Friday, October 18, 2024

Rajasthan: ऊंट की खाल से बनाई पतंग, सुनहरी नक्काशी को देखकर रह जाएंगे दंग

बीकानेर: राजस्थान के बीकानेर में एक कलाकार ने अनोखी चीज बनाई है। जिसे देखकर सब लोग हैरान है। यहां ऊंट की खाल से दुनिया की सबसे छोटी पतंग बनाई गई है। इस पतंग का आकार मात्र 1 MM है। इस पर 22 कैरेट गोल्ड से नक्काशी भी की गयी है।

सोने से बना बीकानेर का नक्शा

आपको बता दें कि इस पतंग को बनाने में 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया गया है। यह ऊंट की खाल से बनी दुनिया की सबसे छोटी पतंग है। इस पतंग के दोनों तरफ सोने से नक्काशी की गई है। दुनिया की सबसे छोटी इस पतंग में जहां एक तरफ बीकानेर जिले का नक्शा बनाया गया है तो वहीं दूसरी ओर बीकानेर जिले का स्थापना दिवस लिखा हुआ है, जिसे लेंस के जरिये देखा जा सकता है।
इस पतंग को बीकानेर के 53 वें स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में लगाया जायेगा।

प्रदर्शनी में निशुल्क एंट्री

प्रदर्शनी का कार्यक्रम 19 अप्रैल से यानि आज से शुरू हो गया है। जिसमे सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक लोग जा सकते है। इस प्रदर्शनी में एंट्री पूरी तरह से निशुल्क रहेगा।

Ad Image
Latest news
Related news