Monday, September 16, 2024

राजस्थान में पहले चरण की वोटिंग शुरू, इन 12 सीटों पर मतदान जारी

जयपुर: लोकतंत्र के महापर्व की शुरुआत आज से हो चुकी है। आज प्रदेश के 12 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू है। बता दें कि राजस्थान में पहले फेज की 12 सीटों पर (श्रीगंगानर, बीकानेर, चूरू, नागौर, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, जयपुर ग्रामीण, अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली-धौलपुर) में इस बार का लोकसभा चुनाव अति रोमांचक है।

अहम जानकारी –

राजस्थान में 24,370 वोटिंग केंद्रों पर मतदान जारी है।

इसमें 5,729 शहरी, 17,922 ग्रामीण समेत 719 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं।

इसके साथ ही महिलाओं और युवाओं द्वारा 768-768 तथा 96 मतदान केंद्र दिव्यांग कार्मिकों ने संचालित किए हैं।

आज देश भर में 102 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले फेज का मतदान आज यानी 19 अप्रैल को शुरू है। इस फेज में मतदान 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर हो रहा है। राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है, उत्तर प्रदेश में आठ, मध्यप्रदेश में छह, बिहार में चार, पश्चिम बंगाल में तीन, असम और महाराष्ट्र में पांच, मणिपुर में दो और त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर तथा छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट पर वोटिंग शुरू है।

इन राज्यों में भी वोटिंग शुरू

बता दें कि इसके साथ तमिलनाडु (39), मेघालय की (दो), उत्तराखंड (पांच), अरुणाचल प्रदेश (दो), अंडमान निकोबार द्वीप समूह (एक), मिजोरम (एक), नगालैंड (एक), पुडुचेरी (एक), सिक्किम (एक) और लक्षद्वीप (एक) की सभी लोकसभा सीट पर वोटिंग होगी। वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हो चुकी है।

Ad Image
Latest news
Related news