Monday, September 16, 2024

राजस्थान: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभार्थी उत्सव आज

जयपुर। राजस्थान के डूंगरपुर में सिंधिया ऑडिटोरियम में 11 जुलाई यानी आज समारोह आयोजित होगा। इस समारोह में जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, और लाभार्थी शामिल होंगे। वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजधानी जयपुर निवास से पेंशन की राशि ट्रांसफर करेंगे। जानकारी के अनुसार जिले के 96 हजार 62 लाभार्थियों के खातों में 9 करोड़ 61 लाख रुपये आएंगे।

11 बजे शुरू होगा कार्यक्रम

सिंधिया ऑडिटोरियम में कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। राज्य स्तरीय लाभार्थी उत्सव मुख्यमंत्री निवास में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समारोह में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि पेंशनधारियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे।

अशोक शर्मा ने दी जानकारी

जिला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक अशोक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में जिले के 96 हजार 62 सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स को 9 करोड़ 61 लाख रुपए की राशि दी जाएगी।

Ad Image
Latest news
Related news