Monday, September 16, 2024

Rajasthan Weather : राजस्थान में भीषण गर्मी, 25 मई तक राहत नहीं

जयपुर: राजस्थान में गर्मी का सितम लगातार बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश के लोग इन दिनों भीषण गर्मी का शिकार हो रहे हैं। प्रदेश में दिन के साथ-साथ अब रात में भी लू का असर दिख रहा है। लगातार गर्म हवा ने लोगों का जीना दुर्लभ कर दिया है। आगामी सात दिनों में तापमान और बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 25 मई तक राहत नहीं मिलने वाला है।

पारा 47 पार

राजस्थान में अब दिन के साथ-साथ रात में भी लोगों को भीषण गर्मी झुलसाने लगी हैं। गर्मी इतनी बढ़ गई है कि अब रात के समय भी लू का कहर महसूस हो रहा है। प्रदेश के कई जिलों का अधिकतम पारा 47 डिग्री तक दर्ज हो रहा है, वहीं रात के पारा में भी 6 डिग्री के आसपास बदलाव हुआ है।

इन जिलों का बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार 23-24 मई को राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर और कोटा संभाग में तापमान बढ़ने के आसार हैं। यहां दिनभर भीषण लू चलेगी. दिन तो दिन रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. रात में भी लोगों को गर्मी का कहर परेशान कर सकता है. आज से राजस्थान में पश्चिमी राजस्थान में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है. 

भीषण लू की चपेट में कई जिला

इन दिनों पूरा राजस्थान भीषण लू और गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक तापमान बढ़ने के आसार हैं। दिन का अधिकतम पारा 47 डिग्री तक दर्ज हो रहा है, वहीं रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। प्रदेश के 4 जिलों में बीते 24 घंटों में दिन का अधिकतम पारा 46 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। जिलों में गंगानगर 46.3 डिग्री, बाड़मेर 46.1, पिलानी 46.6 और फलौदी का अधिकतम पारा 46 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

Ad Image
Latest news
Related news