Monday, September 16, 2024

चांद के बाद सूर्य पर तिरंगा लहराने की तैयारी, इस दिन लांच होगा सूर्यायान

जयपुर: भारत अंतरिक्ष में दिन-प्रतिदिन नया इतिहास स्थापित कर रहा है। बीते 23 अगस्त को भारत ने चंद्रयान 3 मिशन में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग करवाई थी। अब अंतरिक्ष में एक और इतिहास रचने जा रहा है भारत, 2 सितम्बर को इसरो आदित्य-एल 1 मिशन को लांच कर सकता है।

इसरो के वैज्ञानिक ने दी जानकारी

अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (एसएसी) अहमदाबाद के निदेशक नीलेश एम. देसाई ने मिडिया से बातचीत करते हुए बताया कि सूर्य का अध्ययन करने के लिए, हमने आदित्य-एल1 मिशन की योजना बनाई है और यह तैयार है। संभावना है कि इसे 2 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा” ।

Ad Image
Latest news
Related news