Tuesday, September 24, 2024

राजस्थान में अचानक 1000 से ज्यादा चमगादड़ों की गई जान, इलाकों में मचा कोहराम

जयपुर : राजस्थान के उदयपुर जिले से एक बड़ी ख़बर सामने आई है। बीते 3 दिनों से उदयपुर में भारी संख्या में चमगादड़ों की जान जा रही है। गुरुवार को सबसे पहले भींडर कस्बे में चमगादड़ों की मौत का मामला देखा गया। इसके बाद प्रदेश के कई क्षेत्रों में चमगादड़ों की जान जाने की ख़बर सामने आई है। ऐसे में चमगादड़ों के मरने का मामला बढ़ते ही जा रहा है।

शुक्रवार को 400 चमगादड़ों की मौत की ख़बर

बता दें कि शुक्रवार को मेनार कस्बे के ब्रह्मसागर तालाब की पाल पर 400 चमगादड़ों की मौत की ख़बर सामने आई है। वहीं इस मामले की जानकारी मिलने पर शनिवार को वन विभाग, डीएफओ, पशुपालन विभाग, पॉल्यूशन बोर्ड समेत नगर निगम की टीम इलाकों में पहुंची। जहां उन्होंने मृत चमगादड़ों के सैंपल लिए। इसके बाद सभी सैंपल को भोपाल लैब में भेजा गया। अधिक संख्या में चमगादड़ों की जान जाने से लोग डरे हुए हैं।

शायद हीट स्ट्रोक की वजह से गई जान

वहीं यह मामला रविवार को भी देखा गया। वहीं सलूम्बर, परसाद व कूण गांव में भी चमगादड़ों की जान जाने की ख़बर मिली है। इस बीच रविवार शाम तक जिले में लगभग एक हजार से ज्यादा चमगादड़ों की जान चली गई। विशेषज्ञ इसे हीट स्ट्रोक का कारण बता रहे है। हालांकि इस मामले में भोपाल लैब से रिपोर्ट आने पर ही चमगादड़ों की मौत के कारणों का पता लगेगा।

Ad Image
Latest news
Related news