Friday, October 18, 2024

राजस्थान: जोधपुर में आज से राजस्थान साहित्य महोत्सव, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

जयपुर। आज से राजस्थान साहित्य उत्सव का शुभारम्भ होगा। जोधपुर के उम्मेद उद्यान के जनाना बाग में कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमे देश भर से लोग हिस्सा लेंगे। इस महोत्सव की शुरुआत सीएम अशोक गहलोत द्वारा की जाएगी।

राजस्थान साहित्य महोत्सव आज

आपको बता दें कि आज से राजस्थान का पहला साहित्य महोत्सव शुरू होगा। इस महोत्सव की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला द्वारा की जाएगी। इस कार्यक्रम के मुख्य अथिति मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होंगे, महोत्सव में न केवल राजस्थान से अपितु देश भर से लोग हिस्सा लेंगे। यह महोत्सव राज्य में तीन दिन तक मनाया जायेगा।

मुशायरा में आएंगे शायर कुमार विश्वास

जानकारी के मुताबिक आज यानी रविवार के उत्सव में निजाम- जोधपुर से, शकील आजमी- मुंबई से, मुमताज नसीम- नई दिल्ली से, हबीब कैफी-जोधपुर, जाकिर अदीब समेत अन्य शायर मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में मशहूर शायर कुमार विश्वास भी भाग लेंगे।

सोमवार का आयोजन

बता दें कि उत्सव के दौरान सोमवार को दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक राजस्थानी कवि समेलन होगा। इस कार्यक्रम में शिवराज छंगाणी-बीकानेर से, डॉक्टर आईदान सिंह भाटी- जोधपुर से, ताऊ शेखावत-सवाईमोधपुर से, डॉक्टर शारदा कृष्णा-सीकर से, मुकुट मणिराज- कोटा से, मनीषा आर्य सोनी-बीकानेर से, प्रह्लाद सिंह झोरडा -नागौर से, महेंद्र सिंह सिसोदिया समेत हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम का संचालन शिवराज छंगाणी करेंगे। जानकारी के मुताबिक महोत्सव का समापन सोमवार शाम 7 बजे कार्यक्रम के उपरान्त होगा।

Ad Image
Latest news
Related news