Thursday, September 19, 2024

Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के 77 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की

जयपुर: राजस्थान में विधानसभा को देखते हुए राजनीतिक पार्टियों ने अपने संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया है। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष या अन्य दल पार्टी को मजबूत करने के लिए और लोगों तक पहुंच बढ़ाने के लिए नई नियुक्तियां कर रहे हैं। ऐसे में राज्य की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के 77 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की है। पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा ने इन नए नियुक्त अध्यक्षों को बधाई और शुभकामनाएं भी दी।

77 मंडल अध्यक्षों की हुई नियुक्ति

पीसीसी अध्यक्ष के अनुमोदन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के 77 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

इसके पहले भी हुए थे बड़े बदलाव

इसके कुछ दिन पहले राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 11 उपाध्यक्ष और आठ महासचिवों को पार्टी मुख्यालय से जोड़ दिया था। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उपाध्यक्षों और महासचिवों को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय से तुरंत प्रभाव से जोड़ा था।

Ad Image
Latest news
Related news