Monday, September 16, 2024

Rajasthan Weather Update : मौसम पर नया Prediction, 26-27 फरवरी को फिर होगा…

जयपुर। मौसम विभाग ने 26-27 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस कारण अनुमान है कि प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है।

लगातार बदल रहा मौसम

राजस्थान के मौसम में लगातार उतार- चढ़ाव का दौर देखा जा रहा है। आज यानी शुक्रवार को सुबह से ही कई जिलों में ठंडी हवाएं चल रही है। इस वजह से कंपकंपी बढ़ी हुई है। पिछले दिन पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हुई जिस वजह से राजस्थान के कई जिलों में इसका असर देखा जा रहा है। बता दें कि बीती रात यानी गुरुवार को प्रदेश में अचानक ठंड बढ़ गई।

IMD के अनुसार, जल्द बदलेगा मौसम

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। इसके साथ ही बताया गया है कि फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में कई जिलों में बारिश की संभावना है। प्रदेश में एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 26-27 फरवरी को राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद मार्च के पहले सप्ताह में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।

23-25 फरवरी को मौसम रहेगा सामान्य

मौसम विभाग के मुताबिक 23 से 25 फरवरी के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यत: सामान्य रहेगा। वहीं आज 23 फरवरी को मौसम सर्द रहेगा। इसके साथ ही कई जिलों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है।

आज का मौसम

राजधानी जयपुर में आज यानी शुक्रवार को मौसम शुष्क रहेगा। वहीं मौसम विज्ञानियों के अनुसार मौसम कुछ ठंडा रह सकता है। बता दें, प्रदेश के कई जिलों में देर रात से ठंडी हवाएं चल रही हैं। आज सुबह भी जयपुर का मौसम अधिक ठंड रहा। सुबह 7 बजे जयपुर का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वैसे आज जयपुर का अधिकतम पारा 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम पारा 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Ad Image
Latest news
Related news