Thursday, September 19, 2024

RBSE 12th Result 2024: जारी हुआ 12वीं बोर्ड के नतीजे, यहां देखें रिजल्ट

जयपुर: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बारहवीं कला, विज्ञान और वाणिज्य के परिणाम आज सोमवार, 20 मई को जारी हो गया है। बोर्ड प्रशासन ने परिणाम जारी किया हैं। इस बार का रिजल्ट कुछ ऐसा रहा है. साइंस में 97.73, आर्ट्स में 96.88 और कॉमर्स में कुल 98.95 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की है. इस बार 12वीं परीक्षाओं में 8 लाख 66 हजार 270 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त महेशचंद्र शर्मा तीनों नतीजे को एकसाथ जारी किए हैं।

ऐसे चेक करें नतीजे

राजस्थान बोर्ड दसवीं और बारहवीं के नतीजे रिलीज होने के बाद ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिकि वेबसाइट पर जाएं यानी rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर और अपना परिणाम चेक करें।

नतीजे ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।

यहां RBSE 12th Result 2024 नाम का लिंक दिया होगा, इस पर क्लिक करें.


ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालें.

अब सबमिट का बटन दबा दें. इतना करते ही आपके परिणाम कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे. यहां से इन्हें चेक कर लें.

10वीं का रिजल्ट बाद में

आज 20 तारीख को 12वीं के परिणाम जारी होंगे, इसके एक हफ्ते बाद यानी 30 मई तक दसवीं का रिजल्ट आएगा. इस प्रकार 10वीं का परिणाम इसी महीने के आखिर में या जून महीने की शुरुआत में आ सकता है.

पिछले साल 2 जून को जारी हुआ था परिणाम

पिछले वर्ष 2023 में राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का नतीजे 2 जून को जारी हुआ था। वहीं कक्षा 12वीं के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का परिणाम 18 मई को जारी हुआ। इसके साथ कक्षा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का परिणाम 25 मई को जारी हुआ था।

2023 में 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का ऐसा रहा रिजल्ट

कुल स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड- 719743
परीक्षा में हुए शामिल- 75415
फर्स्ट डिवीजन- 326413
सेकेंड डिवीजन- 269154
थर्ड डिवीजन- 55855
पास- 62
सप्लीमेंट्री- 16838
लड़कों का पासिंग प्रतिशत- 90.65%
लड़कियों का पासिंग प्रतिशत- 94.06%

साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट (2023 )

कुल स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड- 279911
परीक्षा में हुए शामिल- 277375
फर्स्ट डिवीजन- 208766
सेकेंड डिवीजन- 50752
थर्ड डिवीजन- 387
पास- 5392
सप्लीमेंट्री- 2284
लड़कों का पासिंग प्रतिशत- 94.72%
लड़कियों का पासिंग प्रतिशत- 97.39%

कॉमर्स का रिजल्ट (2023)

कुल स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड- 29387
परीक्षा में हुए शामिल- 29030
फर्स्ट डिवीजन- 17043
सेकेंड डिवीजन- 9252
थर्ड डिवीजन- 1741
सप्लीमेंट्री- 423
लड़कों का पासिंग प्रतिशत- 95.85%
लड़कियों का पासिंग प्रतिशत- 98.01%

पिछले सालों में ऐसा रहा लड़के और लड़कियों का परिणाम

2023 – 91.3% लड़कियां और 89.78% लड़के पास हुए थे.
2022- लड़कियों का रिजल्ट 84.38%, लड़कों का 81.62 %
2021- लड़कियों का रिजल्ट 99.62 %, लड़कों का 99.51 %
2020- लड़कों का रिजल्ट 81.41 %, लड़कियों का 78.99 %
2019- लड़कियों का रिजल्ट 80.35% और लड़कों का 79.45 %
2018-लड़कियों का रिजल्ट 79.95% और लड़कों का 79.79 %

Ad Image
Latest news
Related news