Monday, September 16, 2024

Rajasthan Tourism: विश्व पर्यावरण दिवस पर झुंझुनू को मिलेगा बड़ी सौगात, शुरू होगी जंगल सफारी

जयपुर: राजस्थान के झुंझुनू को विश्व पर्यावरण दिवस पर बड़ी सौगात मिलने वाली है। वन विभाग 5 जून से जिले की बांसियाल खेतड़ी कंजर्वेशन रिज़र्व में जंगल सफारी शुरू करने जा रहा है। 7018 हैक्टेयर में फैले बांसियाल खेतड़ी वन क्षेत्र को 2017 में कंजर्वेशन दिवस घोषित किया गया। इसके बाद से रिज़र्व में पैंथर छोड़े जा रहे हैं। पहाड़ी और घना जंगल होने के कारण ये इलाका पैंथर को रास आ गया। इससे इनका कुनबा लगातार बढ़ने लगा।
जानकारी के अुनसार यहां करीब 15 पैंथर हैं। इनके अलावा यहां पर्यटकों को 42 जरख, 910 सियार, 97 जंगली बिल्ली, 11 मरू बिल्ली, चिंकारा, नील गाय, लोमड़ी, सेही, खरगोश सहित विभिन्न प्रजातियों के पक्षी यहां देखने को मिलेंगे। बतादें कि इससे पहले जैव विविधता दिवस पर 22 मई को बीड़ झुंझुनूं कंजर्वेशन रिजर्व में जंगल सफारी की शुरुआत हो चुकी है।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

बांसियाल में सफारी शुरू होने के बाद झुंझुनू आने वाले देशी-विदेशी सैलानी काळा हिरण, चिंकारा के साथ ही रणथंभौर की तर्ज पर खुली जिप्सी में पैंथर सफारी का भी आंनद ले सकेंगे।

Ad Image
Latest news
Related news