Friday, October 18, 2024

सरकार बदलते ही पेपर लीक माफियाओं पर एक्शन, 12 दिन में 15 लोग गिरफ्तार

जयपुर। विधानसभा चुनाव के दौरान पेपर लीक के मामले में SOG ने 12 दिनों में 15 आरोपियों की गिरफ्तार की गई हैं। इनमें सरकारी कर्मचारी सहित कई बिचौलिये शामिल हैं। इसी बीच यह सवाल उठ रहा है कि पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के कार्यकाल के अंतिम 8 महीनों में राजस्थान पुलिस क्या कर रही थी? आरोपियों की गिरफ्तार क्यों नहीं हुई? इसके पीछे क्या कारण था।

आरोपियों पर एक्शन

विधानसभा चुनाव के दौरान पेपर लीक का मुद्दा सबसे बड़े मुद्दों में शामिल रहा। उन दिनों कांग्रेस दावा करती रही कि उनकी सरकार ने पेपर लीक के कई माफियाओं को जेल तक पहुंचाया है। उधर, BJP आरोप लगाती रही कि पेपर लीक के आरोपियों को गहलोत की पुलिस जानबूझकर नहीं पकड़ रही। गिरोह के बड़े माफियाओं और सरगनाओं पर हाथ नहीं डालने के भी आरोप लगे। बीजेपी के आरोप इन दिनों सही साबित हो रहे हैं। प्रदेश में सरकार बदलने के बाद पेपर लीक मामले के आरोपियों पर एक्शन हो रहा है। महज 12 दिन में SOG ने पेपर लीक के अलग – अलग मामलों में 15 आरोपी गिरफ्तार किए हैं।

SOG का मुखिया बदलते ही एक्शन शुरू

प्रदेश में सरकार बदलते ही पेपर लीक मामलों की जांच के लिए SIT का गठन किया गया। इस एसआईटी का मुखिया आईपीएस VK सिंह को बनाया गया। एसओजी और ATS के एजीडी को बदल दिया गया। अशोक राठौड़ की जगह वीके सिंह को एसओजी-एटीएस का एडीजी बनाया। वीके सिंह ने पेपर लीक मामलों की बंद पड़ी फाइलें मंगवाई और फरार आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश दिए इसके बाद एसओजी ने सिर्फ 12 दिन में अलग अलग भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा करने वाले 15 आरोपी गिरफ्तार किए। इनमें एक आरएएस अधिकारी (अलाइड), 2 स्कूल व्याख्याता सहित सरकारी कर्मचारी और अन्य आरोपी शामिल हैं।

आने वाले दिनों में होंगी बड़ी गिरफ्तारियां – V.K सिंह

SOG के एडीजी वीके सिंह का कहना है कि पेपर लीक प्रकरणों से जुड़े आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। जेल में बंद माफियाओं से फिर से पूछताछ की जाएगी। वीके सिंह ने कहा कि पेपर लीक प्रकरणों से जुड़े किसी भी आरोपी को बक्शा नहीं जाएगा। आरोपियों को संरक्षण देने वालों को गिरफ्तार करके सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। सिंह ने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में बड़ी गिरफ्तारियां भी होंगी।

एसओजी द्वारा की गई बड़ी गिरफ्तारियां

RSS 2013 पेपर लीक मामले में SOG ने एक RSS अफसर (अलाइड) को भी गिरफ्तार किया। सवाई माधोपुर में पदस्थ राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के परियोजना प्रबंधक अजीत सिंह को गिरफ्तार करके जेल भेजा। आरोपी अजीत ने आरएएस भर्ती 2013 के पेपर लीक माफिया अमृतलाल मीणा से पेपर लेकर पढ़ा था। बाद में परीक्षा निरस्त कर दी गई और दोबारा में परीक्षा होने पर अजीत का चयन हो गया था। इसी प्रकरण से जुड़े एक जूनियर इंजीनियर और एक ज्वैलर को भी गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा सरकार स्कूल के दो व्याख्याताओं को भी डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने के प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। पेपर लीक के एक अन्य मामले में सरकारी अस्पताल का एक फिजियोथैरेपिस्ट और बिजली विभाग के कर्मचारी को भी अरेस्ट किया जा चुका है।

Ad Image
Latest news
Related news