Monday, September 16, 2024

राजस्थान : बीजेपी ने सचिवालय का किया घेराव, गहलोत सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

जयपुर। राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनावी माहौल में 13 जून को भारतीय जनता पार्टी ने जयपुर के स्टेच्यू सर्कल पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

बीजेपी ने सीएम गहलोत के खिलाफ किया प्रदर्शन

आपको बता दें कि प्रदेश की गहलोत सरकार में भ्रष्टाचार और अस्तव्यस्थ कानून व्यवस्था खिलाफ भाजपा 13 जून को सड़क पर प्रदर्शन करने के लिए उतर गई. जानकारी के अनुसार राजधानी जयपुर में सचिवालय का घेराव करने के दौरान विरोध कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं का पुलिस से सामना हो जाता है. दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक जमकर बवाल हुआ धक्का मुक्की हुई. पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को तीतर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का सहारा भी लिया। जिसके बाद पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

प्रदेश मुख्यालय पर हुए एकजुट

बता दें कि इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्त्ता पूर्व निर्धारित सचिवालय घेराव के लिए सिविल लाइन्स स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में एकजुट हुए. यहां सभा को भाजपा के कई बड़े नेताओं ने किया। अपने भाषण में वक्ताओं ने गहलोत सरकार की नीतियों और इस कार्यकाल के दौरान हुए भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था को लेकर आलोचना की.

कार्यकर्ताओं ने किया सचिवालय का घेराव

पहले से पहले भाजपा कार्यकर्ता आज पूर्व निर्धारित ‘सचिवालय घेराव’ के लिए सिविल लाइंस स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में एकत्रित हुए। यहां हुई सभा को प्रदेश भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने अपने भाषण में गहलोत सरकार, सरकार की नीतियों और इस कार्यकाल के दौरान सामने आए दुर्भाग्यपूर्ण केस और बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को लेकर जमकर निशाना साधा।

Ad Image
Latest news
Related news