Thursday, October 24, 2024

Tonk News: बाड़े के विवाद में महिलाओं समेत 6 घायल, पीड़ितों ने पुलिस पर लगाया इल्जाम

जयपुर : राजस्थान के टोंक से बड़ी ख़बर सामने आई है। जिले के अरनिया गांव में बाड़ें को लेकर विवाद हुआ है। विवाद धीरे-धीरे खूनी रूप धारण कर लिया। खूनी संघर्ष में करीब 6 से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों का इल्जाम है कि हादसा की जानकारी देने के एक घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं आई। जबकि घटना होने के तीन दिन पहले ही मामला दर्ज कराया जा चुका था।

घायलों को इलाज जारी

बता दें कि टोंक में सदर पुलिस थाना क्षेत्र के अरनिया तिवाड़ी गांव में बाड़े के विवाद को लेकर विवाद हुआ, जिसमें छह से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और सभी घायलों को सआदत अस्पताल में ले जाया गया। हालांकि सभी घायलों ने पुलिस पर आरोप भी लगाया है।

हमला का वीडियो आया सामने

खूनी संग्राम में जख्मी महिला ने पुलिस पर इलाज्म लगाया कि पुलिस को हमलवारों की सूचना दे दी गई थी, इसके बावजूद पुलिस नहीं पहुंची और हमें खुद एम्बुलेंस से हॉस्पिटल पहुंचना पड़ा है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिस वीडियो में हमलावर साफ दिख रहे हैं।

Ad Image
Latest news
Related news