Thursday, September 19, 2024

राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस हफ्ते प्रदेशवासियों को देंगे 26 हजार नौकरी का उपहार

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसी कड़ी में राज्य सरकार की ओर से विभिन्न सरकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस कड़ी में वर्तमान सप्ताह में सरकार की ओेर से शिक्षा विभाग में लेवल वन केे शिक्षकों के 21 हजार पद और चिकित्सा विभाग मेें 5500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

विभिन्न सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया

जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग की ओर से प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद बुधवार से प्राथमिक पात्रता और दस्तावेजों की जांच का कार्य शुरू होेने जा रहा है। इसमें नॉन टीपीएस और टीपीएस क्षेत्र में 21 हजार शिक्षकों के पदों पर भर्ती होनी है। यह प्रक्रिया आगामी 17 जुलाई तक चलेगी। राज्य के चिकित्सा विभाग में भी चिकित्सा अधिकारी और कार्मिकों के 5500 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। यह पद यूटीबी केे तहत भरें जाएंगे। इसमें चिकित्सा अधिकारी के 500 और पैैरामेडिकल के 5000 पदों पर भर्ती होगी । इसके लिए वित्त विभाग की ओर से स्वीकृति जारी होने के बाद चिकित्सा विभाग की ओर से कवायद शुरू कर दी गइ है।

कर्मचारी बोर्ड ने जारी किया था परिणाम

प्रदेश में शिक्षकों के विभिन्न पदों के लिए करीब 48000 भर्तियां शिक्षा विभाग की ओेर से प्रस्तावित है। इस कड़ी में पहले चरण में प्राथमिक स्कलों के शिक्षकों की भर्ती शुरू की जा रही है। राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से अप्रेल माह में शिक्षक भर्ती लेवल वन का परिणाम जारी किया गया था। इसमें 21 हजार पदों के लिए 41546 अभ्यार्थियों को शॉर्टलिस्ट कर मेरिट जारी की गई थी। अब आगामी दिनों मेें मेरिट के आधार पर इन शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। वहीं आगामी दिनों में शिक्षक भर्ती लेवल दोे के लिए भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू होने वाली है।

Ad Image
Latest news
Related news