Thursday, September 19, 2024

Weather Update : राजस्थान में सर्दी का सितम शुरू, नवंबर के पहले सप्ताह में ऐसा रहेगा मौसम

जयपुर। राजस्थान में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। रात के तापमान में गिरावट दर्ज किया जा रहा है। रात का तापमान पहले जहां 20 डिग्री के आस-पास दर्ज किया जा रहा था अब यहां का रात का तापमान 15 डिग्री के पास दर्ज किया जा रहा है। राज्य के आठ शहरों में शनिवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। इन आठ जिलों का तापमान 15 डिग्री से कम दर्ज किया जा रहा है। माउंट आबू में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं 13. 4 डिग्री सेल्सियस सिरोही में दर्ज किया गया है। हालांकि इस साल राजस्थान में अधिक दिनों तक मानसून नहीं टिकी जिस कारण किसानों को निराशा भी होना पड़ा।

अगले सात दिन चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के कारण आने वाले दिनों में उत्तर- पश्चिमी हवाएं तेजी से चलेंगी। इस कारण नवम्बर के पहले सप्ताह में मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान यहां के तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा सकता है। जिस कारण राजस्थान में और अधिक सर्दी बढ़ने के आसार है।

इन जिलों में रात का तापमान

माउंट आबू में 11 डिग्री सेल्सियस
सिरोही में 13. 4 डिग्री सेल्सियस
अंता बारां में 14. 3 डिग्री सेल्सियस
भीलवाड़ा में 14. 6 डिग्री सेल्सियस
करौली में 15. 0 डिग्री सेल्सियस
फतेहपुर में 15. 4 डिग्री सेल्सियस
डबोक में 15. 0 डिग्री सेल्सियस
संगरिया हनुमानगढ़ में 15. 9 डिग्री सेल्सियस

देश में मौसम की कुछ ख़बरें_

देश की राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ़ रहेगा। वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी रहेगी। जबकि दिल्ली समेत कई राज्यों में आने वाले दिनों में सुबह कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा उत्तर भारत के राज्यों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है।

Ad Image
Latest news
Related news