Saturday, July 27, 2024

Rajasthan Politics : बीजेपी संकल्प पत्र पर अशोक गहलोत का तंज, चुनावी परिणाम पर बोले…

जयपुर: देश में लोकसभा चुनाव का माहौल हैं। ऐसे में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए आज रविवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया है। पार्टी ने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र का नाम दिया है। ऐसे में पार्टी ने अपने घोषण पत्र में जनता के लिए अनेक वादे किए हैं। इस बीच बीजेपी मेनिफेस्टो को लेकर राजस्थान के पूर्व मुखिया अशोक गहलोत का बड़ा बयान आया है। गहलोत ने भाजपा के घोषणा पत्र पर तंज कसते हुए कहा है कि इन्होंने जो वादे किए वे पूरे नहीं हुए।

घोषणा पत्र पर तंज कसते हुए कहा, पार्टी में विश्वसनीयता नहीं

लोकसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग में महज कुछ दिन शेष हैं। लंबे इंतजार के बाद आज 14 अप्रैल संविधान निर्माता बाबा भीमराव आंबेडकर की जयंती पर बीजेपी मुख्यालय में भाजपा की घोषणा पत्र जारी हुई। जैसे ही बीजेपी ने अपनी संकल्प पत्र की घोषणा की वैसे ही राजनीतिक गलियारों में कदम रखे सभी राजनीतिक दल कमर कस ली। ऐसे में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी संकल्प पत्र पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आइना दिखया है। PM मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि देश में 2014, 2019 में जो माहौल था वो अब नहीं है। इन्होंने जो वादे किए वो पूरे नहीं किए। इनके कहे गए सभी बाते इनके सामने आगए हैं। बीजेपी में विश्वसनीयता नहीं रही। पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग मोदी के नाम पर कब तक राजनीति करते रहेंगे। इस दौरान गहलोत ने आगे कहा कि इस बार लोकसभा का चुनावी परिणाम सबको चौंकाने वाली होगी।

बीजेपी मुख्यालय पर भाजपा ने की संकल्प पत्र जारी

लोकसभा चुनाव के लिए पीएम मोदी आज भाजपा मुख्यालय पर अपना घोषणा पत्र जारी किया। मोदी के साथ मंच पर गृह मंत्री अमित शाह, मेनिफेस्टो कमिटी के चेयरमैन राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मौजूद रही। घोषणा पत्र में बीजेपी ने जनता के लिए कई प्रकार के वादे किए।

सात चरणों में होंगे मतदान

देश में आमचुनाव 2024 सात चरणों में संपन्न होंगे। पहले फेज के लिए मतदान 19 अप्रैल को होगा। इसी क्रम में 26 अप्रैल, 7, 13, 20 और 25 मई और 1 जून को मतदान होगा। चुनावी नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

Latest news
Related news