Sunday, September 8, 2024

Rajasthan Elections: गहलोत के गढ़ में सीएम योगी भरेंगे हुंकार, महेंद्र सिंह राठौड़ के समर्थन में करेंगे सभा

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीख बिल्कुल नजदीक आ गई है। इसी के साथ ही सियासी माहौल भी गरमा गया है। चुनाव के मद्देनजर राजस्थान की सत्ता के लिए बीजेपी और कांग्रेस के साथ अन्य दल भी पूरी तैयारी में हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल के स्टार प्रचारक लगातार ताबड़तोड़ सभाएं, रैली और रोड शो के जरिए जनता को साधने का प्रयास कर रहे हैं।

सीएम गहलोत को घेरने आएंगे योगी आदित्यनाथ

बता दें कि इसी बीच बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जोधपुर पहुंचेंगे। वह यहां सरदारपुरा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रोफेसर डॉक्टर महेंद्र सिंह राठौड़ के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह सीएम अशोक गहलोत को घेरते नज़र आ सकते हैं। सीएम अशोक गहलोत लगातार पांच बार से सरदारपुरा सीट से जीतते आ रहे हैं। यही नहीं इसी सीट से जीत हासिल करने के बाद वो तीन बार मुख्यमंत्री भी बने हैं। फिलहाल जातिगत आंकड़ों की बात करें तो माली, मुस्लिम, राजपूतों का इस क्षेत्र में वर्चस्व देखने को मिलता है। यहां एससी एसटी और अन्य जातियां भी निर्णायक की भूमिका में हैं।

बागी आक्या पर क्या बोले सीएम?

इसके अलावा मंगलवार को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेवाड़ में अलग-अलग जगहों पर सभाएं की थी। इस दौरान सीएम योगी की पहली सभा डूंगरपुर जिले में हुई, जहां वर्तमान बीजेपी विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का टिकट काटकर नरपत सिंह राजवी को प्रत्याशी बनाया गया था। वहीं आक्या निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इस दौरान बागी आक्या पर सीएम योगी ने कहा कि हर कार्यकर्ता के मन में होता है कि टिकट मिल जाए। यही इच्छा होनी भी चाहिए। लोकतंत्र में हर कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि को चुनाव लड़ने का अधिकार है। चंद्रभान सिंह आक्या पार्टी के कार्यकर्ता हैं और अगर वह पार्टी के निर्णय के साथ वह जुड़ते तो सम्मान होगा।

Ad Image
Latest news
Related news