Monday, September 16, 2024

Lunar Eclipse 2023: बुद्ध पूर्णिमा पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जाने किन राशियों को मिलेगा लाभ

चंद्र ग्रहण 2023: साल का पहला चंद्र ग्रहण बुध्द पूर्णिमा के दिन लगने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण को एक महत्वपूर्ण घटना माना जाता है। बता दें कि 20 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा था और इसके ठीक 15 दिन बाद वैशाख पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है।

चंद्र ग्रहण का समय यह होगा

इस बार साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को बुध्द पूर्णिमा के दिन रात 8 बजकर 44 मिनट से लेकर रात 1 बजकर 1 मिनट पर समाप्त होगा। आपको बता दें की 130 साल बाद वैशाख पूर्णिंमा के दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा तुला राशि में विराजमान होंगे, साथ ही मिथुन राशि में मंगल और शुक्र की युति हो रही है। मेष राशि में सूर्य, बुध्द, गुरु और राहु की युति से चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे कई राशि के जातकों के जीवन में खुशियां आएंगी।

इन राशि वालों को मिलेगा लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण के समय मिथुन राशि में शुक्र और मगंल की युति हो रही है। ऐसे में मिथुन राशि वालों के लिए ये विशेष रूप से फलदायी रहने वाली है। इस दौरान इन जातकों को कर्ज से छुटकारा मिल जाएगा। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा। परिवार और पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने में कामयाब रहेंगे। वहीं, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को भी इस अवधि में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि

इस राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ साबित होगा। इस समय आध्यात्म की ओर ज्यादा झुकाव बढ़ेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर परिवार के साथ जा सकते हैं। निवेश करना लाभकारी सिद्ध होगा।

मकर राशि

इस राशि वालों के लिए भी ये ग्रहण अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा की जाएगी और इसी के आधार पर पदोन्नति और इंक्रीमेंट हो सकता है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को राहत मिलेगी और तलाश पूरी होगी। पद-प्रतिष्ठा की बढ़ोतरी होगी।

सिंह राशि

इस राशि के जातकों के लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण विशेष रूप से लाभदायी और शुभ फलदायी रहेगा। इस दौरान इन्हें समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी और व्यापार में लाभ मिलने की आसार नजर आ रहे हैं। लंबे समय से अटके हुए काम एक बार फिर से पूरे हो सकते हैं।

Ad Image
Latest news
Related news