Thursday, September 19, 2024

राजस्थान की नारीशक्ति की हुई जीत, नंदिनी गुप्ता ने मिस वर्ल्ड का जीता खिताब

जयपुर। राजस्थान की नंदिनी गुप्ता ने फेमिना मिस इंडिया 2023 ब्यूटी पेजेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है, जिसके साथ वह देश की 59 वीं मिस इंडिया चुनी गई हैं.

नंदिनी गुप्ता बनी फेमिना मिस वर्ल्ड

आपक बता दें कि राजस्थान कि नंदिनी गुप्ता ने फेमिना मिस इंडिया 2023 ब्यूटी पंजेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है. जानकारी के मुताबिक नंदिनी गुप्ता देश की 59 वीं मिस इंडिया बन चुकी हैं. नंदिनी ने श्रेया पूंजा और स्ट्रेला थौना ओजम लुवांग और अन्य सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब अपने नाम किया. ऐसे में श्रेया पूंजा फर्स्ट रनर-अप रहीं तो वहीं स्ट्रेला थौना, ओजम लुवांग को सेकेंड रनरअप घोषित किया गया. नंदिनी की जीत के बाद पूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने उन्हें ताज पहनाया. सिनी शेट्टी फेमिना मिस इंडिया 2022 की विनर रही थीं.

मणिपुर में कार्यक्रम हुआ था आयोजित

बता दें कि इस बार ‘फेमिना मिस इंडिया 2023’ का आयोजन मणिपुर में किया गया, जिसमें देश भर से लड़कियों ने भाग लिया था. ब्यूटी पेजेंट में 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से लड़कियों ने हिस्सा लिया था. इस जीत के बाद अब नंदिनी मिस वर्ल्ड के अगले सीजन में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं.

Ad Image
Latest news
Related news