Saturday, October 19, 2024

राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 19 जिले की घोषणा के बाद अब तहसीलों की बारी

जयपुर। सीएम अशोक गहलोत ने 19 जिलों की घोषणा के बाद अब दौसा जिलों को सौगात देते हुए उप तहसीलों को नई तहसीलों में अपग्रेड किया है।

दौसा जिले को मिली सौगात

आपको बता दें कि राजस्थान में दौसा जिले की उप तहसील भाण्डारेज को तहसील में अपग्रेड किया गया है। साथ ही जिले में नई उप तहसील बालाहेड़ी गीजगढ़, देलाड़ी,स्थापित की जा रही है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। गहलोत के इस फैसले से जनता को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों के निस्तारण में राहत मिलेगी। क्रमोन्नत तहसील भाण्डारेज में दो भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त तथा चार पटवार मण्डल शामिल होंगे। नवीन उप तहसील देलाड़ी में 1 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 2 पटवार मण्डल तथा बालाहेडी में एक भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, एक पटवार मण्डल तथा गीजगढ़ में एक भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, तीन पटवार मण्डल को शामिल किया जाएगा। सीएम गहलोत ने साल 2023-24 के बजट में प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए नए तहसील कार्यालय खोलने, उप तहसीलों के क्रमोन्नयन एवं नए उप तहसील खोलने का ऐलान किया था.

घोषणाएं पूरा करने का काम हुआ शुरू

बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी बजट घोषणाओं को पूरा करने में लगे हैं. उप तहसील- रावतभाटा, सीकर भीनमाल, एवं मालपुरा में अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय खोले जाएंगे। रींगस, जयपुर, माधोराजपुरा एवं टपूकड़ा साथ ही अलवर में नवीन उपखण्ड कार्यालय खोले जाएंगे। राजलदेसर, रूदावल, मांढण, प्रतापगढ़, जुरहरा, बाटाडू, हदा, भांडारेज, जालसू, पिलानी एवं रायथल उप तहसील को तहसील में तपदील किया जाएगा।

Ad Image
Latest news
Related news