Monday, September 16, 2024

Rajasthan Weather : राजस्थान में ठंड का सितम जारी, IMD ने जारी किया…

जयपुर। देश के सभी राज्यों में मौसम बदल रहा है। ऐसे में राजस्थान का भी मौसम लगातार बदलते हुए देखा जा रहा है। प्रदेश से इस साल ठंड जाने का नाम नहीं ले रही हैं। मार्च का महीना चल रहा है, ऐसे में गर्मी होने के बजाय सर्दी का सितम जारी है। प्रदेश भर में अभी तक लोग रजाई का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं कई जिलों में तो दिसंबर महीने जैसी ठंड का दौर जारी है।

न्यूनतम तापमान में गिरावट

प्रदेश के न्यूनतम पारा 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे लुढ़क गया है। वहीं कई जिलों में कंपा देने वाली सर्दी जारी है। बता दें कि कई इलाकों में घास पर ओस की बूंद दिख रही है तो कहीं- कहीं गाड़ियों के शीशों पर बर्फ की चादर। इसके साथ ही अब प्रदेशवासियों को ठंड की विदाई का इंतजार है। फिलहाल मौसम विभाग ने सर्दी की विदाई को लेकर कुछ सूचना जारी नहीं की है।

पिछले दिनों में बारिश के साथ ओले भी पड़े

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 50 दिनों के भीतर एक के बाद एक कई पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव लगातार एक्टिव होने से मौसम में बदलाव देखा गया है। वहीं मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के वजह से प्रदेश भर में तीन चार दिन पहले बारिश दर्ज हुई। इसके साथ कई जिलों में तो ओलावृष्टि भी हुई।

IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

मौसम विभाग ने एक ताजा अपडेट जारी करते हुए चेतावनी दी हैं कि आगामी 5 दिन में यानी 10 से 12 मार्च के दौरान एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के आसार हैं। यानी अगर ऐसा होता है तो आगामी एक सप्ताह तक लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।

आज का मौसम

आज प्रदेश भर में मौसम ठंडा रहेगा, आगामी 2 दिनों में भी कुछ ऐसा ही रहने की संभावना है। हालांकि बाद में फिर एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से तीन चार दिन तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। आज यानी 6 मार्च को भी प्रदेश के करीब 10 जिलों में न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हो रहा है। फतेहपुर में तो न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री तक पहुंच गया है। माउंट आबू में भी 5.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। आशंका है कि अधिकतम पारा भी 29 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज नहीं हो सकता है।

इन जिलों का न्यूनतम तापमान

पिछले कई दिनों से प्रदेश भर में उत्तरी हवाओं के कारण सर्दी का सितम जारी है। दिन के दौरान तेज धूप निकलती है लेकिन सुबह और शाम के समय लोगों को सर्दी से परेशान होना पड़ रहा है। ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश का तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री तक नीचे दर्ज हो रहा है।

Ad Image
Latest news
Related news