Monday, September 16, 2024

MGNREGA WORKERS : प्रचंड गर्मी के बीच मनरेगा श्रमिकों के लिए गुड न्यूज़, विभाग ने दिया आदेश

जयपुर: इन दिनों राजस्थान आग की तरह जल रहा है। बीते चौबीस घंटो में राजस्थान दुनिया का दूसरा सबसे गर्म शहर के तौर पर रिकॉर्ड हुआ। इस बीच ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग ने भीषण गर्मी और लू को देखते हुए मनरेगा वर्कर्स के समय में बदलाव करने की घोषणा की है। बता दें कि नए समय प्रातः 5.30 बजे से मध्यान्ह 12.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं बाड़मेर जिले में अधिक तापमान के कारण इस योजनान्तर्गत कार्यों का समय प्रातः 5.30 बजे से मध्यान्ह 12.30 बजे तक (विश्राम काल रहित) निर्धारित किया गया है। भीषण गर्मी को देखते हुए इस व्यवस्था को 15 जुलाई तक लागू किया गया है।

अभी तक 10 से अधिक लोगों ने गंवाई जान

प्रदेश में सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 48.8 डिग्री रिकॉर्ड हो रहा है। अभी तक 10 से अधिक लोगों की जान गई है। मौत होने का कारण भीषण गर्मी और हीटवेव बताया जा रहा है। वहीं बाड़मेर अस्पताल में भी गर्मी से ग्रसित मरीजों के संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हालात ऐसा हो रहा है कि दिन के समय AC भी जवाब देने लगा है औैर अब अस्पताल वार्ड में कूलर लगाकर मरीजों को राहत पहुंचाई जा रही है।

कहीं-कहीं पारा 49 से 50 के बीच

बाड़मेर में गर्मी कहर बरपा रही है, ऐसे में अब लोगों के चैन छीन गए हैं। यहां 48.8 डिग्री तापमान दर्ज होने लगा है। लगातार 48 घंटो सें 48 पार तापमान को देखते हुए चिकित्सक ने बताया कि अब लोगों को अधिक अलर्ट रहने की जरूरत है। गर्मी का तापमान लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में अतिरिक्त सावधानी बरतने की अति आवश्यक है। सीमावर्ती इलाकों पर तापमान 48.8 से ज्यादा रिकॉर्ड हो रहा है। तामलौर गांव में 50 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ है। वहीं कई लोगों ने अपनी कार में 49 से 50 के बीच में तापमान रिकॉर्ड कर रहे हैं। ऐसे में लगातार शीतल पेय पदार्थ लेते रहें। धूप में निकलने से बचें।

Ad Image
Latest news
Related news