Saturday, September 28, 2024

मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल का हो गया विस्तार, राजस्थान की बारी कब?

जयपुर। हाल ही में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनाव नतीजे सामने आये। तीनों राज्यों में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत से जीत हासिल की। चुनाव परिणाम के एक हफ्ते बाद तीनों राज्यों में मुख्यमंत्री नियुक्त किये गए। अब कैबिनेट विस्तार किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में 22 दिसंबर को कैबिनेट विस्तार किया गया, वहीं मध्य प्रदेश में आज किया गया है लेकिन राजस्थान में अब तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ है।

कब खत्म होगा इंतजार

बता दें कि राजस्थान के चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित हुए थे। 12 दिसंबर को प्रदेश में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के नामों का ऐलान किया गया। हालांकि कैबिनेट विस्तार का इंतजार अब तक किया जा रहा है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सीएम शर्मा दो बार दिल्ली का दौरा कर चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी अब तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही राज्य में भी मंत्रियों के नाम का ऐलान होगा।

ये बन सकते हैं मंत्री

अगले दो-तीन दिनों में मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। इसमें 17 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। जिन विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है उसमें अनिता भदेल, नौक्षम चौधरी, किरोड़ीलाल मीणा, सुमित गोदारा, दीप्ति माहेश्वरी, विश्वराजसिंह मेवाड़, फूलसिंह मीणा, उदयलाल भड़ाना, महंत प्रतापपुरी, बाबा बालकनाथ जैसे नाम शामिल हैं।

Ad Image
Latest news
Related news