Tuesday, September 24, 2024

Rajasthan Election 2023 : आज दौसा में ERCP के मुद्दे पर प्रियंका गांधी भरेगी हुंकार, 42 सीटों पर होगा फोकस

जयपुर। राजस्थान के दौसा जिले में एक साल के अंदर आज दूसरी बार गांधी परिवार का आगमन हो रहा है। बता दें कि दिसम्बर 2022 में राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दौसा जिले में आए थे। उसके ठीक 10 महीने बाद प्रियंका गांधी आज (शुक्रवार) दौसा जिले के दौरे पर आ रही है। दरअसल कांग्रेस आज की चुनावी सभा के जरिए जयपुर ग्रामीण के साथ दौसा, अलवर, करौली, सवाई माधोपुर, भरतपुर की करीब 42 विधानसभा क्षेत्र को साधना चाहती हैं। बता दें कि पूर्वी राजस्थान में कांग्रेस का पिछले चुनावों में दबदबा रहा था। कांग्रेस अभी यहां के 42 सीटों में से स्वयं की 25 सीटों और 13 समर्थकों समेत 37 सीटों पर कब्जा है। वहीं बीजेपी के पास मात्र 5 सीटें हैं। बता दें कि कांग्रेस पार्टी यही पकड़ बनाए रखने के लिए इस चुनाव में मशक्कत कर रही है।अनुमान है कि प्रियंका कांग्रेस में उत्साह का संचार करने और ERCP के मुद्दे को लेकर जनसभा करेंगी। प्रियंका की सभा खास बात यह है कि सभा का आयोजन उस जगह हो रही है, जहां भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता एवं राहुल गांधी रुके थे। बता दें कि जिस तरह भारत जोड़ो यात्रा में जनसमूह की भीड़ जुटी थी, अनुमान है कि प्रियंका गांधी की आज की जनसभा में ठीक वैसा ही भीड़ उमड़ेगी।

महिलाओं की भागीदारी अधिक

भारत सरकार ने हाल में ही महिलाओं को गिफ्ट के तौर पर 33 % आरक्षण दिया है। इसके बाद से ही राजनीतिक पार्टियों में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस महिला आरक्षण को लेकर लगातार अपनी पार्टी की तरफ से की गई प्रयास को गिनने में जुटी हुई है। ऐसे में बता दें कि प्रियंका गांधी का कल (शुक्रवार) की सभा भी उस क्षेत्र में हो रहा है जहां से विधायक एक महिला है। महिला विधायक का नाम ममता भूपेश है। इसलिए बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी के आज की जनसभा में महिलाओं की भागीदारी अच्छी-खासी होने वाली है। वहीं स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता गांव में महिलाओं के साथ जनसम्पर्क कर भीड़ जुटाने में लगे हुए हैं।

कई नेता होंगे मौजूद

राज्य के महिला एवं विकास मंत्री ममता भूपेश ने बताया है कि प्रियंका गांधी की जनसभा में कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता जैसे CM अशोक गहलोत, सचिन पायलट, सह प्रभारी अमृता धवन, प्रदेश अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, भंवर जितेन्द्र सिंह, डॉ. सीपी जोशी, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत कांग्रेस के अन्य नेता भी शामिल होंगे।

SC-ST और OBC को रिझाने की कोशिस

बता दें कि सिकराय विधानसभा क्षेत्र को SC-ST और OBC का गढ़ माना जाता हैं। वहीं कांग्रेस का लगातार फोकस इन वर्गों पर बना हुआ है। इसलिए बताया जा रहा है कि प्रियंका की सभा का क्षेत्र भी ग्रामीण इलाके में रखा गया है। वहीं कुछ दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बारां जिले के दौरे पर थे। उस दौरान खरगे ने पिछड़ी जाति की जनगणना कराने की बात भी कही थी।

ERCP पर भाजपा को घरेंगे

प्रियंका के जनसभा में आज 9 जिलों से नेता-कार्यकर्ता आएंगे जो ERCP के मुद्दों को लेकर भाजपा को घरेंगे। प्रियंका गांधी की सभा नेशनल हाइवे 21 पर दौसा से सिकंदरा के बीच कांदोली में होगी। बता दें कि प्रियंका की सभा में अहम रूप से दौसा, अलवर, जयपुर शहर व ग्रामीण, करौली, सवाईमाधोपुर, धौलपुर, भरतपुर, टोंक आदि जिलों से तमाम नेता व कार्यकर्ता पहुंचेंगे। मानना है कि आज की जनसभा में एक लाख से अधिक भीड़ जुटेगी।

तीन चुनाव हार चुकी बीजेपी

आपको बता दें कि बीजेपी लगातार तीन बार से सिकराय विधानसभा सीट से हार रही है। ऐसे में सिकराय को कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता है। अब तक राज्य में 14 चुनाव हुआ है जिसमे 8 बार कांग्रेस ने इस विधानसभा को अपने नाम दर्ज की है। वहीं बीजेपी को मात्र 3 बार ही यहां से सफलता मिली।

Ad Image
Latest news
Related news