Thursday, September 19, 2024

Rajasthan News : सीएम गहलोत ने बुलाई कैबिनेट बैठक, कल शाम 5 बजे CMR में होगी चर्चा

जयपुर: राजस्थान में विधानसभा का चुनाव इस साल के अंत में होना है। इसे लेकर राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस हरकत में आ गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूरे राज्य का दौरा कर रहें है। तो वहीं बीते मंगलवार को राजस्थान के पार्टी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने दिल्ली में कांग्रेस सचिन केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की है। इसके बाद से मुख्यमंत्री गहलोत ने कल शाम 5 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट की बैठक में अहम फैसले हो सकते हैं। वहीं आगामी चुनाव को लेकर भी कुछ अहम फैसले लिए जा सकते हैं। गहलोत कैबिनेट की बैठक गुरुवार शाम 5 बजे CMR में होगी।

Ad Image
Latest news
Related news