Sunday, September 8, 2024

JEE Advance Result 2024: जेईई एग्जाम के रिजल्ट जारी, इस लिंक से करें चेक

जयपुर : जेईई एडवांस के स्टूडेंट्स का इंतजार अब खत्म हो चुका है, आज रविवार को परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास ने JEE एडवांस्ड एग्जाम के परिणाम जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही संस्थान ने कटऑफ जैसे दूसरी बड़ी सूचना भी जारी कर दी है। ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने इस वर्ष JEE एडवांस की एग्जाम दी है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

26 मई को हुआ था एग्जाम

JEE एडवांस्ड एग्जाम का आयोजन 26 मई 2024 के दिन किया गया था। इस दिन पेपर 1 और पेपर 2 दोनों को एक साथ आयोजित किया गया था। पेपर-1 पहली शिफ्ट में आयोजित की गई थी और वहीं पेपर-2 की परीक्षा दूसरी शिफ्ट में हुई थी।

इस लिंक से देखें रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं

होमपेज पर लिंक दिया होगा ‘JEE Advanced Result 2024’, इस लिंक पर क्लिक करें

ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा, इस पेज पर मांगे गए डिटेल्स दर्ज करें

डिटेल डालने के बाद सबमिट बटन दबाएं

ऐसा करते ही परिणाम आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा।

Ad Image
Latest news
Related news