Sunday, September 8, 2024

CM गहलोत आज दोपहर 12 बजे करेंगे 4430 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का वर्चुअल शिलान्यास

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज मुख्यमंत्री आवास पर 4 हजार 430 करोड़ की लागत से 131 कार्यों का शिलान्यास एवं 387 करोड़ की लागत से 22 कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

CM गहलोत आज प्रदेशवासियों को देंगे सौगात

आपको बता दें कि गुरूवार यानी आज मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे वर्चुअल माध्यम से राज्यस्तरीय कार्यक्रम का शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम में पंचायत समिति स्तर तक के कार्यालय तथा जनप्रतिनिधि आदि ऑनलाइन माध्यम से शामिल होंगे। वहीं सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजनलाल जाटव एवं विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

वैभव गालरिया ने दी जानकारी

सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा बजट 2023-24 में हर एक जिले में 5 महत्वपूर्ण सड़क विकास कार्यों की घोषणा की गई थी। इन घोषणाओं के अंतर्गत 17 अगस्त यानी आज मुख्यमंत्री द्वारा 3,910 किमी लंबी सड़कों का शिलान्यास एवं 383 किमी लंबी सड़कों-पुलों के कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि साल 2021-22 में हर एक जिले की मुख्य 3 सड़कों के लिए 1 हजार 926 किलोमीटर लंबाई के 1 हजार 948 करोड़ की लागत के 99 कार्य स्वीकृत किये गए थे।

प्रमुख शासन सचिव ने मुख्यमंत्री के कार्यों को बताया

उन्होंने कहा कि इसमें विभाग द्वारा लगभग सभी कार्य को पूरा किया जा चुका है. इसी कड़ी में साल 2022-23 में हर एक जिले की मुख्य 3 सड़कों के लिए 2 हजार 846 किलोमीटर लंबाई के 3 हजार 133 करोड़ की लागत के 99 कार्य स्वीकृत किये गए थे। इसमें विभाग द्वारा 2 हजार 110 किमी सड़कों के कार्य पूर्ण किये जा चुके है वहीं बाकि बचे हुए कार्य को भी जल्द पूरा किया जाएगा। प्रमुख शासन ने आगे बताया कि इन विकास कार्यों से सभी जिले सामान रूप से एक साथ विकास की रह पर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि सड़क विकास कार्यों से यहां स्वास्थ्य, परिवहन, शिक्षा आदि जैसी सुविधाएं और सशक्त और मजबूत होंगी वहीं जिलों की आपस में कनेक्टिविटी बेहतर बनेगी।

Ad Image
Latest news
Related news