जयपुर: राजस्थान के जोधपुर में रविवार शाम मारवाड़ शेख, सैयद, मुगल, पठान विकास समिति की ओर से 11 जोड़ों ने मात्र 1 रुपए में 10वां सामूहिक निकाह कबूल किया. समिति के जिला अध्यक्ष सिकंदर खान ने बताया कि सामूहिक निकाह सम्मेलन में 11 दंपति ने निकाह कबूल किया.
समिति के जिला अध्यक्ष ने क्या कहा?
अध्यक्ष खान ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज में विवाह जैसे महत्वपूर्ण अवसरों को आसान बनाना है। सम्मेलन में भाग लेने वाले जोड़ों को उपहार के रूप में बिस्तर, अलमारी, बर्तन, एक इस्लामी किताब, चांदी की पायल और घरेलू सामान दिया गया।
2025 में फिर होगी निकाह सम्मेलन
खान ने बताया कि वर्ष 2025 में फिर से सामान्य मुस्लिम निकाह सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की गयी है, जिसमें 51 जोड़ों का निकाह कराया जायेगा. संस्था के प्रवक्ता अमजद खान ने बताया कि यह समिति पिछले 9 वर्षों से फिजूलखर्ची रोकने के लिए कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है. इन 9 सालों में सिर्फ 1 रुपये में 150 से ज्यादा जोड़ों की शादियां कराई जा चुकी हैं।
सामूहिक निकाह में खर्च हुए 50 लाख रुपये
इस बार 9 सामूहिक निकाह पर कुल करीब 50 लाख रुपये खर्च हुए हैं. इस निकाह समारोह में जोधपुर सहित पूरे राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों के मध्यम वर्गीय परिवारों के सहयोग से विवाह को प्रोत्साहित किया जाता है।
सामूहिक निकाह में शामिल हुए ये नेता
इस सामूहिक निकाह कार्यक्रम में पूर्व सांसद बद्री राम जाखड़, कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा, डिप्टी मेयर अब्दुल करीम जॉनी समेत शहर के लोग शामिल हुए.
जयपुर: आज से ठीक 36 साल पहले राजस्थान के सीकर जिले के दिवराला गांव में वो भयानक घटना घटी थी, जिसने राजनीतिक भूचाल ला दिया था. हम बात कर रहे हैं देश के आखिरी सती कांड की. जयपुर जिले की 18 वर्षीय रूप कंवर की सती घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया।
जलती चिता के साथ हुई थी सती
दरअसल, रूप कंवर के पति माल सिंह शेखावत की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन दो दिन बाद उनकी मौत हो गई. इसके बाद 4 सितंबर 1987 को रूप कंवर भी अपने पति की जलती चिता के साथ सती हो गयी.
कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
ऐसा कहा जाता था कि रूप कंवर ने खुद ही सती होने की इच्छा व्यक्त की थी। हालांकि, बाद में यह बात भी सामने आई कि उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया था। गांव के लोगों पर सती प्रथा को बढ़ावा देने और उसका महिमामंडन करने का आरोप लगाया गया था.
तत्कालीन सीएम को देना पड़ा था इस्तीफा
इस मामले में राजनीतिक जगत में भी हड़कंप मचा था. जिस वजह से राजस्थान के तत्कालीन मुख्यमंत्री हरदेव जोशी को इस्तीफा देना पड़ा। 37 साल बाद अबजाकर सती निवारण न्यायालय की विशेष अदालत का बड़ा फैसला आया है. सभी 8 आरोपियों को बरी कर दिया गया है. आइए हम जानते हैं कि कैसे रूप कंवर के सती होने की घटना ने हरदेव जोशी को इस्तीफा देने के लिए मजबूर कर दिया था.
ये थी देश की आखिरी सती प्रथा
दरअसल, रूप कंवर के पति माल सिंह की मौत के बाद गांव में यह बात फैल गई कि रूप सती होना चाहती है। पति की चिता सजाने के बाद उन्हें सोलह श्रृंगार करके चिता के पास जाने को कहा गया। तब रूप ने अपने पति की चिता की परिक्रमा की और उसके साथ सती हो गयी।इसके बाद उन्होंने रूप कंवर का मंदिर बनवाया और उसकी पूजा करने लगे। यह देश की आखिरी सती घटना थी। जिसके बाद जांच में यह भी पता चला कि रूप कंवर अपनी मर्जी से सती नहीं हुई थी.
45 लोगों पर लगा था आरोप
इस मामले में कुल 45 लोगों को आरोपी बनाया गया था. जिसमें से 2004 में कोर्ट ने 25 आरोपियों को बरी कर दिया। चार आरोपी अभी भी फरार हैं जबकि कुछ आरोपियों की मौत हो चुकी है।
सीएम हरदेव जोशी ने दिया था इस्तीफा
कहा जाता है कि सती कांड के बाद देश में हंगामा मच गया था. उस समय राजस्थान के मुख्यमंत्री हरदेव जोशी थे। उनकी गिनती देश के शक्तिशाली नेताओं में होती थी क्योंकि वह तीन बार सीएम चुनाव और लगातार 10 बार विधानसभा चुनाव जीतने वाले राज्य के एकमात्र नेता थे।
विपक्ष ने इस्तीफे को लेकर किया था मजबूर
सती कांड के बाद जब विपक्ष का हमला तेज हुआ तो सीएम हरदेव जोशी पर इस्तीफे का दबाव बढ़ने लगा. मामला आलाकमान तक पहुंचा तो केंद्रीय नेतृत्व ने उन पर इस्तीफे का दबाव बनाया. अंततः उन्होंने राजीव गांधी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद शिवचरण माथुर को सीएम बनाया गया.
जयपुर। राजस्थान के जोधपुर में एसडीएम प्रियंका बिश्नोई की मौत के मामले में जांच कमेटी की रिपोर्ट सामने आई है। प्रियंका बिश्नोई की मौत 18 सितंबर को हुई थी। जिसके बाद उनकी मौत को लेकर डॉक्टरों पर सवाल उठाए जा रहे है। जोधपुर के निजी वसुंधरा अस्पताल में प्रियंका बिश्नोई का ऑपरेशन हुआ था।
अस्पताल ने आरोपों से इंकार किया
ऐसे में अस्पताल में हुई मौत को लेकर परिवार वाले और समाज के लोग कार्रवाई की मांग कर रहे है। जिसके बाद जिलाधिकारी ने 5 डॉक्टरों की टीम गठित की और जांच के निर्देश दिए है। अब इस जांच कमेटी ने भी अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। वहीं रिपोर्ट आने के बाद सरकार ने एक्शन लेते हुए उच्च स्तरीय जांच के लिए टीम का गठन किया है। वहीं वसुंधरा अस्पताल पर लगाए गए आरोप को लेकर वसुंधरा हॉस्पिटल के निदेशक डॉ संजय मकवाना ने सभी आरोपों से इंकार किया है।
एनेस्थीसिया और ब्लीडिंग की बात गलत
डॉ. मकवाना के मुताबिक किसी तरह के एनेस्थीसिया और ब्लीडिंग की बात गलत है। प्रियंका का हमारे यहां सफल ऑपरेशन किया गया था। उनकी तबियत अहमदाबाद के अस्पताल में रेफर कराने के दौरान बिगड़ गई थी। जांच कमेटी की रिपोर्ट में कहा गया है कि अस्पताल के रिकॉर्ड और उपस्थित डॉक्टरों, स्टाफ नर्स और मरीज के पति के बयानों को देखने के बाद समिति ने फैसला लिया है।
सीटी ब्रेन के कारणों की जांच
कमेटी ने फैसला लिया है कि दस्तावेजों के मुताबिक न्यूरोलॉजिस्ट का कहना है कि मरीज की चिड़चिड़ी और अस्त-व्यस्त स्थिति को देखते हुए उन्होंने सीटी ब्रेन की सलाह दी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। सीटी ब्रेन न कराने के कारणों की गहनता से जांच होनी चाहिए। जोधपुर जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में अब सरकार एक्शन में नजर आ रही है। जोधपुर जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद अब पूरे मामले में जयपुर उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया गया है।
5 सीनियर डॉक्टर शामिल
टीम में 5 सीनियर डॉक्टरों को शामिल किया गया है। मेडिकल एजुकेशन आयुक्त इकबाल खान ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिये हैं। 5 डॉक्टर को इस उच्च स्तरीय जांच का हिस्सा बनाया गया है। इसमें एसएमएस अस्पताल के तीन डॉक्टर को शामिल किया गया है। वहीं एम्स जोधपुर के दो डॉक्टर को शामिल किया गया है।
जयपुर। राजस्थान प्रशासनिक सेवा की अधिकारी और जोधपुर एसीएम रह चुकी प्रियंका बिश्नोई ने इलाज के बाद आज अहमदाबाद के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। प्रियंका बिश्नोई ने जोधपुर के वसुंधरा अस्पताल में अपना ऑपरेशन करवाया था, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें अहमदाबाद के सिम्स में भर्ती कराया गया। परिवार ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। क्लेक्टर के आदेश पर मामले की जांच की जा रही है।
डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
आरएएएस अधिकारी प्रियंका बिश्नोई की इलाज में लापरवाही को लेकर जोधपुर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज को निजी अस्पताल के खिलाफ जांच करने के आदेश दिए है। बीकानेर की निवासी प्रियंका बिश्नोई जोधपुर में सहायक कलेक्टर के पद पर कार्यरत थी। उनके इलाज में डॉक्टरों द्वारा लापररवाही बरतने के आरोप लगाए जा रहे है। प्रियंका बिश्नोई की मौत की खबर सामने आने के बाद लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
बिश्वोई समाज धरने पर
प्रियंका बिश्नोई की मौत पर दुख जताते हुए सीएम भजनलाल पोस्ट किया है। सीएम ने एक्स पर लिखा है कि राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारी प्रियंका बिश्नोई जी का निधन बहुत दुखी है। प्रभु श्रीराम जी से निवेदन है कि भगवान उन्हें अपने चरणों मे स्थान दें और उनके परिवार वालों को शोक सहन करने की क्षमता प्रदान करें। राजस्थान में आरएएस प्रियंका बिश्नोई की मौत पर हड़कंप मच गया है। बिश्नोई समाज के लोग प्रियंका बिश्नोई की मौत पर धरने पर बैठ गए हैं।
जयपुर: राजस्थान के बारां जिले में आज सोमवार को ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस निकाला गया. (Eid Milad Un Nabi Procession) जुलूस के बीच में हंगामा शुरू हो गया है. इस बीच जुलूस में शामिल मुस्लिम गुट के लोग और पुलिस में विवाद शुरू हो गया है।
जुलूस के रास्ते बदलने को लेकर हुआ विवाद
दरअसल यह हंगामा जुलूस के रास्ते बदलने को लेकर शुरू हुआ है. आरोप है कि जुलुस के दौरान मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग तय रास्ते से हटकर जुलूस को आगे ले जाने की कोशिश में लगे थे.  (Eid Milad Un Nabi Procession) हालांकि शहर के प्रताप चौक पर पुलिस ने अधिक मुश्किल से माहौल पर काबू पाया है. वहीं मौजूदा समय में स्थिति कंट्रोल है.
जयपुर। राजस्थान के दौसा जिले में नांगल प्यारीवास स्थित आदिवासी मीणा पंच अस्थाई में आज विश्व आदिवासी दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। राज्य में जारी भारी बारिश के बाद भी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें। विश्व आदिवासी दिवस महोत्सव 2024 की शुरुआत सुबह 10 बजे हुई। इस दौरान आदिवासी लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली।
बैलगाड़ी के जरिए लाया गया
बीजेपी के दिग्गज नेता डॉ. किरोड़ी लाल मीणा भी दोपहर लगभग 1 बजे कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम में युवाओं की टीम ने डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक जगमोहन मीणा व सह संयोजक धुन्धीराम मीणा का कहना है कि आयोजन में कैबिनेट मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा को टीटोली टोल प्लाजा से बैलगाड़ी के जरिए कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। कार्यक्रम में पहले मंत्री गोलमा देवी, पूर्व आरएएस अधिकारी जगमोहन मीना समेत कई अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद हैं।
लोक संस्कृति की झलक
कार्यक्रम में आदिवासी लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में राजस्थान व बाहर के कलाकार प्रस्तुति दे रहे हैं। डांसिंग टीम गौरी नागोरी, मनीषा सैनी, आरती शर्मा व हरियाणवी गायक खासा आला चाहर ने रंगारंग प्रस्तुति दी। आदिवासी लोक संस्कृति से जुड़े गायक विष्णु मीणा, रामजीलाल मीणा, कानाराम थली, रामनाथ मीणा, विश्राम भांडारेज, रामू मास्टर तथा कई पद दंगल पार्टियां भी गीत गायन कर रही है।
जयपुर। राजस्थान में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। सफाई कर्मचारी चाहते हैं कि 24 हजार 797 पदों पर होने वाली भर्ती मस्टरोल के आधार पर की जाए। सफाई कर्मचारी में होने वाली भर्तियों में बाल्मिकी समाज को प्राथमिकता दी जाए। सफाईकर्मी भर्ती प्रैक्टिकल में शामिल अभ्यर्थियों की बहाली मस्टरोल के आधार पर की जाए। सफल होने पर उन्हें स्थाई कर्मचारी घोषित किया जाए। पहले से काम कर रहे सफाई कर्मचारियों को बोनस अंक देकर प्राथमिकता दी जाए।
हड़ताल से बढ़ी निगमों की परेशानी
सफाईकर्मी अपनी मांगों को लेकर पहले भी हड़ताल कर चुके हैं। 16 जुलाई और 20 जुलाई को संघ के अध्यक्ष नंद किशोर डंडोरिया द्वरारा स्वायत्त शासन विभाग निदेशक को ज्ञापन सौंपा गया था। उनका आरोप है कि विभाग हमारी मांगों को लेकर
संवेदनशील नहीं है, इसलिए हम हड़ताल पर जा रहे हैं। जयपुर में लगभग 10 हजार सफाई कर्मचारी हैं। इनमें 8400 स्थाई और 1500 अस्थाई कर्मी हैं। मॉनसून और स्वच्छता सर्वेक्षण की वजह से जहां सफाई व्यवस्था पर ज्यादा ध्यान देना था, वहीं सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। ऐसे में सफाईकर्मियों की हड़ताल ने निगम की परेशानी बढ़ा दी हैं।
मांगों को बताया गलत
इस हड़ताल में बाल्मिकी समाज के कर्मचारी ही शामिल हैं। गैर बाल्मिकी समाज के सफाईकर्मी इन मांगों को गलत मानते हैं। इसलिए वे काम कर रहे हैं। इन कर्मियों की संख्या 2200 है और अब पूरे शहर की सफाई व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी इन्हीं पर आ गई है।
जयपुर। श्री विश्वकर्मा जांगिड़ कर्मचारी समिति की तरफ से जागिड़ प्रतिभाओं को सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह पाल रोड, अरिहंत नगर स्थित जांगिड़ छात्रावास परिसर में समिति के अध्यक्ष रामदीन शर्मा की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया जाएगा।
भगवान विश्वकर्मा की पूजा से की शुरूआत
इस समारोह में डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता ओ.पी. सुथार व विशिष्ट अतिथि अधिशाषी अभियंता विजय शर्मा,मंचासीन समिति के आशाराम जांगिड़, इंदु शर्मा व गणमान्य समाज बंधुओं और मातृशक्ति की मेजबानी में आयोजित किया गया हैं। मंच का संचालन डॉ नलिनी राजोत्या व जसराज सुथार ने किया। समिति के सचिव जसराज सुथार का कहना है कि प्रतिभा सम्मान समारोह के आराध्य देव भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना से सम्मान की शुरूआत की जाएगी।
अतिथियों को साफा व दुपट्टा पहनाकर किया स्वागत
समिति की तरफ से अतिथियों को साफा या दुपट्टा पहनाकर, समृतिचिन्ह या प्रशस्ति पत्र देकर बहुमान किया गया। इस दौरान सन् 2023 में कक्षा 10वीं और 12वीं में 80 फीसदी या इससे अधिक प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जिन विद्यार्थियों ने 60 फीसदी से ज्यादा अंक प्राप्त किए है। उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। 85 प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र व शब्दकोश पुस्तिका देकर सम्मानित किया।
जयपुर : राजस्थान के सीकर जिला में स्थित बाबा श्याम मंदिर में दर्शन करने रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में यहां पहुंचने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. खाटूश्याम में भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. बाबा खाटू आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए रेलवे 2 जुलाई से रेवाड़ी रींगस विशेष ट्रेन शुरू करने जा रही है। ऐसे में भक्तों को मंदिर पहुंचने में परेशानी नहीं होगी।
इस तारीख को चलेगी ये स्पेशल गाड़ी
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने पुष्टि की है कि ट्रेन नंबर 09637 रेवाड़ी-रींगस विशेष गाड़ी 2, 6, 7, 13, 14, 17, 20, 21, 27, 28 और 31 जुलाई को (11 ट्रिप) चलेगी. ये गाड़ी रेवाड़ी से 11.40 बजे चलेगी जो 14.40 बजे रींगस स्टेशन पहुंचेगी. इसके बाद 13.11 बजे डाबला स्टेशन पार करते हुए 13.13 बजे प्रस्थान करेगी. यहां सिर्फ दो मिनट ही ट्रेन रुकेगी।
रेवाड़ी-रींगस विशेष ट्रेन दोपहर 13.27 बजे पहुंचेगी
बता दें कि रेवाड़ी-रींगस विशेष ट्रेन मांवडा में दोपहर 13.27 बजे पहुंच जाएगी, जो 13.29 बजे वहां से रवाना होगी. नीमकाथाना स्टेशन पर ट्रेन 13.37 बजे पहुंचेगी और 13.39 बजे यहां से रवाना होगी. वहीं कांवट में 13.55 बजे पहुंचेगी, श्रीमाधोपुर स्टेशन पर 14.11 बजे, रींगस स्टेशन पर 14.40 बजे पहुंचेगी.
ट्रेनों के संचालन का समय
रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 09638 रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन 2, 6, 7, 13, 14, 17, 20, 21, 27, 28 और 31 जुलाई को (11 ट्रिप) रींगस से 15.00 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी. रास्ते में ट्रेन श्रीमाधोपुर स्टेशन पर 15.10 बजे पहुंचकर 15.12 बजे प्रस्थान करेगी. -इस ट्रेन का कांवट पहुंचने का समय 15.26 रहेगा. यहां से 15.28 पर रवाना होगी. नीमकाथाना में 15.52 पर पहुंचकर 15.54 बजे प्रस्थान करेगी. मांवडा में 16.04 पर पहुंचकर शाम 16.06 बजे रवाना होगी.
जयपुर। राजस्थान के शिक्षामंत्री मदन दिलावर के डीएनए से जुड़े बयान पर पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है। भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के आह्वान पर आज आदिवासी समाज ने पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर विरोध-प्रदर्शन कर रहा है। आदिवासी समाज के लोग शिक्षा मंक्षी का पुतला जलाकर उनसे इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
विरोध के चलते घर की सुरक्षा को बढ़ाया
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के आदिवासियों के संबंध में दिए गए बयान से बने हालात को लेकर अपने घर की सुरक्षा को चार-चोगना कर दिया हैं। रविवार को रंगबाड़ी आवास पर विशेष सुरक्षा बल को तैनात कर दिया है। हालाकिं रविवार के दिन वह कोटा में मौजूद नहीं थे। कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने अपने पदाधिकारियों को भी विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। राजस्थान में भारतीय आदिवासी पार्टी के नेताओं द्वारा स्वयं को हिंदू न मानने वाले बयान पर मदन दिलावर ने डीएनए जांच वाला बयान जारी किया था। जिससे लेकर राजस्थान में जिला स्तर पर विरोध किया जा रहा है।
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे करी मांग
कोटा में आदिवासी मीणा उत्थान सेवा समिति कोटा के जिलाध्यक्ष पवन मीणा लुहावद के नेतृत्व में युवाओं ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के घर पर प्रदर्शन कर इस्तीफे की मांग की है। प्रदर्शन करने वाले ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा है। प्रदर्शन करने वालों में पार्टी जिलाध्यक्ष मदन मोहन राजौर और सौरभ मीणा शामिल थे। उपमहापौर पवन मीणा ने बताया कि इस दौरान आदिवासी समाज की ओर से शिक्षा मंत्री का विरोध कर उनके इस्तीफे की मांग की है। इधर भील मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक दिनेश रोत के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता डूंगपूर जिले की सीमलवाड़ा सीएससी पहुंचे और अपने खून, नाखून के सैंपल की जांच करने का दावा किया।
जयपुर : राजस्थान में जोधपुर (Jodhpur) के सूरसागर इलाके में बीते दिन हिंसात्मक घटना को अंजाम दिया गया। जिलें के ईदगाह निर्माण के दौरान दो गुटों में सांप्रदायिक हिंसा हुआ। जिसमें दो पुलिस अधिकारियों समेत कई लोग घायल हो गए हैं. पुलिस ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह ने मामले को लेकर कहा कि शुक्रवार (21 जून) की रात को हुई हिंसा में अब तक 41 लोगों को अरेस्ट कर लिया गया है। जिनमें से दो को जमानत मिली है. साथ ही 6 पुलिस थाना क्षेत्रों में CRPC की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर है।
ईदगाह के निर्माण कार्य को लेकर हुआ हिंसा
बता दें कि जोधपुर (पश्चिम) पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार यादव ने कहा कि सूरसागर इलाके में राजाराम चौक के पास ईदगाह के पीछे की ओर द्वार के निर्माण को लेकर शुक्रवार रात दो गुटों में झड़प हुई. द्वार के निर्माण का इलाके के लोग लगातार विरोध कर रहे हैं. इलाके के लोगों ने ईदगाह के पीछे की तरफ द्वार के निर्माण का विरोध करते हुए कहा कि इससे उस क्षेत्र में लोगों की आवाजाही बढ़ जाएगी.
मामले पर सूरसागर थाना अधिकारी ने कहा
मामले को लेकर पुलिस आयुक्त ने बताया कि स्थिति अब सामान्य स्थिति में आ रही है। पूरे इलाके में पुलिस तैनात है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि "हमने धारा 144 लागू कर दी है और अब तक 41 लोगों को अरेस्ट किया गया है." सूरसागर पुलिस थाना के सब इंस्पेक्टर सुरता राम ने कहा कि उपद्रव और दंगे फैलाने वाले 41 पत्थरबाज दंगाइयों को हिरासत में लिया गया था. इन सभी को शनिवार को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया. कोर्ट ने क्षेत्र के दो बीमार पार्षदों की जमानत दे दी है, बाकि 39 पत्थरबाज दंगाइयों की जमानत नामंजूर करते हुए जेल वापस भेज दिया है.
जयपुर : राजस्थान के जोधपुर जिले के सूरसागर में शुक्रवार रात सांप्रदायिक तनाव को अंजाम दिया गया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन की तरफ से एक्शन लिया जा रहा है। मामले को लेकर पुलिस ने अब तक 200 लोगों पर FIR दर्ज की है. वहीं 45 युवकों की गिरफ्तारी हुई है।
बीती रात हुआ दो पक्षों में विवाद
शुक्रवार देर रात जिले के सूरसागर में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ, विवाद धीरे-धीरे हिंसा का रूप ले लिया। हिंसा के दौरान दोनों की तरफ से जमकर कांच की बोतलें और पत्थरबाजी हुई। इस दौरान एक दूकान में आग लगा दी गई। पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवान हालात नियंत्रण करने में लगे हुए हैं। फ़िलहाल मामले को लेकर इलाका में स्थिति तनावपूर्ण है। पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने के लिए लगातार अपील की जा रही है।
धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने की तरफ
हिंसा के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं। मामले को लेकर अब तक पुलिस ने 200 लोगों पर FIR दर्ज की है और तोड़फोड़ और आगजनी करने के आरोप में 45 लोगों को अरेस्ट भी किया है। वहीं स्थिति को सामान्य बनाने के लिए पुलिस लगातार स्थानीय लोगों संपर्क में हैं। हालांकि धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने की तरफ बढ़ रही है।
जयपुर : लोकसभा चुनाव समाप्त होते ही राजस्थान सरकार ने बड़ी घोषणा कर दी है। राजस्थान में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लागू कर दिया गया है। इसके अंतर्गत 17 लाेगों को भारतीय बनाया गया है। ये ऐसे लोग हैं जो 15-20 वर्ष पहले पाकिस्तान से आए और अवैध रूप से प्रदेश के अनूपगढ़, सिरोही व जोधपुर जिलों में रहा करते थे।
इस कारण नागरिकता पर रुका है फैसला
राजस्थान में अब तक करीब 2500 लोगों को CAA के अंतर्गत नागरिकता के लिए पात्र माना गया है, लेकिन IB रिपोर्ट नहीं आने के कारण से इनकी नागरिकता पर फैसला रुका हुआ है। राज्य में CAA के श्रेणी में आने वाले लोगों की संख्या पचीस से तिस हजार है।
ये लोग होंगे CAA में नागरिकता के लिए पात्र
अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के निवासी रहे हों और पासपोर्ट अवधि खत्म हो गई
भारत दिसम्बर 2014 से पहले आ गए हों
गैर मुस्लिम व्यक्ति हों और वर्तमान में कोई वैध दस्तावेज नहीं हैं।
शादी करके भारत आए थे
माता-पिता को नागरिकता मिल चुकी है
माता-पिता अगस्त 1947 से पहले अविभाजित भारत में रहे
नागरिकता अधिनियम के पूर्ववर्ती प्रावधानों के अंतर्गत पात्र नहीं हों
इन जगहों के लोगों को मिली नागरिकता
अनूपगढ़ से 8, सिरोही से 7 व जोधपुर से दो लोगों को CAA के अंतर्गत हाल ही नागरिकता मिली है। इनको ऑनलाइन प्रमाण पत्र मिल गए हैं।
इन जिलों में रह रहे हैं CAA के पात्र लोग
सिरोही, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, अनूपगढ़, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, फलौदी, बालाेतरा, जालौर, सांचौर व जयपुर।
जयपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अजमेर शहर के धोलाभाटा रोड चर्च में फादर के घर के नजदीक वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ. इस कार्यक्रम में पर्यावरण बचाने की शपथ ली गई है। इस अवसर पर मौजूद सभी सदस्यों को गमले सहित पौधों का वितरण किया गया है।
मौजूद रहें ये अतिथि
आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सर्वधर्म मैत्री संघ द्वारा धोलाभाटा रोड चर्च स्थित फादर कॉस्मो के निवास के पास वृक्षारोपण किया गया और पर्यावरण को बचाने को शपथ ली गई। कार्यक्रम में बिशप ओसवल्ड और महंत श्याम सुंदर शरण देवाचार्य नरसिंह मंदिर, अजमेर मुख्य अतिथि रहे।
एक पेड़ 4 ऑक्सीजन सिलेंडर के बराबर
बता दें कि मैत्री संघ के अध्यक्ष प्रकाश जैन ने पेड़ों के बचाव एवं संवर्धन की जरूरत पर बल दिया गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. लाल थदानी ने इस अवसर पर कहा कि एक पेड़ 4 ऑक्सीजन सिलेंडर की पूर्ति करता है। हरी-भरी वसुंधरा से ही वनस्पति, जीव, पशु-पक्षी सुरक्षित हैं। साथ ही कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों को पौधे समेत गमले दिए गए हैं। डॉ. राकेश कटारा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने सभी अतिथियों को घर-घर पेड़ लगाने और पर्यावरण को बचाने की शपथ दिलाई हैं।
जयपुर : सनातन धर्म में जीवन जीने के लिए एक अलग रिवाज बनाया गया हुआ है, इस रिवाज के तहत कुछ नियम-कानून बनाएं गए हैं, इसका पालन महिलाएं, पुरुष के साथ-साथ बच्चे भी करते हैं. उदाहरण के तौर पर अगर आप सनातन धर्म को मानते है तो आप ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें, इसके पश्चात सूर्य देव को जल चढ़ाएं. भगवान का पूजा-पाठ करने के बाद कुछ अन्न ग्रहण करें। हालांकि बदलते समय के साथ अब लोगों के जीने का तरीका भी बदल रहा है।
परिवार के लिए बच्चे भविष्य
बढ़ते समय में सनातन धर्म के नियम का पालन करना अब संभव नहीं लगता है, हालांकि अभी भी कुछ लोग है जिन्हें पाता है, वे इस नियम का पालन जरूर करते हैं. बता दें कि किसी भी परिवार के लिए बच्चे भविष्य होते हैं. उनकी सही परवरिश देना बेहद ही जरूरी है. अक्सर आप कुछ पैरेंट्स से सुनते होंगे कि उनका बच्चा कुछ भी याद नहीं रख पाता है, बच्चे की स्मरण शक्ति ​कमजोर है. बच्चों में आत्मविश्वास की कमी है. उसे हमेशा भय सताता है. ऐसे में इन सभी परेशानियों को दूर करने के लिए आप अपने बच्चे को कुछ मंत्र सीखा सकते हैं, जिनका वे जाप करेंगे तो उनकी स्मरण शक्ति और एकाग्रता बढ़ेगी. तो चलिए जानते है कुछ खास मंत्रों के बारे में, जिनके जाप से बच्चों को अंदर सकारात्कम ऊर्जा आएगी।
बच्चों के लिए 5 खास मूल मंत्र
बजरंबली का मंत्र
अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं, अनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्।
सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं, रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि।
मनोजवं मारुततुल्यवेगमं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये।
इस मंत्र का जाप करने से बच्चों के अंदर से भय दूर होगा, ज्ञान, बुद्धि और विद्या में वृद्धि होगी. इस मंत्र में बजरंगबली जी के गुणों का बखान हुआ है.
गायत्री मंत्र
ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्.
बच्चों को स्मरण शक्ति और एकाग्रता को बढ़ाने के लिए गायत्री मंत्र का जाप करवाएं।
धन, विद्या और विष्णु कृपा का मंत्र
कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती।
करमूले तु गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम॥
आप अपने बच्चों को इस मंत्र का जाप सुबह उठने के दौरान करवाएं। इस मंत्र को पढ़ने के समय अपने दोनों हाथों को सामने रखें, ताकि दोनों हथेली आपको अच्छे से दिखे. इस मंत्र में बताया गया है कि आपके हथेली में माता लक्ष्मी, देवी सरस्वती और भगवान विष्णु का वास है. प्रात: उनका दर्शन करें.
जयपुर: राजस्थान के सीकर जिले से एक गुड न्यूज़ सामने आई है। अब सीकर जिले के सभी स्कूलों में केंद्र सरकार के आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम का आयोजन होने वाला है। बता दें कि योजना के दूसरे फेज में चयनित राजस्थान के 12 जिलों में सीकर का नाम भी शामिल है। इस कार्यक्रम के तहत जिले की उच्च प्राथमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में स्टूडेंट्स को 11 थीम पर स्वच्छता और स्वास्थ्य को लेकर जागरुक किया जाएगा। शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में कक्षा छह से 12 तक के स्टूडेंट्स को विशेष ट्रेनिंग मिलेगा।
टीचर को बनाया जाएगा हेल्थ एंड वेलनेस एंबेसडर
इस योजना के जरिए सभी सरकारी उच्च प्राथमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के एक- एक महिला और पुरुष टीचर को हेल्थ एंड वेलनेस एंबेसडर बनाया जाएगा। जिन्हें डाइट द्वारा ट्रेनिंग दिया जाएगा। ये एंबेसडर रोचक गतिविधियों के साथ हर सप्ताह में एक घंटे स्कूली स्टूडेंट्स को स्वास्थ्य व स्वच्छता के बारे में जानकारी देंगे। इस प्रकार सभी कक्षा से दो विद्यार्थियों को हेल्थ एंड वेलनेस मैंसेंजर बनाया जाएगा। जो योजना का मिशन पूरा करने में एंबेसडर का साथ देगा।
जिले में संचालित किए जाएंगे कार्यक्रम
बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और मानव संसाधन विकास मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयुष्मान भारत कार्यक्रम जिले में संचालित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम सीडीईओ की अध्यक्षता में संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जयपुर में आरएससीईआरटी व चिकित्सा विभाग की तरफ से दो दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ था। कार्यक्रम में पहले शिक्षकों को ट्रेनिंग दिया जाना है। इसके लिए विभागीय स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई है।
जयपुर: राजस्थान के जयपुर से बड़ी खबर सामने आई है। (Rajasthan News) बीते रात जयपुर के रामगंज इलाके में दो समुदाय बीच जमकर पत्थरबाज़ी हुई है। दो समुदाय के लोग मामूली सी बात को लेकर आपस में विवाद शुरू कर दिए। अचानक से विवाद इतना ज़्यादा गरमा गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाज़ी शुरू हो गई। पथराव की वजह से गली-मोहल्लों में लगे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि कुछ घरों को भी नुकसान पंहुचा है। हालांकि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों के कुछ उपद्रवियों को अरेस्ट कर लिया है। साथ ही तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है।
गुरुवार देर रात हुई घटना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जयपुर के रामगंज इलाके में गुरुवार रात दो समुदाय के लोगों ने एक मामूली सी बात पर आपस मे भीड़ गए और पथराव शुरू कर दिए। अचानक हुई पत्थरबाजी से आसपास में हड़कंप मच गई। वहीं पुलिस ने लोगों से समझाइश कर टकराव शांत करवाया और कुछ बदमाशों को हिरासत में भी लिया है।
मामले को लेकर SP हरिशंकर शर्मा ने बताया
मामले को लेकर SP हरिशंकर शर्मा ने कहा कि रामगंज स्थित दर्जियों के रास्ते में दो दिन पहले गली में खड़े रहने की बात पर दो समुदाय के बीच विवाद हो गया था। गुरुवार रात को क्षेत्र में लाइट नहीं थी तभी एक समुदाय के कुछ लोग गली में आकर खड़े हुए। उस दौरान उन्हें दूसरे समुदाय के लोगों ने वहां से हटने को कहा। बस इसी बात को लेकर दोनों समुदायों के बीच बहस शुरू हुई, साथ ही मारपीट तक हो गई।
रात 10:00 बजे स्थिति अधिक बिगड़ गई
SP हरिशंकर शर्मा ने आगे कहा कि रात करीब 10:00 बजे स्थिति अधिक बिगड़ गई। उस दौरान दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पत्थर बरसाने लगे। जानकारी मिलते ही पुलिस ने उपद्रवियों को घटनास्थल से खदेड़ा। एडीसीपी बजरंग सिंह ने इस मामले को लेकर आगे कहा कि मौके से 7 लोगों को अरेस्ट किया गया है और मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस की तैनात बढ़ा दी गई है, ताकि क्षेत्र में शांति बनी रहे।
जयपुर: इन दिनों राजस्थान के फतेहपुर में 6 साल की कृष्णा किशोरी बेहद ही मशहूर हो रही है। (Rajasthan News) वह प्रदेश के फतेहपुर नानी बाई के मायरे की कथा सुनाने में व्यस्त चल रही है। अपने कथा से वो लोगों को मंत्रमुग्ध कर रही हैं। कृष्णा किशोरी अभी बहुत छोटी है, वह यूकेजी की छात्रा है। वह बड़ी ही मासूमियत और भक्तिभाव से कथा का कथा सुनाया करती हैं, उनकी इस मासूमियत के कारण हजारों की संख्या में लोग कथा सुनने पहुंच रहे हैं।
कथा में दिखता है अलग बालपन व भोलापन
बता दें कि इस मासूम कृष्णा किशोरी की सभी कथा वाणी में एक अलग ही बालपन व भोलापन और भक्ति का गजब अंदाज देखने को मिलता है। वहीं वे राधा-कृष्ण को अपना मामा-मामी बताते है। साथ ही वह कथा में भावपूर्ण भजन भी खूब गाती रहती हैं। इस वजह से इन दिनों राजस्थान के फतेहपुर में भारी संख्या में भक्त कथास्थल पहुंच कर नानी बाई की कथा सुनने का लुफ्त उठा रहे हैं।
3 घंटे तक बिना रुके सुनाती हैं कथा
इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब कृष्णा प्रेमी व्यासपीठ पर विराजमान होकर कथा सुना रही हैं। वहीं यह कृष्णा किशोरी बिना रुके 3 घंटे तक कथा सुनाती है, इनकी यह क्षमता लोगों को आश्चर्यचकित भी कर रही है। बता दें कि कथा के दौरान जो भी दान मिलता है, उन सभी दान को कृष्णा किशोरी मंदिर में दान करवा देती हैं।
राधा-कृष्ण की मूर्तियों को कहती है मामा-मामी
कृष्णा किशोरी के पिता महेश व्यास कहते हैं कि कृष्णा को हमेशा वृंदावन जाने का होड़ लगा रहता है। पिता बताते है कि जब उन्हें पहली बार वृंदावन लेकर गए तो उन्होंने राधा-कृष्ण की मूर्तियों को मामा-मामी कहकर पुकारा था। तभी से वे इन मूर्तियों को इसी नाम से पुकारती हैं। आगे उन्होंने कहा कि कृष्णा ने नानी बाई के मायरे की कथा अपने दादा बनवारीलाल व्यास की रिकॉर्डिंग सुनकर याद की है। किशोरी के दादा जी एक प्रसिद्ध लेखक व कथावाचक भी रह चुके थे।
जयपुर: आए दिन राजस्थान में अंधविश्वास का कहर बढ़ता ही जा रहा है। (Rajasthan Superstition News) ऐसे में प्रदेश के एक स्कूली छात्रा को कुछ तांत्रिकों ने अपना शिकार बनाया है। तांत्रिक ने छात्रा के परिवार वालों को भूत होने का हवाला देते हुए स्कूली छात्रा के शरीर को गर्म सरियों से जला दिया। इस दौरान मासूम स्कूली छात्रा के साथ हाथापाई भी की गई। इस दौरान लड़की के पिता अपनी बेटी को निजी अस्पताल ले गए। इसके साथ ही पीड़ित के पिता ने पांचू थाने में तांत्रिक देवी सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करवाया है।
अंधविश्वास के कारण तांत्रिक ने जलाया शरीर
बता दें कि प्रदेश के बीकानेर में नोखा के कक्कू से एक दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है।  (Rajasthan Superstition News) बीकानेर जिले में अंधविश्वास के कारण एक लड़की के साथ गलत तरीके से बर्बरता को अंजाम दिया गया है। इस दौरान कुछ तांत्रिक ने लड़की के शरीर को गरम सलाखों से जलाया है। जानकारी के मुताबिक तांत्रिक ने अंधविश्वास के कारण लड़की का जिस्म गर्म सलाखों से दागा है। अब मासूम लड़की की इलाज जारी है।
लड़की पर प्रेत का साया
पांचू पुलिस के अनुसार, पीड़ित की तबीयत कुछ दिनों से सही नहीं थी। इस बीच मंगलवार रात 11 बजे परिजनों ने पीड़ित को गांव के तांत्रिक देवी सिंह चौहान के पास ले गए थे। तांत्रिक ने पीड़ित को देखते ही बताया कि लड़की पर प्रेत का पूरा साया है।  (Rajasthan Superstition News) उस दौरान तांत्रिक ने सभी लोगों और उसके परिजनों को कमरे से बाहर जाने को कहा। इसके बाद तांत्रिक अपने हाथों से लड़की का मुंह बंद किया और इसी क्रम में पीड़ित लड़की को गर्म लोहे के सरिए से शरीर के कई हिस्से जला दिए।
पुलिस की तलाशी जारी
बता दें कि इस घटना के बाद लड़की को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में अब पीड़िता के पिता ने तांत्रिक देवी सिंह साथ ही उसके सहयोगी के खिलाफ पुलिस केस दर्ज करवाया है। इसके बाद से ही मामले की पूरी सच्चाई का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है।
जयपुर: आज 9 मई को देश भर में समाजसेवी गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती मनाई जा रही है। (Gokhale Jayanti) इस शुभ दिवश पर प्रदेश के मुखिया भजनलाल शर्मा ने गोखले जी को याद करते हुए उनके जन्म तिथि पर भावपूर्ण भाव से नमन किया है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए सीएम शर्मा ने उन्हें याद किया है। साथ ही जयंती पर उन्हें नमन भी किया गया है।
सोशल मीडिया पर किया ट्वीट
आज समाजसेवी गोपाल कृष्ण गोखले  (Gokhale Jayanti)  की जन्म तिथि पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि,' महान स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजसेवी गोपाल कृष्ण गोखले जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। राष्ट्रसेवा तथा सामाज कल्याण में समर्पित उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है।
https://twitter.com/BhajanlalBjp/status/1788435093566206443
जानें कौन थे गोपाल कृष्ण गोखले?
गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म 9 मई, 1866 में हुआ था। वो रत्नागिरी जिला से आते थे।  (Gokhale Jayanti) उनकी मृत्यु 19 फरवरी, 1915, पुणे में हुआ था। वो एक समाज सुधारक थे, जिन्होंने भारत के वंचितों की राहत के लिए काम किया। उन्होंने एक सांप्रदायिक संगठन की स्थापना भी की। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के शुरुआती सालों में उदारवादी राष्ट्रवादियों का उन्होंने नेतृत्व भी किया। बता दें कि महादेव गोविन्द रानडे के शिष्य गोपाल कृष्ण गोखले को वित्तीय मामलों की अद्वितीय समझ और उस पर अधिकारपूर्वक बहस करने की क्षमता थी, जिस वजह से उन्हें भारत का 'ग्लेडस्टोन' भी कहा जाता है।
गोपाल कृष्ण गोखले का नारा
(Gokhale Jayanti) गोपाल कृष्ण गोखले का नारा है कि 'स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा'।
जयपुर: सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा। राजस्थान में एक ऐसा गांव भी है जहां आज भी लड़के-लड़कियों के रिश्ते नहीं होते है। बात है प्रदेश के बहरोड़ की जब 2006-07 में सरिस्का से गांवों को विस्थापित किया जा रहा था। तब किसी ने सोचा तक नहीं होगा कि जल्द ही सामज में बड़ा बदलाव हो जाएगा। बदलाव में सामाजिक और आर्थिक बदलाव देखने को मिला। आज हम बात करने वाले है, राजस्थान के एक गांव को लेकर, जो कभी हुआ करता था कुंवारों का गांव, जहां लड़के-लड़कियों के रिश्ते तक नहीं होते थे। अधिकतर लोग कुंवारे ही थे। 5 में से 3 की ही शादी होती थी। (Rajasthan News) हालात इतनी बुरी थी कि गांव के 40 फीसदी बच्चे स्कूल नहीं जाते थे। लेकिन अब स्थिति में बदलाव देखने को मिला है। अब यहां 5 प्रतिशत भी कुंवारे नहीं हैं। अब हालात यह है कि यहां का हर बच्चा स्कूल जाने लगा है।
एक समय पर देव नगर गांव था कुंवारों का गांव
बता दें कि राजस्थान के सरिस्का से विस्थापित होकर करीब 130 km दूर बहरोड़ के पास देव नगर एक गांव है। जहां पहले हालात इतने ख़राब थे कि यहां रिश्ते नहीं हो पाते थे। गांव के अधिकांश लोग कुंवारे रहते थे। बच्चे स्कूल तक नहीं जाते थे। हालांकि धीरे-धीरे परिस्थितियों में बदलाव आया। अब यहां के हालात में कुछ ऐसा हुआ कि सभी बच्चे स्कूल तक जाने लगे। शादियां भी होने लगी, अब यहां 5 प्रतिशत भी कुंवारे नहीं हैं। देव नगर में बसे लगों की हालात बदल चुके हैं। पहले यहां के लोगों को शादियां करने में दिक्क्त आती थी, वहां अब पढ़ें-लिखे जीवन साथी मिल रहे हैं।
40 फीसदी बच्चों को ही मिल पाती थी शिक्षा
आज हम इस जगह को देव नगर कहते है। पहले इसे सरिस्का के बघाणी, हरिपुरा, कांकवाड़ी व उमरी के नाम से लोग जानते थे। पहले यहां 10 में से 6 लोगों को ही जीवन साथी मिल पाता था। उस समय 40 फीसदी बच्चे ही स्कूल शिक्षा लेने पहुंच पाते थे। जब से यह गांव विस्थापित होकर रूंध में बसा है, तब से यहां के लोगों की स्थिति बदल गई है। अब यहां 5 फीसदी भी लोग कुंवारे नहीं हैं। अब तो हर बच्चे की पीठ पर स्कूल बैग और हाथ में किताब दिखता है। समय के साथ हुए बदलाव में मौजूदा समय में यहां पांचवी तक स्कूल है। इस गांव के करीब 150 से ज्यादा लोगों की शादी हो गई है। सभी को शिक्षित लाइफ पार्टनर भी मिल रहे हैं।
पशुपालन था जीवनयापन करने का साधन
देव नगर कुंवारों का गांव कहे जाने के पीछे का कारण जब स्थानीय लोगों ने बताया तो पता चला इस गांव को लोग कुंवारों का गांव क्यों कहते थे। गांव के गुर्जर परिवार का एक बुजुर्ग ने इस संबंध में बताया कि इस गांव में जीवनयापन करने का एक ही साधन था, वो था पशुपालन करना। इस वजह से लोग अपने बच्चों को पशु चराने के लिए जंगलों में भेज दिया करते थे. इस कारण से बच्चे कभी स्कूल नहीं गए और नहीं शिक्षा से जुड़ें। जिस वजह से आज इस गांव की स्थिति यह है कि यहां 30 साल से अधिक उम्र के लोग अनपढ़ हैं। इस संबंध में वहां के लोगों ने कहा कि इस गांव के लिए अनपढ़ और जंगलों में रहना एक अभिशाप रहा है। इस वजह से यहां लोग अपने बच्चों के रिश्ते करने के लिए नहीं आते थे। लेकिन अब हालात पहले से बेहतर है, अब अधिक रिश्ते होने लगे हैं।
जयपुर। इस साल मई और जून महीने में गुरु व शुक्र तारा अस्त होने के कारण विवाह नहीं होंगे। ऐसे में बसंत पंचमी (14 फरवरी) के शुभ अवसर पर बुधवार को विशेष योग-संयोगों में 30 फीसदी अधिक शादियां होने जा रही है। ऐसे में शादी को लेकर राजधानी जयपुर के 75 प्रतिशत गार्डन, सामुदायिक केंद्र और रिसोर्ट को पहले ही बुक कर लिया गया है। साथ ही इस अवसर पर 500 से अधिक डेस्टिनेशन वेडिंग होगी।
35 प्रतिशत से अधिक व्यापार बढ़ने का चांस
ऑल इंडिया टेंट डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि जिंदल ने बताया कि 14 फरवरी को जयपुर में करीब पांच हजार से अधिक शादी होगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर प्रदेश भर में 30 हजार से अधिक शादी होंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस साल 35 प्रतिशत से अधिक व्यापार बढ़ने का चांस हैं। फ्लॉवर व रेड थीम के साथ रजवाड़ा थीम पर भी शादियों में सजावट की जाएगी। पंजाबी सिंगर्स कई होटल्स और रिसोर्ट में परफॉर्म भी करेंगे।
रजवाड़ा थीम पर होंगी शादियां
ऑल वेडिंग फेडरेशन के राजस्थान अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि बसंत पंचमी यानी 14 फरवरी को करीब 15 फीसदी शादियां रजवाड़ा थीम पर होने जा रही है। कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और सूरत समेत अन्य शहरों के लोगों ने भी यहां के होटल और रिसोर्ट को बुक किए है।
14 फरवरी को बसंत पंचमी
उदिया तिथि के कारण इस साल वसंत पंचमी 14 फरवरी को मनाई जाएगी। लगभग 75 साल बाद पंचमी तिथि और बुधवार के दिन रेवती नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इस दिन शुक्ल, अमृत सिद्धि, शुभ, रवि व शिववास समेत कई अन्य योग भी बन रहे है।
जयपुर। प्रदेश में 12 प्रतिशत आरक्षण सहित 12 सूत्रीय मांगों की हुंकार माली, सैनी, कुशवाहा और मौर्य समाज ने भरी है. ऐसे में कुशवाहा प्रदेश आरक्षण संघर्ष समिति के सदस्य प्रदेश के अलग-अलग गांव में जाकर लोगों को नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से जागरूकता फ़ैलाने का कार्य कर रहे है. इस दौरान भरतपुर जिले में 2 जगह नुक्कड़ सभाओं का आयोजन संघ के पदाधिकारियों द्वारा किया गया. बता दें कि इस जागरूकता अभियान में महिलाओं ने भी आगे बढ़ कर भाग लिया.
लोकसभा चुनाव का करेंगे बहिष्कार- कुशवाहा समाज
कुशवाहा आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को कुशवाहा समाज की महिलाओं ने भरोसा दिलाया है कि आरक्षण के इस आंदोलन में महिलाएं भी पुरषों के साथ खड़ी है. नगला छतरी निवासी कुशवाहा समाज के पूरन सिंह भगत ने घोषणा किया है कि हमारी 12 प्रतिशत आरक्षण सहित 12 सूत्रीय मांगों को अगर सरकार नहीं मानी तो आने वाले लोकसभा चुनाव में हमलोग मतदान का बहिष्कार करेंगे।
आगामी रणनीति पर लिया गया फैसला
कुशवाहा समाज एवं प्रदेश आरक्षण संघर्ष समिति एवं सभी पदाधिकारियों ने आरक्षण आंदोलन की आगामी रणनीति को लेकर बैठक की। और इस बैठक में सबके सहमति से फैसला लिया गया कि आरक्षण की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए पहले छोटी-छोटी नुकक्क्ड़ सभा के माध्यम से समाज को जागरूक करेंगे।
आरक्षण नहीं तो वोट नहीं
आपको बता दें कि आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे को कुशवाहा, माली, सैनी और मौर्य समाज के आरक्षण की मांग को लेकर 2 बार जाम किया गया था. इस दौरान जाम को आश्वासन के बाद खोल दिया गया. हालांकि इस बार समाज के लोगों को नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से कहा जा रहा है कि आरक्षण नहीं तो वोट नहीं. आपको बता दें कि 17 जनवरी से राजस्थान के भरतपुर जिले में जाट आरक्षण संघर्ष समिति का महापड़ाव जारी है. बता दें कि 7 फरवरी से समिति की तरफ से दिल्ली-मुंबई रेल ट्रेक को जाम करने की घोषणा की गई है।
जयपुर। राजस्थान के दौसा जिले के महुआ में स्कूल शिक्षा परिवार के वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. किरोड़ीलाल मीणा को निमंत्रण किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने महुआ के पूर्व विधायक का नाम लिए बगैर कहा कि क्षेत्र में पिछले 10 सालों से भ्रष्टाचार कर रहे लोगों की चोटी पकड़ी जाएगी, वे बचने वाले नहीं हैं।
डबल इंजन की सरकार बनाई है
स्कूल शिक्षा परिवार के वार्षिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप शिरकत करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि आप सब लोगों ने प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाई है। 13 जिलों में ERCP देकर सरकार ने अपना काम कर दिया है। इस कड़ी में उन्होंने कहा कि इस योजना के आने से राज्य की 40 प्रतिशत आबादी को पानी पीने के लिए मिलेगा। उन्होंने महुआ के पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुडला पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 10 सालों से जो लूट मची है, जिसने भ्रष्टाचार किया है, अब उन भ्रष्टाचारियों की चोटी पकड़नी पड़ेगी। चाहे कोई कितना ही बड़ा व्यक्ति हो उसे हम नहीं छोड़ेंगे। आगे उन्होंने कहा कि भजन सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है। भ्रष्टाचारियों को जेल की सलाखों में भेजने का काम हम करेंगे और प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे।
ERCP क्या है ?
पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को एक महत्वाकांक्षी पेयजल और सिंचाई जल परियोजना के नाम से जानते है. बीजेपी सरकार ने राज्य के 2017-18 बजट में इसकी घोषणा की थी. पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों में पीने और सिंचाई के पानी की समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए इसकी घोषणा की गई थी.
कौन हैं किरोड़ी लाल मीणा ?
किरोड़ी लाल मीणा भारत के एक राजनेता एवं पेशे से चिकित्सक हैं। पूर्वी राजस्थान का दमदार नेता उन्हें माना जाता हैं। उनकी छवि एक किसान नेता की है। किरोड़ी लाल को सब "बाबा" के नाम से भी जानते है।
जयपुर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या के समय पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया. 76वां गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर भारत सरकार यह फैसला की है। देश के विभिन्न क्षेत्रों विज्ञान, उद्योग, कला, सामाजिक कार्य, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, इंजीनियरिंग, व्यापार, खेल से जुड़ी जानी-मानी हस्तियों को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्मश्री सम्मान से सम्मानित करने का ऐलान किया गया, देश भर की कुल 34 हस्तियों का नाम इस लिस्ट में शामिल हैं. बता दें कि राजस्थान के 4 कलाकारों को भी पद्मश्री सम्मान से नवाजने की घोषणा की गई है, जिसमें अली-गनी बंधु जो मांड गायकी के बादशाह है व मांड गायकी के बादशाह भीलवाड़ा के जानकी लाल जो 'बहरुपिया कलाकार' भी है और लक्ष्मण भट्ट तैलंग जो जयपुर के ध्रुवपद गायक हैं, इन हस्तियों का नाम शामिल है। अपनी कला को सजाने सहेजने में इन सभी कलाकारों का जीवन बीता. इनका योगदान केबल अपनी कला को समृद्ध करना ही नहीं बल्कि उसे एक नए मुकाम तक ले जाने एवं इसकी अलग पहचान देश-विदेश में दिलाने का श्रेय भी इन्हीं को जाता है.
इनमें हैं दो सगे भाई
अली मोहम्मद और गनी मोहम्मद बीकानेर के तेजरासर जैसे छोटे से गांव से निकलने वाले दो सगे भाइयों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा जा रहा है। ग़ज़ल गायकी को नए मुकाम पर दोनों भाइयों की जोड़ी ने पहुंचाया है. ग़ज़ल को सुगम और सहज संगीत के साथ अली- गनी बंधुओं ने जोड़ा. इतना नहीं इनका बड़ा नाम राजस्थान की पारम्पारिक मांड गायकी में भी दर्ज है. कई हिंदी फिल्मों के साथ-साथ ग़ज़ल गायकों पंकज उदास, मनोहर उदास और अनूप जलोटा के लिए भी दोनों भाइयों की जोड़ी ने संगीत दिया है.
ध्रुवपद गायकी के गुरु हैं तैलंग
जयपुर निवासी 93 वर्ष के ध्रुवपदाचार्य पंडित लक्ष्मण भट्ट तैलंग को भी पद्मश्री अवार्ड से नवाजा जाएगा. ध्रुवपद गायकी के लक्ष्मण भट्ट महान कलाकार हैं. बता दें कि काफी कठिन गायन के रूप में ध्रुवपद गायकी को माना जाता है. इस गायन में साहित्य और संगीत की बेहद ही खूबसूरत जुगलबंदी दिखती है. इस संगीत में साहित्यिक और गायन के निश्चित नियम बनाए गए हैं और इस गायन इस नियम के अनुसार ही गाया जाता है. खास बात यह है कि इतनी उम्र होने के बाद भी वो आज भी ध्रुवपद गायकी की शिक्षा नई पीढ़ी को देते हैं.
'बाबा बहरूपिया' होंगे सम्मानित
भीलवाड़ा निवासी जानकी लाल 'बाबा बहरूपिया' को भी गणतंत्र दिवस पर पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा. बता दें कि भीलवाड़ा के बहरूपिया को लोग बाबा के नाम से जानते हैं. मौजूदा दौर में बहरूपिया कला एक विलुप्त होती कला शैली के लिस्ट में शामिल है. लेकिन बहरूपिया कला की महारत जानकी लाल के पास हासिल है. करीब 6 दशक यानी 60 वर्ष से भी अधिक समय से वह वैश्विक दर्शकों को इस लुप्त होती हुई कला शैली से अपना कला दिखा रहे हैं.
जयपुर। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा होने के साथ ही देश भर में लोगों के अंदर राम भक्ति का जोश अधिक बढ़ गया है। बता दें कि वरिष्ठ नागरिक यात्रा योजना के तहत इस राममय माहौल के बीच राजस्थान के वरिष्ठ नागरिक को आयोध्या पहुंचाने के लिए एक विशेष तौफे के तौर पर फ्री में यात्रा का जिम्मा उठाया है। ऐसे में प्रभु राम के दर्शन हेतु आज 970 बुजुर्गों को एक ट्रेन के माध्यम से अयोध्या भेजा जा रहा है। बता दें कि जगतपुरा खातीपुरा स्टेशन से वरिष्ठ नागरिक यात्रा योजना के तहत आज एक स्पेशल ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना होगी।
बुजुर्गों का पहला दल होगा रवाना
अयोध्या स्थित प्रभु श्री राम के दर्शनों के लिए देश के अन्य-अन्य हिस्सों से लगातार लोग अयोध्या पहुंच रहे है। ऐसे में जयपुर की बात करें तो यहां से भी गुरुवार शाम यानी आज बुजुर्गों का पहला दल जगतपुरा खातीपुरा स्टेशन से आयोध्या रवाना होगा। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2023 के तहत देवस्थान विभाग की तरफ से अयोध्या सर्किट योजना के लिए आवेदन करने वाले बुजुर्गों को ही यह अवसर मिला रहा है। अन्य तीर्थ स्थल के लिए आवेदन करने वाले लॉटरी में चयनित बुजुर्गों को भी विभागीय अधिकारियों के मुताबिक यात्रा के लिए बुलाया गया है। बुजुर्गों को इस 5 दिवसीय यात्रा में अयोध्या के रामलला के दर्शनों के साथ ही हरिद्वार और ऋषिकेश समेत अन्य तीर्थ स्थलों का भी भ्रमण करवाया जाएगा। शाम पांच बजे खातीपुरा स्टेशन से देवस्थान विभाग और शाम छह बजे मंत्री जोराराम कुमावत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना करेंगे।
यात्रियों के लिए यह सब होगा फ्री
जयपुर सहायक आयुक्त प्रथम आकाश रंजन ने बताया है कि ट्रेन में एक मंदिर भी बनाया गया है। जिस मंदिर में बुजुर्ग कीर्तन, पूजा-पाठ करते हुए अपना यात्रा कर सकेंगे। कुल 970 यात्री समेत अन्य स्टाफ जयपुर, अजमेर संभाग समेत अन्य जिलों के रवाना होंगे। रोचक बात यह है कि यात्रियों के खाने, नाश्ते, ठहरने की व्यवस्था पूरी तरह से निःशुल्क रहेगी।
जयपुर। केंद्रीय सेवाओं में जाट समाज को आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। इस बीच जयपुर में प्रतिनिधिमंडल की राज्य सरकार की कमेटी के साथ दूसरे दिन भी वार्ता हुई है। हालाकि इस वार्ता में अभी भी अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है। निर्णय नहीं होने की वजह यह है कि अभी राज्य के मुख्यमंत्री के साथ प्रतिनिधिमंडल की वार्ता प्रस्तावित है। वहीं राज्य सरकार की तरफ से गठित कमेटी ने प्रदेश सरकार की ओर से केंद्र सरकार को सिफारिशी चिट्ठी लिखवाने पर हामी भर दी है।
समिति के संयोजक ने बताया
राज्य सरकार की गठित कमेटी में भरतपुर-धौलपुर जाट आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेमसिंह फौजदार ने बताया है कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत और डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेष सिंह से बात-चीत हुई है।
7 साल से हो रही केंद्र में आरक्षण की मांग
बता दें कि जयपुर में सरकार और आंदोलनकारियों के बीच वार्ता हो रही है लेकिन आंदोलन जारी है. पहले ही जाट आंदोलकारी बता चुके हैं कि उन्हें आरक्षण से कम कुछ मंजूर नहीं है. OBC आरक्षण का लाभ केंद्र में भरतपुर और धौलपुर जाट समाज के लोगों को छोड़कर, राज्य के सभी जिलों के लोगों को आरक्षण का लाभ मिल रहा है. राज्य से भरतपुर और धौलपुर इन दोनों जिलों के जाटों का आरक्षण खत्म कर दिया गया था, लेकिन ओबीसी आयोग की स्थापना आंदोलन के बाद की गई थी.
जयपुर। राजस्थान में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। ऐसे में बता दें कि गहलोत सरकार जनता को लुभाने की पूरी कोशिश कर रही है। आज (शुक्रवार) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनता को लाभ देने के लिए पांच और गारंटियों की घोषणा की है। घोषणाएं में प्री कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए फ्री लैपटॉप, मुफ्त बीमा के तौर पर 15 लाख रुपए आदि शामिल हैं। इस दौरान गहलोत ने पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की बात भी कही है।
अशोक गहलोत ने दीं पांच गारंटियां
– गोबर खरीद दो रुपये प्रति किलो
– विद्यार्थियों को लैपटॉप/टैबलेट
– अंग्रेजी मीडियम शिक्षा की गारंटी
– मुफ्त बीमा के तौर पर 15 लाख रुपये
– ओल्ड पेंशन योजना
– पांच सौ रूपए में एक करोड़ परिवारों को सिलिंडर
– दस हजार रुपए परिवार की महिला मुखिया को मिलेंगे
ओपीएस पहले ही लागू
आपको बता दें कि सीएम गहलोत ओपीएस को पहले ही लागू कर चुके हैं.
CM अशोक गहलोत ने वादा किया है कि कांग्रेस की सरकार अगर दोबारा सत्ता में आती है तो सरकारी कॉलेज जाने से पहले छात्रों को मुफ्त लैपटॉप दिया जाएगा. वहीं बता दें कि यह योजना उनके कार्यकाल के बजट का पार्ट था, अब CM गहलोत ने दावा किया है कि चुनावी परिणाम आने के बाद इस स्कीम को लागू किया जाएगा।
इंग्लिश मीडियम स्कूल का दावा
कांग्रेस ने दावा किया है कि पूरे प्रदेश भर में बच्चों को अंग्रेजी मीडियम एजुकेशन दी जाएगी. जिसे पंचायत स्तर पर भी लागू किया जाएगा.
जयपुर। सोमवार को उदयपुर में स्थित बड़बड़ेश्वर महादेव परिसर में काशी सुमेरु पीठ के जगत गुरु शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि देश में हो रहे नैतिक अवमूल्यन के लिए हमारी शिक्षा और शिक्षा व्यवस्था दोनों जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि न्यायालय में सच बोलने के लिए गीता की कसम खिलाई जाती है लेकिन भारत में गीता को पढ़ाया नहीं जाता। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत सनातन है, सनातन के संस्कार वेद पुराण सहित ग्रंथो में समाई हुई है, लेकिन उनका पठन-पाठन हमारे देश के पाठ्यक्रम का भाग नहीं है। उन्होंने संविधान में संशोधन का ज़िक्र करते हुए कहा कि जब तक भारत के संविधान में संशोधन कर सनातन धर्म ग्रंथियां को पठन-पाठन में शामिल नहीं किया जाएगा तब तक भारत अपने सनातनी सभी प्रकार के संस्कारों को भूलता जाएगा।
दो दिवशीय दौरे पर
बता दें कि जगतगुरु सोमवार को दो दिवशीय प्रवास के तहत उदयपुर आए हुए है। इस कड़ी में जगतगुरु ने कहा कि अंग्रेजों से आजादी के बाद देश में जो संविधान बना उसके नियमों ने हमारे सनातनी ग्रंथ को दरकिनार कर दिया है।
नेताओं का काम ईटिंग मीटिंग चीटिंग करना
उदयपुर दौरे पर जगतगुरु शंकराचार्य ने कहा कि आज के नेताओं का काम बस ईटिंग मीटिंग चीटिंग करना रह गया है। अगर आज कि भारत की बात करें तो आज देश में सनातन के लिए ईश निंदा जैसे कानून व्यवस्था की जरूरत है। देश में रहकर देश को गाली देने वाले को फांसी देने की सजा होनी चाहिए। इसलिए भारत की संविधान में संशोधन के अत्यंत आवश्यकता है। इस दौरान उन्होंने न्याय प्रणाली में सुधार की जरूरत को बताते हुए कहा कि मौजूदा में 5 करोड़ लंबित ऐसे मुकदमे हैं जो पता नहीं कब तक सुलझेगा। ऐसे मुकदमे पर एक माह में निर्णय लेना जरुरी है। शंकराचार्य ने कहा कि यही स्थिति देश की ब्यूरोक्रेसी का भी है । इस स्थिति को देखते हुए आज के शासकों को सोचना होगा और देश की स्थिति को बदलने की शपथ लेनी होगी।
इसराइल और हमास के सवाल पर
जब जगतगुरु शंकराचार्य से इजरायल और हमास के युद्ध पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि आतंकी हमले का संरक्षण और संवर्धन कभी मान्य नहीं हो सकता। ऐसे लोग जो हमास का समर्थन कर रहे हैं, वह भारत की बर्बादी का आईना दिखने वाले लोग हैं। साथ कहा कि अगर इसराइल की बात करें तो उसने अपनी आत्मरक्षा के लिए जो किया है, कोई भी देश अगर उसके जगह पर होता तो यही करता। इस कड़ी में उन्होंने कहा कि भारत को भी पूर्व में की गई गलतियों को सुधारना होगा और कश्मीर पर नहीं बल्कि सिंध पर वार्तालाप करनी पड़ेगी। शंकराचार्य ने कहा कि विजयदशमी पर शस्त्र पूजन अवश्य करें क्योंकि दशहरे को विजय के प्रतीक के रूप में हर सनातनी मनाते रहे हैं ।
महायज्ञ की पूर्णाहुति में शामिल हुए
सोमवार सुबह जगतगुरु उदयपुर पहुंचे। उदयपुर में चातुर्मास परिषद में निरंजनी अखाड़ा के दिगंबर खुशाल भारती महाराज महायज्ञ के बाबा और आचार्य कालीचरण ने उनका स्वागत सत्कार किया। इस संबंध में मीडियाकर्मी‎ मनोज जोशी ने बताया कि सोमवार को शंकराचार्य शाम 4 बजे चातुर्मास परिसर में चल रही देवी भागवत पुराण कथा में पहुंचे और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद के रूप में वचन प्रदान किए। वहीं उन्होंने बताया कि दशहरे पर मंगलवार को होने वाली महायज्ञ की पूर्णाहुति में जगतगुरु का सानिध्य मिलेगा।
जयपुर। देशभर में दशहरे पर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाता है। आज (मंगलवार) बड़े धूम-धाम से देश भर में विजयादशमी का त्योहार मनाया जा रहा है। राजस्थान के कोटा के दशहरा मैदान में इस अवसर पर असत्य पर सत्य की विजय के रूप में विशालकाय रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा तो वहीं शिक्षा नगरी कोटा में आज जेठी समुदाय के लोग मिट्टी से बने दशानन के अहंकार को पैरों तले रौंदेगा।
जयकारों के बीच रावण से लड़ते कुश्ती
बता दें कि राजस्थान में रावण के अहंकार को जेठी समाज पैरों तले रौंदने कि पौराणिक परम्परा को वर्षो से विधि-विधान तरीके से मनाते आ रहे है। कोटा में पौराणिक परम्परा के अनुसार किशोरपुरा और नांता इलाके स्थित जेठी समाज के अखाड़े में मिट्टी का रावण बनाकर दशहरे पर पहलवान जय श्री राम के नारे के साथ रावण से कुश्ती लड़ते हैं। वहीं रावण को कुश्ती में हरा कर वध करते हैं और इस मौके पर अखाड़े में मौजूद सभी छोटे- बड़े पहलवानों की ख़ुशी देखने योग्य होता है।
समाज की यह रियायतकालीन परम्परा
कोटा किशोरपुरा समाज के ईश्वरलाल जेठी ने बताया है कि समाज की यह वर्षो पुरानी पौराणिक परम्परा है। इस अवसर पर नवरात्र के पहले दिन अखाड़े की मिट्टी को एक जगह जमा कर रावण का प्रतीकात्मक रूप से बनाया जाता है। बता दें कि इस प्रतीकात्मक रूप पर ज्वारे उगाए जाते हैं। नौ दिन तक परिसर में विशेष कार्यक्रम चलता है। इस अवसर पर गरबा का भी आयोजन होता है। नवरात्रि के नवमी पर माता लिम्ब्जा मंदिर में हवन पूजा के साथ फलों का भोग समर्पित किया जाता है। वहीं दशहरे पर अखाड़े के पहलवान दशानन से युद्ध करते हैं और इस दौरान रावण को पैरों तले रौंदकर उसके अहंकार को मिट्टी में मिलाते है। इसके पश्चात् प्रशाद बांटा जाता है।
ज्वारे खुशहाली का प्रतीक है
राजस्थान में नवरात्रि के पहले दिन रावण रुपी प्रतिक पर ज्वारे उगाए जाते हैं। बता दें कि नवरात्रि के दौरान इन ज्वारों को खुशहाली का प्रतिक माना जाता है। बताया जाता है कि अगर ज्वारे हरे भरे उगते है तो घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती है। रावण पुतला दहन से पहले ज्वारे भगवान को चढ़ाया जाता है और आपस में बांटा भी जाता है। इस दौरान लोग एक दूसरे को दशहरे की शुभकामनाएं भी देते है।
जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज विजन 2030 दस्तावेज जारी करेंगे। आपको बता दें कि आज दोपहर 2.30 बजे राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर के कॉमर्स कॉलेज ग्राउंड में एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उस दौरान वो विजन 2030 दस्तावेज को लोगों के बीच साझा करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के मंत्री, बोर्ड निगम चेयरमैन, विधायक समेत अन्य अधिकारी भी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में राज्य स्तर के छात्र-छात्राएं, किसान एवं युवा समेत अन्य लोग भी भाग लेंगे। आपको बता दें कि कार्यक्रम में विभन्न प्रकार के प्रतियोगता को आयोजित किया जा रहा है. जैसे- निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता शामिल है. ऐसे में विजेता को CM द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा। आपको बता दें कि विजन 2030 दस्तावेज में समाज के सभी वर्गों के 2.50 करोड़ से ज्यादा सुझाव मिले है. लोगों के सुझाव को देखते हुए विजन 2030 दस्तावेज को तैयार किया गया है.
कांग्रेस का वचन पत्र से ये संबंध
प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस अपने घोषणा पत्र को लेकर सक्रिय हो गया है। वहीं कांग्रेस घोषणा पत्र का नाम बदल कर वचन पत्र कर दिया है. वहीं विजन दस्तावेज 2030 से इस पत्र का ज्यादातर हिस्सा लिया गया है। आपको बता दें कि इस दस्तावेज को आज यानी 5 अक्टूबर को CM अशोक' गहलोत के द्वारा हरी-झंडी दिखाया जाएगा। विजन 2030 के दस्तावेज में ढाई करोड़ से ज्यादा सुझाव आए है। पार्टी की मेनिफेस्टो कमेटी दस्तावेज में सुझावों को बारीकी से देखेगी और देखने के बाद इस दस्तावेज से अहम सुझावों को लिया जाएगा और उसके बाद घोषणा पत्र में अंकित किया जाएगा। आपको बता दें कि विजन 2030 की शुरुआत CM गहलोत द्वारा प्रदेश को वर्ष 2030 तक देश का विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य से किया गया है. इसकी शुरुआत राज्य सरकार ने की है। जिसका उद्देश्य वर्ष 2030 तक प्रदेश की विकास को 10 गुना तक आगे बढ़ाना है.
कब हुई विजन 2030 की शुरुआत?
राजस्थान में 'विजन 2030' की शुरुआत 22 अगस्त 2023 को CM अषोक गहलोत द्वारा की गई है. इस विजन का मुख्य उद्देश्य राज्य को साल 2030 तक देश का विकसित राज्य बनाना है. इस विजन के माध्यम से कांग्रेस पार्टी राज्य के 1 करोड़ लोगों की सलाह एवं सुझाव लेगी और 2030 तक लोगों की सुझाव को प्रदेश के विकास में उतारेगी।
जयपुर: भारत के राष्ट्रपिता कहे जाने वाले महात्मा गांधी का राजस्थान से खास रिश्ता था। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के लिए राजस्थान को भी अपनी आंदोलनों का अंश बनाया। उन्होंने आजादी की लड़ाई के दौरान राज्य का कई बार दौरा किया। जिससे वहा के लोगो एवं वहा के संस्कृति से काफी प्रभावित हुए। आपको बता दें कि बापू के राजस्थानी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ भी नजदीकी लगाव था।
राजस्थान से विशेष संबंध
राष्ट्रपिता गांधी का राजस्थान से महत्वपूर्ण लगाव था। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान गांधी जी ने कई महत्वपूर्ण चरणों में किला नगरी को अपनी आंदोलनों का भाग बनाया। उनके राजस्थानी लोगों के साथ एक अलग तरह का रिश्ता था.
चंपारण सत्याग्रह की शुरुआत
राष्ट्रपिता के सत्याग्रह आंदोलनों में से एक 1917 में बिहार के चंपारण जिले में आयोजित हुआ जिसे हम चंपारण सत्याग्रह आंदोलन के नाम से जानते है, लेकिन बता दें कि इस सत्याग्रह आंदोलन में राजस्थान के कई स्वतंत्रता सेनानियों ने हिस्सा लिया था. भारत को आजादी दिलाने के क्रम में गांधी ने अपने पुरे जीवन काल में कई बार जेल की चार दीवारों में बंद रहे, वहीं उनको कई बार राजस्थान के अलवर और बांसवाड़ा जिले के जेल में भी रहना पड़ा था। तमाम जानकारी उनकी बायोग्राफी से पुष्टि की गई है.
उदयपुर से रिश्ता खास
महात्मा गांधी ने उदयपुर, राजस्थान में आयोजित हुए 1920 में अखिल भारतीय कांग्रेस सत्र में हिस्सा लिया था, जिसमें गांधीजी ने अपने आदर्श और विचारों का प्रचार-प्रसार किया। वहीं दूसरी तरफ 1940 में बाड़मेर जिले में हुए सत्याग्रह में लोगों ने हिस्सा लिया और स्वतंत्रता संग्राम का सहयोग किया।
आदर्शों और संदेशों का राजस्थान में प्रचार
बापू के आदर्शों और संदेशों का प्रचार-प्रसार राजस्थान में भी किया गया और वहां के लोगों के समीप स्वतंत्रता संग्राम की भावना को प्रचार-प्रसार द्वारा और मजबूत किया। इसलिए, आज भी कहा जाता है कि राजस्थान से महात्मा गाँधी का संबंध रहा और स्वतंत्रता संग्राम में भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
खास जानकारी
आपको बता दें कि इस बार 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर स्कूलों में छुट्टी नहीं होगा। गाँधी जयंती को भी अब 15 अगस्त और 26 जनवरी की तर्ज पर सभी स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, और इस दिन को अब उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।
हालांकि नई दिल्ली में गांधी जी का सफाया 30 जनवरी, 1948 को एक हिंदू कट्टरपंथी द्वारा कर दी गई थी। किन्तु उनके दुनिया छोड़ने के पश्चात भी लोग उनके विचार और सिद्धांत पर जीवित हैं। बता दें कि गाँधी जी आज भी दुनिया के लाखों लोगों के लिए प्रेणादायक है.
बापू के जीवन से सीख
हमलोगो को इनके जीवन से कई सिख मिलते है, वह हमें बताते है कि
हिंसा मत करो,अहिंसा की मार्ग पर कायम रहो
सम्मान का भावना हमेशा अपने अंदर जीवित रखो
शांति और सद्भाव के लिए हमेशा अपने कामो में लगे रहो
सत्य और अहिंसा का मार्ग ही जीत दिला सकती है.
राष्ट्रपिता गांधी जी के विचार और सिद्धांत दुनिया के लिए आज भी प्रासंगिक हैं। दुनिया में शांति और सद्भाव रखने के लिए हमें गाँधी जी के विचारों और सिद्धांतों का अनुसरण करना जरुरी है.
जयपुर: आज जयपुर में राजस्थान नर्सिंग काउंसिल की नेशनल कांफ्रेंस आयोजित हुई। CM गहलोत कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बने, कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा काउंसिल की एक सामरिक का विमोचन किया गया। इसके पश्चात गलहोत ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में विकास के कई काम हुए है किन्तु विपक्ष को इसकी समझ नहीं है. इसी बीच CM गहलोत ने सभा में उपस्थित सभी लोगों को जनहित योजनाओं के बारे में जानकारी दी.
CM के संबोधन की बड़ी 10 बातें
-आर्थिक विकास की दृष्टिकोण से बताया जाता है कि पहले उत्तर प्रदेश नंबर एक हुआ करता था, किन्तु अब राजस्थान नंबर वन पर है। पैनडेमिक के दौरान भी राज्य की स्थिति शानदार थी।
विधानसभा चुनाव का आगाज हो गया है, लेकिन इस बार चुनाव हमारी ओर से नहीं लड़ी जा रही है. इस बार चुनाव आमजन को लड़ना है और जिस तरह से लोगों में उत्साह है उससे स्पष्ट है कि राजस्थान में फिर से कांग्रेस की ग्रैंड एंट्री होगी क्योंकि यहां की जनता को अच्छी सरकार चाहिए।
-विपक्ष द्वारा कहा जाता है कि राज्य में मुफ्त रेवड़ियां बट रही है और चुनाव से पूर्व कर्जा लेकर विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं बता दें कि कर्जा लेकर तो सभी राज्य योजनाएं चलाते हैं। यहां तक कि केंद्र सरकार भी कर्जा लेकर ही योजनाएं चलाती है और किसी भी राज्य सरकार को एक दायरे तक ही कर्ज दिया जाता है. अगर हमारा सरकार कर्ज का लाभ उठा रहा है तो इसके पीछे की वजह हमारा वित्तीय प्रबंधन अच्छा है. तभी तो विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है.
-सड़को को लेकर कहा कि आज राजस्थान सड़कों के मामले में गुजरात से आगे निकल गया है। वहीं उन्होंने राज्य की सड़कों का ज़िक्र करते हुए कहा कि पहले लोग राजस्थान को लेकर तंज कसते थे कि अगर लोग गुजरात से यहां की सड़कों पर पहुंचता है तो उसकी आंख अचानक खुल जाती है। लेकिन अब हालात में परिवर्तन आ गया हैं।
उन्होंने देशभर के नर्सेज का ज़िक्र करते हुए कहा कि राजस्थान में आपका स्वागत है। कोरोना काल में जो योगदान नर्स ने दिया, इसके लिए नर्स अपने आप में एक मिसाल है। नर्सेज की यथात मेहनत का ही नतीजा था कि राजस्थान आज देश दुनिया के सामने एक अलग पहचान बना पाया है।
-पैनडेमिक मैनेजमेंट में बनाई गई मॉडल देश के सभी राज्यों के लिए एक रोल मॉडल का काम किया। उन्होंने कहा कि देशभर में राजस्थान एक ऐसा राज्य रहा जिसने कोरोना काल में वायरस से जान गंवाने वाले हर विभाग के कर्मचारियों को जीवन बीमा का फायदा दिया। यहीं नहीं देशभर के मेडिकल विभाग में इतिहास भी रचा.
-चिरंजीवी योजना के तहत 25 लाख रूपए का फायदा देने का काम शुरू कर दिया गया है। राज्य के जनता के लिए बीमा योजना संचालित की गई इसी का अंजाम है कि राज्य में बीमा का 93% प्रसारण है।''
राज्य में 'राइट टू हेल्थ' बिल और 'निरोगी राजस्थान' जैसी जन स्वास्थ्य की योजनाएं लेकर हमारी सरकार ही आई। इससे सबक लेकर केंद्र सरकार को भी पुरे देश में जन स्वास्थ्य के लिए चिरंजीवी समेत जनकल्याणकारी योजनाएं लागू करनी चाहिए।
-मिशन 2030 का विजन है कि हमारा राज्य विकसित और समृद्ध बने. किसी भी मिशन का मकसद सिर्फ कहने के लिए नहीं करने के लिए बनाया जाता है। अगर देश को भविष्य का विश्व गुरु बनना है तो पहले राइट टू सिक्योरिटी एक्ट बनाने पर जोर देना होगा।
-केदारनाथ त्रासदी जैसे कई आपदा में जान गंवाने वाले परिवारों को हमारी सरकार नौकरी दी। लेकिन केंद्र में सरकार बदलते ही इस स्कीम को बंद कर दिया गया। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग धर्म की बात सिर्फ वोट बैंक के लिए करते हैं लेकिन धर्म के लिए आज तक कुछ नहीं किए. हमारी सरकार गौ माता के लिए एक विभाग बनाया, वहीं हमारी तरफ से 5 साल के अंदर गौशालाओं को 3 हज़ार करोड रुपए का फंड मुहैया कराया गया।
जयपुर। राजस्थान में अलवर जिले के मेहराणा गांव में पिछले दिनों हिन्दू और मुस्लिम पक्षों के बीच अर्पित हुई जिसमें मुस्लिम युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक 8 सितंबर को वकील मोहम्मद से 5 युवकों ने गांव में मारपीट की थी जिसके बाद गंभीर रूप से घायल वकील को तिजारी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
वकील मोहम्मद की मौत
अस्पताल में भर्ती के बाद वहां से 11 सितंबर को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 13 सितंबर को वकील मोहम्मद की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सुचना मिलते ही तिजारा क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण हो गया जिसको देखते हुए भिवाड़ी जिला पुलिस करण शर्मा ने अतिरिक्त पुलिस दस्ता तैनात किया। मेव समाज के लोग जयपुर अस्पताल में पहुंचे। मेव समाज के लोगों ने आरोपियों की गिरफ़्तारी तक शव ले जाने से इंकार कर दिया।
पुलिस ने क्या कहा ?
पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गुरुवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपितों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं।
जयपुर: कोटा में छात्रों की आत्महत्या का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है। ताजा खबर यह है कि अब नीट की तैयारी कर रही 16 साल की छात्रा ने जान दे दी है। झारखंड के रांची की रहने वाली छात्रा विज्ञान नगर इलाके में रहकर पढ़ाई कर रही थी। आत्महत्या की सूचना मिलने पर पहुंचे अधिकारियों के मुताबिक जांच जारी है। छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
इस साल अब तक आत्महत्या के 25 केस आए सामने
कोटा में छात्रों की आत्महत्या का इस साल यह 25वां केस है। राजस्थान पुलिस के पिछले आठ महीनों के डेटा से यह खुलासा हुआ है। मतलब हर महीने औसतन तीन छात्रों ने पढ़ाई के दबाव में आकर आत्महत्या की, यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। बता दें, हर साल लगभग दो लाख छात्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) और राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) जैसी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में की तैयारी करने के लिए कोटा आते हैं।
राजस्थान कोचिंग संस्थान विधेयक पर विचार
इस बीच, छात्रों की आत्महत्या का मामला राजस्थान हाई कोर्ट पहुंच गया है। राजस्थान उच्च न्यायालय ने राज्य के कोचिंग संस्थानों, विशेषकर कोटा में छात्रों द्वारा आत्महत्या को रोकने के लिए सिफारिशें मांगी हैं। अदालत ने बच्चों की मनोवैज्ञानिक परामर्श पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इस बीच कोचिंग संस्थानों के लिए तैयार राजस्थान कोचिंग संस्थान (नियंत्रण और विनियमन) विधेयक 2023 पेश करने पर विचार कर रही है।
सीएम ने बनाई थी कमेटी
बता दें कि कोटा में हो रहे सुसाइड को रोकने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक कमेटी बनाई है, जिसमें कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधि, माता-पिता और डॉक्टर समेत सभी हितधारक शामिल हैं। कमेटी अपनी रिपोर्ट सीएम गहलोत सौंपेगी। दो महीने तक रूटीन टेस्ट आयोजित करने पर भी रोक लगाई गई है।
Teachers Day 2023: आज टीचर्स डे के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशभर के 75 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक अवॉर्ड-2023 से सम्मानित किया। दिल्ली के विज्ञान भवन में हुए कार्यक्रम में सभी शिक्षकों को पुरस्कार में 50 हजार रुपए नकद, प्रशस्ति पत्र, शॉल, श्रीफल दिया गया। राज्य की दो अध्यापिकाओं को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया। एक अलवर जिले की आशा सुमन और दूसरी जोधपुर में प्रिंसिपल डॉ. शीला आसोपा हैं। दोनों ही टीचर्स की कहानी प्रेरित करने वाली हैं। अलवर की आशा सुमन मूक-बधिर बच्चियों को सेल्फ डिफेंस के लिए ट्रेंड करती हैं। जोधपुर की शीला आसोपा के नाम 50 हजार स्टूडेंट्स को हाथ धोने का सही तरीका सिखाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
मूक-बधिर से रेप हुआ तो शुरू किया मिशन
आशा सुमन साल 2005 से बच्चों को बारहखड़ी और एबीसीडी (एल्फाबेट) सिखा रही हैं। 2014 में राजगढ़ के खरखड़ा गांव के सरकारी स्कूल के पास एक मूक-बधिर लड़की से खेत में रेप हो गया। इस घटना ने आशा को बेचैन कर दिया। उन्होंने तय किया कि वह मूक-बधिर बेटियों को आत्मरक्षा सिखाएंगी, ताकि किसी और बच्ची के साथ ऐसा न हो।
मन में संकल्प था, लेकिन क्या करेंगी, कैसे करेंगी, ये नहीं पता था। क्योंकि बच्चियों को सिखाने से पहले खुद ट्रेनिंग लेना जरूरी था। ऐसे में उन्होंने राजस्थान पुलिस अकादमी (जयपुर) और शिक्षा विभाग की ओर से होने वाली ट्रेनिंग में हिस्सा लिया। मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेने मुंबई तक पहुंच गईं।
अब तक इतनों को दे चुकी है ट्रेनिंग
साल 2015 में उन्होंने मूक-बधिर लड़कियों और स्कूली छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया। स्कूल-स्कूल जाकर स्पेशल सेशन लिए। इस काम में सेल्फ डिफेंस ट्रेनर गायत्री देवी ने उनका भरपूर साथ दिया। आशा उन्हें अपना गुरु मानती हैं। आशा अब लड़कियों को सेल्फ डिफेंस व मार्शल आर्ट (केरल) सिखाती हैं। अब तक 190 मूक बधिर लड़कियों, 6 हजार स्कूली छात्राओं, 2 हजार महिला टीचर्स और 246 पुरुष टीचर्स को वे सेल्फ डिफेंस में ट्रेंड कर चुकी हैं।
वह अलवर व जयपुर आकाशवाणी और पत्र-पत्रिकाओं के जरिए आत्मरक्षा के टिप्स देती हैं। स्कूल, कॉलेज, एनजीओ व महिला समितियों के जरिए ट्रेनिंग देती हैं। उन्होंने कहा- जो बेटी सुन-बोल नहीं सकती, उसे सेल्फ डिफेंस की बारीकियां सिखाना चुनौती है। उनका मकसद है कि हर बेटी सेल्फ डिफेंस सीखे ताकि विपरीत परिस्थिति में उसका इस्तेमाल कर सके।
स्कूल की इमारत, बच्चों की सोच बदल दी
जोधपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, बावड़ी की प्रिंसिपल डॉ. शीला आसोपा सरकारी स्कूल के बच्चों को पढ़ाने के लिए ब्लैक बोर्ड तक सीमित नहीं रहीं। 5 साल की कड़ी मेहनत कर उन्होंने 35 मिनट की डिजिटल बुक तैयार कराई है। इसमें साइन लैंग्वेज से बच्चों को शब्द ज्ञान कराया जाता है। इस डिजिटल बुक में एनिमेटेड चित्रों के जरिए चैप्टर को समझाया गया है। इस बुक को अब राजस्थान की 10 हजार से ज्यादा निजी व सरकारी स्कूलों के 10 लाख से ज्यादा बच्चे पढ़ रहे हैं। सरकारी स्कूल के बच्चों की लर्निंग स्किल बेहतर हुई है।
बच्चों को हाथ धोना सिखाया तो बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
बावड़ी के सरकारी स्कूल में डॉ. शीला ने बच्चों को प्रैक्टिकली बेहतर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अच्छी बातें रटाई नहीं बल्कि बच्चों के जीवन का हिस्सा बना दिया। कोरोना में हाथ धोने का महत्व सामने आने के बाद डॉ. शीला ने इसे मिशन बना लिया। अपने स्कूल से हाथ धोने के अभियान की शुरुआत की। बच्चों को हाथ धोने के तरीके बताए। अब तक 50 हजार से ज्यादा बच्चों को हाथ धोना और इसका महत्व सिखा चुकी हैं।
जयपुर: प्रतापगढ़ के थाना धरियाबाद क्षेत्र के एक गांव में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इस पूरे मामले अपर अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एमएन के पर्यवेक्षण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसआईयूसीएडब्ल्यू प्रतापगढ़ ऋषिकेश मीणा, सीओ मावली उदयपुर कैलाश कुंवर, सीओ धरियावद धनफूल मीणा, एसएचओ धरियावद पेशावर खान और महिला कांस्टेबल साइबर थाना प्रतापगढ़ पूजा की पांच सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है।
SIT करेगी घटना की जांच
महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने बताया कि आईजी बांसवाड़ा रेंज और एसपी प्रतापगढ़ के सुपरविजन में गठित एसआईटी (SIT) घटना की समस्त पहलुओं की जांच कर रिपोर्ट राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय को सौंपेगी तथा तकनीकी व वैज्ञानिक रूप से साक्ष्य संकलन कर प्रकरण का समयबद्ध निस्तारण करेगी।
कई एक्ट के तहत मामला दर्ज
डीजीपी मिश्रा ने बताया कि थाना धरियावद क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता को वैवाहिक विवाद के चलते उसके ससुराल वालों द्वारा निर्वस्त्र कर घुमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर थाना धरियावद पर आईपीसी की संबंधित धाराओं, स्त्री अशिष्ट नियंत्रण अधिनियम और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज अभियुक्तों को नामजद कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
सीएम के निर्देश पर अधिकारियों ने की घटना स्थल का दौरा
डीजीपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन, संभागीय आयुक्त धरियावद, आईजी बांसवाड़ा रेंज एस परिमला, कलेक्टर इंद्रजीत यादव, एसपी अमित कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। अभियुक्तों को नामजद कर इनकी गिरफ्तारी के लिए सीओ आशीष कुमार, श्योराज मल मीणा और धनफूल मीणा के नेतृत्व में 30 टीमों का गठन किया गया।
7 आरोपी गिरफ्तार
गठित टीम द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके सभी संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 12 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी कान्हा पुत्र लालिया, नाथू पुत्र नगजी मीणा, वेणिया पुत्र भेरा निवासी पहाड़ा निचला कोटा व एक बाल अपचारी को डिटेन कर सात आरोपियों पिन्टू पुत्र भेरीया, खेतिया पुत्र लेम्बिया मीणा, मोती लाल पुत्र रामा मीणा, पुनिया पुत्र बाबरीया मीणा, केसरा पुत्र मानेंग मीणा, सुरज पुत्र केसरा एवं नेतिया पुत्र पांचिया निवासी पहाड़ा निचला कोटा थाना धरियावद को गिरफ्तार किया गया।
वीडियो वायरल करने पर होगी सख्त कार्रवाई
डीजीपी मिश्रा ने बताया कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों के विरुद्ध भी विधि सम्मत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जयपुर। राजस्थान की एक शर्मसार घटना सामने आई है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक व्यक्ति, महिला को अपने घर के बाहर निर्वस्त्र करता दिख रहा है और उसे नग्न घुमा रहा है, और वह मदद के लिए चिल्लाती है मगर उसकी मदद के लिए कोई नहीं आता.
महिला को सरेआम किया निर्वस्त्र
इस घटना के बाद पुलिस ने कहा कि राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में एक आदिवासी महिला को उसके पति ने पीटा, नग्न किया और उसके गांव में घुमाया। हमले के चौंकाने वाले वीडियो में पति, 21 वर्षीय महिला को उनके घर के बाहर निर्वस्त्र कर रहा है और उसे नग्न घुमा रहा है, जबकि वह मदद के लिए चिल्ला रही है।
पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला किसी अन्य पुरुष के साथ रिश्ते में थी, जिसके कारण उस पर हमला हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने आज सुबह कहा कि तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और कुछ घंटों में कुछ गिरफ्तारियां होने की संभावना है. वहीं राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उमेश मिश्रा ने कहा कि शादीशुदा होने के बावजूद दूसरे पुरुष के साथ रहने से नाखुश महिला के ससुराल वालों ने कथित तौर पर उसका अपहरण कर लिया और उसे अपने गांव ले गए जहां उसे पीटा गया और नग्न कर घुमाया गया।
मुख्यमंत्री गहलोत ने लिया एक्शन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर कहा कि प्रतापगढ़ जिले में पीहर और ससुराल पक्ष के आपसी पारिवारिक विवाद में ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा एक महिला को निर्वस्त्र करने का एक वीडियो सामने आया है। पुलिस महानिदेशक को एडीजी क्राइम को मौके पर भेजने एवं इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सभ्य समाज में इस तरह के अपराधियों की कोई जगह नहीं है। इन अपराधियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे डालकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर सजा दिलवाई जाएगी।
जयपुर: अगर आप में कुछ करने का जुनून हैं और आपने उसे ठान लिया है तो हर मुकाम हासिल कर सकते हैं फिर आप छोटे शहर के हों या गांव से हों कोई फर्क नहीं पड़ता। सफलता आपको मिलकर ही रहेगी। ये साबित कर दिखाया है प्रवीणा आंजना ने। उदयपुर संभाग के प्रतापगढ़ की छोटी सादड़ी तहसील के छोटे से गांव केसुंदा की रहने वाली प्रवीणा ने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 26 अगस्त को आयोजित मिस डिवाइन ब्यूटी 2023 के फाइनल में मिस इंटरनेशनल इंडिया 2023 का खिताब जीता। इसमें प्रवीणा ने 16 फाइनलिस्ट को मात दी। अब वह जापान में मिस इंटरनेशनल 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
भाई ने किया मदद
24 वर्षीय प्रवीणा का कहना है कि उनके पिता जगदीश आंजना किसान हैं और मां शांति गृहिणी। वे खुद चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, लेकिन मॉडलिंग के शौक के चलते पहली बार इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया और पहली बार में ही विनर चुनी गईं। प्रवीणा ने बताया कि मिस इंटरनेशनल इंडिया का खिताब उनके लिए बड़ी उपलिब्ध है। उनके भाई लोकेश ने इस सफर में उनका बहुत सहयोग किया और इस सपने को सच किया। पापा-मम्मी को जब विनर बनने के बारे में पता चला तो वे पहले चौंक गए लेकिन बाद में उनकी खुशी सातवें आसमान पर थी।
https://youtu.be/p9OjeoSdwyQ
यहां देखें पूरा वीडियो
मिस इंटरनेशनल कॉन्टेस्ट की तैयारी पर ध्यान
प्रवीणा ने बताया कि इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेेने के लिए उन्होंने बहुत तैयारी की। वे ऑफिस जाने के साथ ही इसके लिए भी समय निकालती थीं। जब फाइनलिस्ट में नाम आया तब बिल्कुल सपने जैसा ही लग रहा था, लेकिन जब विनर चुना गया तब लगा कि जो सपना देखा वो पूरा हुआ। प्रवीणा के अनुसार, ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हम जितना नेचुरल रहते हैं, उतना ही अच्छा है। यही मेरी ताकत साबित हुआ। अब मैं मिस इंटरनेशनल कॉन्टेस्ट की तैयारी करूंगी। मिस इंटरनेशनल प्रतियोगिता का 61वां संस्करण 26 अक्टूबर को जापान में होगा। इसके लिए इंटरनेशनल मेंटर तैयारी कराएंगे।
जयपुर: कोटा में लगातार हो रहे छात्रों के आत्महत्या का मामला अब तूल पकड़ लिया है। इस पूरे मामले पर खाद्य मंत्री प्रकाश सिंह खाचरियावास का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कोचिंग संस्थान हर हफ्ते छात्रों का टेस्ट लेते हैं उनको धमकाते हैं। हमारे समय में कोई कोचिंग संस्थान नहीं थे, तो क्या उस समय के बच्चे डॉक्टर्स और आईएएस नहीं बनते थे ?
कोचिंग माफियाओं के खिलाफ सख्त करवाई हो
कोटा छात्र आत्महत्या मामले पर राजस्थान के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि मैं मानता हूं कि राजस्थान के कोचिंग प्रबंधकों के पास बहुत पैसा है लेकिन वे उस आधार पर छात्रों को धमकी नहीं दे सकते। मैं माता-पिता से कहूंगा कि उनके बच्चे सफल नहीं हो रहे हैं क्योंकि कोचिंग उसकी वजह है। वे पहले से ही प्रतिभाशाली हैं। यह (कोचिंग संस्थान) छात्रों को हतोत्साहित करते हैं। सरकार को इस कोचिंग माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। एसपी और कलेक्टर को मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार कार्रवाई करनी चाहिए अन्यथा राजस्थान कांग्रेस करेगी कार्यवाही।
https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1696097246046306312?s=20
दो छात्रों के आत्महत्या का मामला
बीते दिन दो छात्रों के आत्महत्या करने का मामला एक बार फिर सामने आया है इसको लेकर राज्य सरकार और कोटा प्रशासन गंभीर दिख रहा है। कोटा प्रसाशन की तरफ से जिलें में सारे कोचिंग संस्थानों को आदेश दिए गए हैं कि 2 महीनों तक कोई टेस्ट नहीं होगा।
जयपुर: कोटा में लगातार हो रहे छात्रों के आत्महत्या का मामला अब तूल पकड़ लिया है। बीते दिन दो छात्रों के आत्महत्या करने का मामला एक बार फिर सामने आया है इसको लेकर राज्य सरकार और कोटा प्रशासन गंभीर दिख रहा है। कोटा प्रसाशन की तरफ से जिलें में सारे कोचिंग संस्थानों को आदेश दिए गए हैं कि 2 महीनों तक कोई टेस्ट नहीं होगा।
मंत्री महेश जोशी ने की केंद्र सरकार से अपील
कोटा में हो रहे लगातार छात्रों के आत्महत्या को लेकर मंत्री महेश जोशी का भी बयान सामने आया है। महेश जोशी ने अपने बयान में कहा कि हर किसी को दुख होता है जब कोई युवा अपनी जान दे देता है. लोग अपने बच्चों से बहुत अधिक आशा रखते हैं और कर्ज में डूब जाते हैं। बच्चों पर पढ़ाई को लेकर दबाव होता है और उनके माता-पिता कर्ज में डूबे होते हैं और इस दबाव को संभालने के लिए वे अकेले होते हैं। केंद्र सरकार को कोचिंग संस्थानों को लेकर एक नीति बनानी चाहिए। कम से कम, किसी को भी अपने बच्चे की शिक्षा के लिए ऋण लेने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह कोचिंग छात्रों के लिए एक बड़ा दबाव बन जाता है।
https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1696110634726035911?s=20
जयपुर: कोटा में छात्रों के आत्महत्या का सिलसिला थम ही नहीं रहा है। पढ़ाई के दवाब में छात्र यहां लगातार जान दे रहे हैं। रविवार को भी दो स्टूडेंट्स ने टेस्ट सीरीज में कम नंबर आने से तंग आकर आत्महत्या कर लिया। कोटा जिला कलेक्टर ने कोटा के सभी कोचिंग इंस्टिट्यूट में विद्यार्थियों के समय-समय पर लिए जाने वाले टेस्ट और परीक्षाओं पर अगले दो महीने तक रोक लगा दी है। बच्चों के मानसिक दवाब और सुरक्षा की व्यवस्था के तहत यह फैसला लिया गया है।
दो छात्रों ने की आत्महत्या
एएसपी भगवत सिंह हिंगड़ ने बताया ने बताया कि रविवार दोपहर को करीब तीन बजे लातूर (महाराष्ट्र) के रहने वाले आविष्कार संभाजी कासले (16) ने अपने कोटा में कोचिंग इंस्टीट्यूट की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर लिया। स्टूडेंट कोटा के तलवंडी इलाके में तीन साल से रह रहा था। वह यहां NEET की तैयारी कर रहा था। वह रविवार को रोड नंबर 1 स्थित कोचिंग इंस्टीट्यूट में टेस्ट देने के लिए आया था।
इसके बाद रात सात बजे कुन्हाड़ी के लैंडमार्क एरिया में रहने वाला कोचिंग छात्र आदर्श (18) अपने कमरे में फंदे से लटका मिला। आदर्श बिहार के रोहतास जिले का रहने वाला था। स्टूडेंट नीट की तैयारी के लिए चार महीने पहले ही कोटा आया था। यहां लैंडमार्क एरिया में भाई-बहन के साथ फ्लैट लेकर रह रहा था। एएसपी ने बताया कि फ्लैट में अलग-अलग तीन कमरे हैं। रविवार को टेस्ट देकर आने के बाद आदर्श अपने कमरे में चला गया था। सात बजे उसकी बहन ने उसे खाना खाने के लिए आवाज लगाई, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसने अपने कजिन भाई को बुलाया।
टेस्ट में कम नंबर आत्महत्या की बनी वजह
दोनों ने काफी देर दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दोनों भाई-बहनों ने दरवाजा तोड़ा। फंदे पर आदर्श को लटका देख दूसरे फ्लैट में रह रहे लोगों को जानकारी दी। इसके बाद उसे फंदे से उतारकर एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे बचाने के लिए सीपीआर दी गई, लेकिन बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने बताया, शुरुआती जांच में सामने आया है कि आदर्श के कोचिंग संस्थान के टेस्ट में लगातार कम नंबर आ रहे थे। 700 में से वह सिर्फ 250 नंबर तक ही अचीव कर पा रहा था। इसे लेकर वह परेशान था। माना जा रहा है कि इसी के चलते उसने फंदा लगाया। एएसपी ने बताया, अभी तक कोई सुसाइड नोट नही मिला है। पेरेंट्स के आने के बाद कमरे की तलाशी लेंगे।
2 महीने तक टेस्ट पर लगी रोक
https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1695982085578924224?s=20
कोटा कलेक्टर ओपी बुनकर ने 12 अगस्त को गाइडलाइन जारी कर कोचिंग संचालकों को सख्त हिदायत दी थी कि संडे के दिन कोई टेस्ट नहीं करवाएं जाएं। इसके बावजूद भी टेस्ट को लेकर रविवार के दिन ही दो छात्रों के आत्महत्या के मामले सामने आए हैं। घटना के बाद कलेक्टर ओपी बुनकर ने रविवार रात को आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार अब कोई भी कोचिंग संस्थान दो महीने तक बच्चों के कोचिंग टेस्ट नहीं लेगा। दो आत्महत्या एक दिन में होने और टेस्ट में नंबर कम आने से परेशान होने की बात सामने आने के बाद कलेक्टर ने यह आदेश जारी किए है। दरअसल, ज्यादातर कोचिंग के टेस्ट संडे को होते हैं।
जयपुर: राजस्थान में टोंक जिले के निजी अस्पताल में रविवार को एक अनोखी घटना देखने को मिली। यहां एक विवाहिता ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। खुशी की बात ये है कि मां के साथ-साथ सभी बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। इस डिलीवरी के बाद डॉक्टर भी हैरान हैं।
जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ
बच्चों की डिलीवरी कराने वाली महिला चिकित्सक शालिनी अग्रवाल ने बताया कि इस तरह केस शायद ही कभी सुनने को मिलते हैं। अक्सर देखा गया है कि लोग जुड़वां या तिड़वा बच्चों के जन्म की घटनाएं सुनते हैं। मगर इस तरह के केस लाखों में कोई एक होता है, जब चार बच्चों का एक साथ जन्म हुआ हो। उन्होंने बताया कि आश्चर्य और खुशी की बात ये है कि मां के साथ-साथ सभी बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इस तरह के केस में ज्यादातर होता है कि बच्चे अस्वस्थ होते हैं या उनकी मौत भी हो जाती है।
जुलाई में भी आया था ऐसा मामला
बता दें कि इससे पहले जुलाई 2023 में ही श्रीगंगानगर के श्री विजयनगर क्षेत्र में एक महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया था मगर ये ख़ुशी एक दिन की ही रही। कम वजन के चलते बच्चों की मौत हो गई थी।
महिला शादी के 4 साल बाद बनी मां
जानकारी के अनुसार महिला की शादी चार साल पहले हुई थी। महिला की कोई संतान नहीं होने के चलते वो निजी अस्पताल में अपना इलाज करा रही थी। फिलहाल महिला और उसके चारों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। महिला का इलाज करने वाली डॉक्टर शालिनी अग्रवाल ने बताया कि टोंक के वजीरपुरा की रहने वाली महिला किरण कंवर की शादी को चार साल होने के बाद मेडिकल समस्या के कारण उसकी कोई संतान नहीं थी। किरण अपने इलाज के लिए कुछ महीने पहले आयुष्मान हॉस्पिटल आई थी। इलाज के बाद महिला गर्भवती हुई और उसकी सोनोग्राफी के दौरान महिला के गर्भ में चार बच्चे होने का पता चला। इसके बाद से ही महिला लगातार चिकित्सकों की निगरानी में अपना उपचार कराती रही। बीती रात को महिला के पेट में दर्द होने की शिकायत के बाद परिजन उसे लेकर आयुष्मान हॉस्पिटल पहुंचे, जहां महिला चिकित्सक शालिनी अग्रवाल ने महिला का ऑपरेशन कर प्रसव कराया।
2 लड़के और दो लड़कियों का हुआ जन्म
चिकित्सकों का कहना है कि जन्में बच्चों में 2 लड़के और 2 लड़कियां हैं। फिलहाल तीन नवजात बच्चों का जनाना अस्पताल तो वहीं एक बच्चे और उसकी मां का आयुष्मान हॉस्पिटल में उपचार जारी है। शादी के चार साल बाद एक साथ चार बच्चों को जन्म देने वाली मां किरण कंवर की खुशी भी चार गुना बढ़ गई है। किरण कंवर के परिवार के साथ-साथ उसके गांव वज़ीरपुरा में भी खुशी का माहौल है। गांव से लोग मां और बच्चों के हाल चाल जानने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं बच्चों के पिता किसान मोहन सिंह भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।
जयपुर: भारत अंतरिक्ष में दिन-प्रतिदिन नया इतिहास स्थापित कर रहा है। बीते 23 अगस्त को भारत ने चंद्रयान 3 मिशन में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग करवाई थी। अब अंतरिक्ष में एक और इतिहास रचने जा रहा है भारत, 2 सितम्बर को इसरो आदित्य-एल 1 मिशन को लांच कर सकता है।
इसरो के वैज्ञानिक ने दी जानकारी
अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (एसएसी) अहमदाबाद के निदेशक नीलेश एम. देसाई ने मिडिया से बातचीत करते हुए बताया कि सूर्य का अध्ययन करने के लिए, हमने आदित्य-एल1 मिशन की योजना बनाई है और यह तैयार है। संभावना है कि इसे 2 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा" ।
https://twitter.com/ANI/status/1695299227658989789?s=20
जयपुर: रक्षाबंधन पर्व के दिन हर साल की तरह इस बार भी प्रदेश भर की महिलाओं एवं बालिकाओं को राज्य सरकार की तरफ से बसों में नि:शुल्क यात्रा की सौगात दी गई है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (आरएसआरटीसी) की बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निःशुल्क यात्रा के लिए प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।
राजस्थान सीमा तक मिलेगी मुफ्त सुविधा
गहलोत के इस निर्णय से महिलाओं एवं बालिकाओं को रक्षाबंधन के दिन 30 अगस्त (बुधवार) को राजस्थान रोडवेज की समस्त साधारण एवं दु्रतगामी बसों में राजस्थान राज्य की सीमा में निःशुल्क यात्रा सुविधा मिल सकेंगी। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम को उक्त सुविधा के व्यय का पुनर्भरण राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क यात्रा पुनर्भरण मद में उपलब्ध प्रावधान में से किया जाएगा।
जयपुर: राजस्थान सरकार ने कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बालक-बालिकाओं को वयस्क होने पर अनुकम्पात्मक नियुक्ति देगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए विभिन्न सेवा नियमों में संशोधन के प्रस्ताव को प्रशासनिक स्वीकृति दी है।
इन लोगों को मिलेगी नियुक्ति
कार्मिक विभाग के प्रस्ताव के अनुसार अनाथ हुए बालक-बालिकाओं को वयस्क होने पर मैट्रिक्स एल-9 में नियुक्ति दी जाएगी। प्रस्ताव के अनुसार वह अनाथ बालक/बालिका नियुक्ति ले सकेंगे, जिनके जैविक अथवा दत्तक ग्रहण करने वाले माता-पिता की मृत्यु कोरोना के कारण 31 मार्च 2023 अथवा इससे पूर्व हो चुकी हो।
साथ ही, ऐसे अनाथ बालक/बालिका जिसके माता या पिता में से किसी एक की मृत्यु पूर्व में हो चुकी हो तथा दूसरे की मृत्यु कोरोना के कारण 31 मार्च 2023 या उससे पूर्व हुई हो एवं अनाथ होने के समय जिसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक ना हो, उनको भी नियुक्ति दी जा सकेगी।
मुख्यमंत्री ने बजट में की थी घोषणा
प्रस्ताव में अनाथ के माता-पिता की मृत्यु की अंतिम दिनांक मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना-2021 में प्रावधित 15 अक्टूबर, 2022 से विस्तारित करते हुए 31 मार्च, 2023 की गई है। बता दें कि मुख्यमंत्री ने बजट वर्ष 2023-24 में कोरोना के कारण अनाथ हुए बालक-बालिकाओं को वयस्क होने पर सरकारी नौकरी दिए जाने की घोषणा की थी।
जयपुर: राजस्थान की ट्रांसजेंडर नूर शेखावत इस समय लगातार चर्चा में बनी हुई है। खबर यह थी की राजस्थान की पहली ट्रांसजेंडर नूर शेखावत को राजस्थान विश्वविद्यालय के महारानी कॉलेज में दाखिला दे दिया गया है और अब वह पढ़ लिखकर अपने सपनों को नई उड़ान देने जा रही है। लेकिन इंडिया न्यूज़ (इनखबर राजस्थान) से खास बातचीत के दौरान नूर शेखावत ने इस बात को साफ कर दिया है कि अभी तक उन्हें कॉलेज में दाखिला नही दिया गया है, हालांकि पहले इस बात का अंदेशा उन्हें भी नहीं था। आज सुबह ही उन्हें यह पता चला कि अभी तक दाखिला नहीं हुआ है। अभी तो दाखिला की प्रक्रिया ही जारी है, यह जानकर नूर शेखावत बहुत मायूस भी हुई। उनका कहना है कि जब उनसे सभी औपचारिकताएं पूरी करवा ली गई है, तो फिर एडमिशन देने में इतना विलंब क्यों ?
ताने सुनने पड़ते हैं, हौसला जुटाना पड़ता है
नूर शेखावत ने बताया कि वह जिस कम्युनिटी से आती है उसमें पहले ही बहुत संघर्ष  कर आगे बढ़ना पड़ता है। लोगों के ताने सुनने पड़ते हैं यहां तक कि अपने भी मुंह मोड़ लेते हैं। आज तक मैंने यहां तक का जो सफर तय किया है वह मेरे लिए आसान नहीं था। साल 2013 में 12वीं पास होने के बाद मेरी पढ़ाई छूट गई हालांकि जब मैं 12वीं कक्षा में थी, तब भी एक ट्रांसजेंडर होने के नाते मुझे कई ताने सुनने पड़ते थे। कॉफी संघर्ष करने के बाद हिम्मत जुटाकर यहां तक पहुंची हूं। एडमिशन के लिए अप्लाई किया, अपना फार्म डिपॉजिट कर दिया उसके बाद भी अभी तक मुझे कोई पॉजिटिव रिस्पांस नहीं मिला है, ऐसे में हम  समझ सकते हैं कि हमारी कम्युनिटी को कितना भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है।
साक्षरता सबका अधिकार
नूर शेखावत का कहना है की साक्षरता हम सभी का संवैधानिक अधिकार है। पहले तो ट्रांसजेंडर समाज से कोई एडमिशन लेने ही नहीं आया करता था, मगर आज जब मैं खुद चलकर गई हूं कि मुझे एडमिशन दे दीजिए, मैं आगे पढ़ना चाहती हूं। उसके बाद भी आप सोच रहे हो, मुझे नहीं लगता इस तरीके के रवैया के बाद आगे कोई भी ट्रांसजेंडर आगे बढ़ने की या पढ़ने की पहल कर पाएगी।
घरों में जाकर बधाइयां भी मांगी
ट्रांसजेंडर नूर शेखावत ने बताया कि 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद मैं आगे नहीं पढ़ पाई उसी दौरान मैंने घरों में जाकर बधाइयां भी मांगी मगर मैं जनता से यह पूछना चाहती हूं, मैंने यह चीज महसूस की है कि जब हम उनके घर बधाइयां लेने जाते हैं, तब वह लोग हमारी बहुत इज्जत करते हैं। हमारे पैर छूते हैं, तो फिर वह इज्जत हमें बाद में क्यों नहीं दी जाती, हालात यह है कि लोग हमें किराए पर भी घर देने के लिए तैयार नहीं होते। यह चीज बहुत गलत हो रही है, ट्रांसजेंडर समाज के साथ कुछ भी चीज करने के लिए कुछ पाने के लिए हमें अपना सबकुछ डालने पड़ते हैं।
ट्रांसजेंडर के लिए कई प्रावधान है मगर
उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छुक ट्रांसजेंडर नूर शेखावत ने बताया कि ट्रांसजेंडर्स के लिए कई प्रावधान है। उसके बाद भी कहीं ना कहीं परिवार, सोसाइटी के दवाब होने के कारण हमारे समाज के लोग आगे आने से डरते हैं। क्योंकि जो हमसे जुड़े हुए अन्य लोग हैं, वह हमारे सामने शर्त रख देते हैं और हमसे दूर होने लगते हैं। मैं खुद के परिवार के बारे में बताना चाहूंगी कि जब से मुझे जन्म प्रमाण पत्र मिला और यह सब मीडिया में आया तब से मेरे परिवार ने मुझसे बात करना बंद कर दिया, तो क्यों हमें समानता का दर्जा नहीं दिया जाता।
मेरी लड़ाई ट्रांसजेंडर समाज के लिए
ट्रांसजेंडर नूर शेखावत का यह कहना है कि मैं यह जो लड़ाई लड़ रही हूं लोगों से, अधिकारियों से, समाज से कि हमें भी हमारा हक चाहिए समानता चाहिए। मैं यह नहीं चाहती कि ट्रांसजेंडर समाज की आगे की जो पीढ़ी है, उन लोगों को इन सब का सामना करना पड़े। उन्हें एक स्पेशल केस के जैसे ट्रीट ना करकर समानता का अधिकार मिले।
राजनेता बन करना चाहती हूं सेवा
नूर ने आगे कहा कि मैं एक राजनेता बनना चाहूंगी और अपनी सोसाइटी के लिए विशेष काम करना चाहूंगी। क्योंकि हर वर्ग की बात की जाती है, फिर चाहे वह विकलांग हो, वृद्ध हो, या कोई भी पर ट्रांसजेंडर के लिए कोई बात नहीं करता। हमें नजरअंदाज किया जा रहा है।
जयपुर: राज्य में बढ़ रहे महिला अपराधों पर सरकार की लगातार किरकिरी हो रही है। ऐसे में राज्य सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया लिया है। गहलोत सरकार ने इस तरह के अपराधों को रोकने के लिए अब तोड़ निकल लिया है। राज्य सरकार के महिलाओं की सुरक्षा पर फैसला लिया है कि यदि कोई व्यक्ति महिलाओं से छेड़छाड़ करता है और दुष्कर्म के मामले में आरोपी होगा, तो उसे राजस्थान में सरकारी नौकरी का लाभ नहीं मिल पाएगा। इस फैसले के संबंध में सीएम गहलोत ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी।
सीएम गहलोत ने किया ट्वीट
सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट में लिखा है कि राज्य सरकार ने फैसला किया है कि बालिकाओं और महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास एवं दुष्कर्म के आरोपियों एवं मनचलों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंधित किया जाएगा। साथ ही सीएम ने आगे लिखा कि इसके लिए मनचलों का भी पुलिस थानों में हिस्ट्रीशीटरों की तरह रिकॉर्ड रखा जाएगा एवं राज्य सरकार और पुलिस द्वारा जारी किए जाने वाले इनके चरित्र प्रमाण पत्र पर यह अंकित किया जाएगा। ऐसे असमाजिक तत्वों का सामाजिक बहिष्कार करना अति आवश्यक है।
https://twitter.com/ashokgehlot51/status/1688886024515235840?s=20
रेप मामले में राजस्थान टॉप पर
एनसीआरबी (NCRB) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार रेप केस के मामले में राजस्थान पहले स्थान पर है। राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा एक रिपोर्ट के जरिए यह दावा कर रही है कि राजस्थान में प्रतिदिन 17 महिलाओं और युवतियों से रेप होता है। इधर हाल ही में भीलवाड़ा भट्टिकांड देशभर में सुर्खियों में रहा। इस केस में नाबालिग बच्ची को दो लोगों ने रेप का शिकार बनाया। उसके बाद जिन्दा कोयला भट्टी में डाल दिया था। नाबालिग का शव पूरा नहीं जला तो उसके शरीर के टुकड़े करके पास के ही तालाब में फेंक दिया गया था।
सूबे में हुए इस जघन्य दुष्कर्म और हत्याकांड की पूरे देशभर में चर्चा में हो रही है। ऐसे में राज्य सरकार का यह फैसला प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है और यह भी कहा जा रहा है कि सीएम ने इस फैसले के जरिए विपक्ष पर भी पलटवार किया है।
जयपुर: जयपुर ग्रामीण के मनोहारपुर के ग्राम हनुतपुरा के भारतीय सेना के 34वीं राष्ट्रीय राइफल में कार्यरत हवलदार बाबूलाल हरितवाल शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले के हल्लन मजगांव जंगल में आतंकियों में मुठभेड़ में शहीद हो गए। बाबूलाल की पार्थिव देश रविवार को मनोहरपुर ठाणे पहुंची। जहां से राजकीय सम्मान के साथ में हनुतपुरा गांव में अंत्येष्टि के लिए रवाना हुए। बुजुर्ग पिता का गुल्लाराम जाट बेटे के शहीद होने की खबर सुनकर बेहाल हो गए। दो भाइयों में बाबूलाल छोटे थे। बड़ा भाई भैरुलाल जाट हनुतपुरा में ही कृषि कार्य करता है।
गांव में पसरा मातम
बाबूलाल के शहीद होने की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर छा गई। बुजुर्ग पिता गुल्लाराम जाट और बड़ा भाई भैरुलाल जाट एक दूसरे को दिलासा देते रहे। शहीद के बड़े भाई भैरुलाल जाट ने कहा कि छोटे भाई के जाने का दुख है, लेकिन फक्र है कि देश के लिए शहीद हुआ है। परिजन रुडमल ने बताया कि अवकाश के दौरान शहीद बाबूलाल ने पिता की आंखों का ऑपरेशन करवाया था। जिससे उन्हें सुविधा हो सके। परिजन रुडमल ने बताया कि अवकाश के दौरान शहीद बाबूलाल ने पिता की आंखों का ऑपरेशन करवाया था। जिससे उनको देखने में सुविधा हो सके। बाबूलाल का 5 मई 1985 को हुआ था और फरवरी 2002 में सेना में भर्ती हुआ था। बाबूलाल की शादी 13 मई 1994 को शाहपुरा निवासी कमलेश के साथ हुई थी। उसके विशाल व विशेष दो पुत्र है। वह 29 जुलाई को अवकाश के बाद ही ड्यूटी पर लौटे थे।
खेत में होगा अंतिम संस्कार
कार्यवाहक तहसीलदार सुरेश कुमार देवत ने शहीद के मकान के पास परिजनों से चर्चा कर बाबूलाल की अंत्येष्टि के लिए जगह का चयन किया। परिजनों ने बताया कि उनके स्वयं के निवास के सामने बामनवास रोड पर स्वयं का खाली खेत है, जिसमें अंत्येष्टि होगी। सरपंच व अधिकारी अलर्ट मोड पर रहे।
जयुपर: इस समय 'आई फ्लू' का खतरा पूरे देश में बना हुआ है और यह धीरे धीरे देश के दूसरे राज्यों में भी फैल रहा है। अब इसका कहर राजस्थान में भी दिखने लगा है। राजस्थान के सरहदी जिले बाड़मेर में इन दिनों आंखों की वायरल बीमारी 'आई फ्लू' कहर बरपा रही है 'आई फ्लू' के चलते बाड़मेर के मेडिकल कॉलेज राजकीय अस्पताल में मरीजों की ओपीडी 700 के पार पहुंच गई है। अस्पताल के नेत्र विभाग के बाहर 'आई फ्लू' से ग्रसित मरीजों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।
दो हजार लोग 'आई फ्लू' की चपेट में
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बारिश के मौसम के चलते यह वायरल बीमारी फैल रही है। राजकीय अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 700 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। तो वहीं शहर में अब तक करीब दो हजार से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग इस बीमारी से बचाव के लिए लोगों को भीड़भाड़ के इलाके से दूर रहने को कहा है और आंखों पर चश्मा लगाने की सलाह दी है।
'आई फ्लू' के लक्षण
बाड़मेर के राजकीय मेडिकल अस्पताल में कार्यरत नेत्र विशेषज्ञ डॉ. शक्ति राजपुरोहित कहना है कि इस बीमारी के शुरुआती लक्षण आंखें लाल होना, आंखों में खुजली आना, सूजन आना जैसे सामान्य लक्षण सामने आ रहे हैं। वहीं, बच्चों में इस बीमारी के चलते बुखार की शिकायत हो सकती है। इससे बचाव के लिए आसपास साफ-सफाई आंखों को साफ पानी से धोने साफ कपड़ा एवं आंखों पर चश्मा लगाने और आंखों को न मसलने की सलाह दी जा रही है।
इसका असर 4 से 6 दिन रहता है
वहीं डॉक्टर शक्ति राजपुरोहित का कहना है कि इस फ्लू का असर 4 से 6 दिन तक रहता है। इस अवधि के दौरान मरीज को छोटे बच्चों व बुजुर्गों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है।