Google Pixel 9a के फीचर्स
Google Pixel 9a में 6.3 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2700 निट्स पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट के साथ आएगा। वहीं परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Google Tensor G4 चिपसेट हो सकता है, जिसे सुरक्षा के लिए Titan M2 सिक्योरिटी चिप के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलने की संभावना है, जिससे यह मल्टीटास्किंग और स्टोरेज के मामले में दमदार साबित हो सकता है।
दमदार कैमरा सेटअप
Pixel सीरीज की पहचान इसके बेहतरीन कैमरा सेटअप से होती है और Pixel 9a भी इससे अलग नहीं होगा। बता दें फोन में 48MP का मेन कैमरा और 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिल सकता है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5,100mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 23W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
क्या होगी कीमत?
Pixel 9a के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 43,000 रुपये हो सकती है, जबकि 256GB वेरिएंट की कीमत लगभग 52,000 रुपये होने की संभावना है। खास बात यह है कि Google इस फोन के साथ 6 महीने का Fitbit Premium, 3 महीने का YouTube Premium और 3 महीने के लिए 100GB Google One स्टोरेज मुफ्त दे सकता है।
Pixel 8 की कीमत में आई गिरावट
मिलेंगे ज्यादा व्यूज
फेसबुक का कहना है कि यह कदम लाइव वीडियो पर शुरुआती हफ्तों में ज्यादा व्यूज लाने के लिए उठाया गया है। कंपनी का मानना है कि लाइव वीडियो जल्दी डिलीट होने की जानकारी मिलने पर यूजर्स इसे जल्द से जल्द देखना पसंद करेंगे, जिससे वीडियो की रीच और एंगेजमेंट बढ़ेगी। अगर आप चाहते हैं कि आपका लाइव वीडियो 30 दिन के बाद भी सेव रहे, तो फेसबुक आपको "पोस्टपोन रिक्वेस्ट" का विकल्प देगा। इस फीचर के जरिए आप अपनी लाइव वीडियो की डिलीट डेडलाइन को 6 महीने तक आगे बढ़ा सकते हैं।
डिलीट डेडलाइन कैसे बढ़ाएं
1. फेसबुक पर लॉग इन करें और डिलीट नोटिफिकेशन ओपन करें।
2. "Learn More" के ऑप्शन पर क्लिक करें।
3. "Postpone" ऑप्शन पर जाएं और डेडलाइन बढ़ाने के लिए टाइम सेलेक्ट करें।
लाइव वीडियो हमेशा के लिए सेव रहे, तो आप इसे मैन्युअली डाउनलोड कर सकते हैं।
1. फेसबुक ओपन करें और "Activity Log" में जाएं।
2. "Your Live Videos" को सर्च करें।
3. अपनी प्रोफाइल, पेज या Meta Business Suite में वीडियो सेलेक्ट करें।
4. वीडियो को ड्रॉपबॉक्स या गूगल ड्राइव पर सेव करें।
कब से लागू होगा नया नियम?
पासवर्ड में स्पेशल कैरेक्टर्स बनाए
इसीलिए WiFi पासवर्ड को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी होता है। आज हम आपको WiFi पासवर्ड को मजबूत और सुरक्षित रखने के ऐसे टिप्स बता रहे है जो आपके काफी काम आ सकती है। सबसे पहली और जरूरी टिप्स है कि आप अपने WiFi नेटवर्क के लिए मजबूत पासवर्ड बनाए। पासवर्ड कम से कम 12-16 कैरेक्टर्स का बनाना चाहिए। इसमें अल्फाबेट (A-Z, a-z),इसके बाद नंबर (0-9) और स्पेशल कैरेक्टर्स (!, @, #, $ आदि) का उपयोग करना चाहिए।
यूजरनेम और पासवर्ड मुश्किल बनाए
आसान पासवर्ड जैसे "12345678", "password", "admin" कभी नहीं रखना चाहिए। हर वाईफाई राउटर में एक डिफॉल्ट यूजरनेम और पासवर्ड होता है, जिसे आसानी से हैक किया जा सकता है। राउटर सेटिंग में जाकर डिफॉल्ट क्रेडेंशियल्स में बदलाव कर सकत है। यूजरनेम और पासवर्ड को मुश्किल और यूनिक बनाएं। वाईफाई की सुरक्षा बढ़ाने के लिए मजबूत एन्क्रिप्शन प्रोटोकॉल का इस्तेमाल करें। राउटर सेटिंग्स में जाकर WPA3 (Wi-Fi Protected Access 3) या WPA2 एन्क्रिप्शन इनेबल करना चाहिए। WEP (Wired Equivalent Privacy) सिक्योरिटी का उपयोग न करें क्योंकि यह पुरानी और असुरक्षित तकनीक है।
पासवर्ड को बार-बार बदले
जयपुर। आईफोन लवर्स का इंतजार अब खत्म हुआ। एप्पल ने अपने मेगा इवेंट 'Its Glowtime' में iPhone 16 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। एप्पल iPhone 16 को कंपनी ने नए डिजाइन के साथ लॉन्च किया है। वहीं iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को पुराने लुक के साथ ही लॉन्च किया है।
कई उपकरणों को भी किया लॉन्च
प्रो सीरीज के डिजाइन में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। अब प्रो सीरीज में यूजर्स को एक नया बटन मिलेगा जो कैमरा को एक्टिव करने के लिए होगा। Apple ने आईफोन 16 सीरीज पेश करने के साथ ही इवेंट में एप्पल के एयरपोर्ड, एप्पल वॉच सीरीज 10 और एप्पल इंटेलिजेंश को भी लॉन्च किया। एप्पल ने iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro को A18 Pro चिपसेट के साथ लॉन्च किया है।
A18 Pro चिपसेट 3nm टेक्नोलॉजी
A18 Pro चिपसेट 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। जो इसे काफी पॉवरफुल बनाता है। इस चिपसेट में 6 कोर GPU दिया गया है। इसमें कंपनी ने परफॉर्मेंस के लिए दो कोर और इफिशिएंसी के लिए 4 कोर दिए हैं। एप्पल ने iPhone 16 और iPhone 16 Plus को तो नए डिजाइन के साथ पेश किया लेकिन कंपनी ने iPhone 16 Pro को पुराने डिजाइन के साथ ही पेश किया।
प्रो मॉडल में बड़ी डिस्प्ले
इस बार यूजर्स को बेजल्स काफी कम मिलने वाले हैं। इसमें कंपनी ने नया बटन भी जोड़ा है। यह नया बटन कैमरे के लिए होगा। जो कैमरे को एक्टिव करने के काम आएगा। इस बार यूजर्स को प्रो मॉडल में पहले के मुकाबले बड़ी डिस्प्ले मिलने वाली है। आईफोन 16 को कंपनी ने 799 अमेरिकी डॉलर में लॉन्च किया है। जबकि वहीं iPhone 16 Plus को 899 अमेरिकी डॉलर में लॉन्च किया गया है।
जयपुर। डिजिटल भुगतान को और भी ज्यादा सुरक्षित और सरल बनाने के लिए अब सरकार ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस में एक नया फीचर प्रस्तुत किया गया है। जिसे यूपीआई सर्किल डेलिगेटेड पेमेंट सर्विस कहा जाता है। इस सेवा के माध्यम से अब एक ही यूपीआई आईडी का इस्तेमाल कई लोग कर सकते है। जिससे डिजिटल लेन-देन करना और भी सरल हो जाएगा। यह सुविधा आम जनता के लिए थोड़ी नई रहेगी।
यूपीआई अकाउंट में 5 लोगों को देनी होगी मंजूरी
नई सुविधा की खास बात यह है कि यह सुविधा उपभोक्ता को अपने यूपीआई अकाउंट के साथ 5 अन्य लोगों को जोड़ने की भी मंजूरी देनी होगी। जिन्हें सेकेंडरी यूजर्स के रूप में जाना जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस सेकेंडरी यूजर्स को एक निश्चित सीमा तक ही यूपीआई के माध्यम से भुगतान करने की मंजूरी दी जाएगी। वहीं यह सुविधा विशेषकर उन लोगों के लिए मुनाफे का सौदा होगा। जो अपने बैंक खाते से संबंधित डिजिटल भुगतान की जिम्मेदारी किसी भरोसेमंद को सौंपना चाहते हैं।
1 महीने में 15 हजार का ट्रांजैक्शन
जानकारी के लिए बता दें कि इस सुविधा के तहत मुख्य उपयोगकर्ता अपने यूपीआई अकाउंट से जुड़े सेकेंडरी यूजर्स को 1महीने में अधिकतम 15000 रूपए तक का लेने-देन करने की अनुमति दे सकते है। हालांकि इसे देखा जाए तो इस सुविधा के जरिए एक बार में ज्यादा से ज्यादा 5000 रूपए तक की ही ट्रांजैक्शन कर सकते है। यूपीआई सर्किल पेमेंट सर्विस का उद्देश्य उन लोगों के लिए आसान डिजिटल समाधान पेश करना है जिन्हें बैंक से छोटे-मोटे ट्रांजैक्शन करने के लिए दूसरे लोगों की जरूरत होती है।
जयपुर। Samsung Lovers के अच्छे दिन आने वाले हैं। सैमसंग लवर्स के अच्छे दिन अब ज्यादा दूर नहीं रहे। आपको बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी एम की सीरीज के दौरान एक और सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है। जिससे Samsung Lovers मौज कर सकेंगे। यह Samsung Galaxy M35 5G के नाम से जाना जाएगा, जोकि भारत में 17 जुलाई को आने वाला है। कम्पनी ने एक टीज़र के साथ इसके लॉन्च होने की तारीख की घोषणा की है।
खास जानिए Samgung M35 5G स्मार्टफोन का फिचर
यह Samsung Galaxy M की तरह सस्ता और Galaxy S24 की तरह डिजाइन में बनाया गया है। इसमें 6.6 इंच का सुपर-एमोलेड डिस्प्ले होने की संभावना है। इसमें डुअल स्पीकर्स मिलेंगे साथ ही Galaxy M35 में In-Display Fingerprint Sensor का ऑप्शन भी दिया गया है। यह स्मार्टफोन रिजॉलूशन + FHD के साथ आने वाला है। जिसका रेफ्रेश रेट 120 Hz और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। आपको बता दें कि फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सेल का है। वहीं बैक कैमरे की बात करें तो 50 मेगापिक्सेल का है, जोकि OIS स्पोर्ट करने में सहायक है।
डिवाइस अमेजन प्राइम डे सेल्स 2024 लॉन्च का हिस्सा
आपको बता दें कि Samsung Galaxy M35 5G स्मार्टफोन Android 14 based फ़ोन है, जिसमे Samsung Exynos 1380 का प्रोसेसर दिया गया है। इस फ़ोन में 6000mah की बैटरी का प्रयोग किया गया है और फ़ोन में डुअल 5G सिम का प्रयोग किया जायेगा साथ ही ये WI-FI 6 से लैस आता है, दुःख की बात ये है कि सैमसंग कंपनी इस फ़ोन के साथ चार्जर नहीं दे रही है। यह डिवाइस अमेजन प्राइम डे सेल्स 2024 लॉन्च का भी हिस्सा है। इसे डार्क ब्लू , लाइट ब्लू और ग्रे सहित कई रंगों में लॉन्च किया जाएगा। सेमसंग गैलेक्सी M35 फोन एड्रोइड 14 बेस्ड है। इसमें सैमसंग का Exynos 1380 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6,000 mAh की बैटरी है जो 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
जयपुर : अगर आप भी इंस्टाग्राम यूजर हैं और फेमस होना चाहते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर लाइम लाइट में आना चाहते है साथ में लाखों फॉलोअर्स चाहते हैं तो यह ख़बर आपके लिए बहुत जरुरी है. आजकल कई इंफ्लुएंसर्स ऐसे हैं जो इंस्टाग्राम पर काफी लाइम लाइट बटोर है। इनके लाखों में फॉलोअर्स हैं और इस वजह से उनकी कमाई भी लाखों में हैं.
इंस्टा से पैसे कमाएं
ऐसे में आपके अंदर भी हो रहा होगा कि हम भी क्यों नहीं इंस्टा से पैसे कमाएं और फेमस हो जाएं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आप कैसे आसानी से अपने फॉलोअर्स और लाइक्स बढ़ा सकते हैं. साथ ही आप फेमस कैसे होते हैं। इन सभी के बारे में आपको इस ख़बर में जानकारी मिलेगी।
इंस्टा का प्रोफेशनल मोड ऑन करें
इंस्टा पर लाइक्स और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए सबसे पहले आपको इंस्टाग्राम सेटिंग्स में जाना होगा, इसके बाद अकाउंट टाइप चेंज करें. ऐसा करने के बाद आप सभी बेनिफिटस यूज़ कर सकेंगे. ये एक ऐसा फीचर्स है जो आपके इंस्टाग्राम अकाउंट पर क्रिएटर मोड को ऑन कर देता है, जिससे आप इंस्टाग्राम insights भी देख पाएंगे और आप अपनी प्रोफइल को भी ट्रैक कर पाएंगे।
इन टिप्स को फॉलो कर बढ़ा सकते हैं लाइक्स व फ़ॉलोअर्स
आपको जो पोस्ट बूस्ट करनी है, आप उस पोस्ट पर जाएं .
फिर पोस्ट को सिलेक्ट करें और बेस्ट पोस्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद अपनी ऑडियंस को चुने. ऐसा करते हुए ध्यान रखें कि आप अपने कंटेंट से रिलेटेड ही ऑडियंस को चुने।
इसके बाद बजट और duration अपने हिसाब से सलेक्ट करें.
इसके बाद पैमेंट की समय अवधि सेट करें और आगे बढ़ें.
ऐसा करने के बाद ऐड रिव्यू करें. सभी ऑप्शन एक बार फिर से देख लें फिर पोस्ट बूस्ट पर क्लिक करें.
ऐसे में आपकी पोस्ट इंस्टाग्राम पर बूस्ट हो जाएगी।
इन स्टेप्स को फॉलो करने से आप देख सकते है कि आपकी पोस्ट पर डेली लिमिट के अकॉर्डिंग लाइक्स और फॉलोअर्स बढ़ने लगेंगे और तेजी से आपके भी लाइक्स और फॉलोवर्स influencer की तरह हो जाएंगे।
जयपुर : इन दिनों देश का अधिकतर हिस्सा भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। इस दौरान इ-कॉमर्स कंपनी कस्टमर को लुभाने के लिए तरह-तरह के ऑफर दे रहे हैं। इस बीच फ्लिपकार्ट पर सुपर कूलिंग डेज़ सेल जारी है. सेल का आखिरी दिन आज 26 मई है। बता दें कि आप फ्लिपकार्ट से कूलिंग अप्लायं को काफी सस्ते दाम पर ले सकते हैं. सेल में फ्रिज, एसी, कूलर और फैन को भारी डिस्काउंट पर बेचा जा रहा है. वहीं सेल में कस्टमर को एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इस दौरान अगर आप HDFC कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 2500 रुपये की और छूट मिलेगी। साथ ही सेल में फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर भी डिस्काउंट और नॉ-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है। तो ऐसे में चलिए जानते है कौन-कौन सी अप्लायंस पर छूट दी जा रही।
MarQ 1.5 टन एसी : यह एसी 5 स्टार रेटिंग के साथ मिल रहा है और इसे सेल में सिर्फ 30,990 रुपये में आप ले सकते है. इस एसी को ब्लू फिन टेक्नोलॉजी के साथ दिया जा रहा है. सबसे अहम बात ये है कि कस्टमर इस एसी को 179 रुपये प्रति दिन की कीमत खर्च करके ले रहे हैं.
Carrier 1.5 टन एसी : यह एसी भी 5 स्टार रेटिंग के साथ मिल रहा है. इस स्प्लिट एसी को 41,990 रुपये में आप ले सकते है. ये एसी 6 in 1 फ्लेक्जीकूल टेक्नोलॉजी के साथ मिल रहा है. इस एसी को 159 रुपये प्रति दिन के खर्च पर लोग ले रहे हैं.
Lloyd 1.5 टन 3 स्टार एसी : इस एसी को फ्लिपकार्ट सेल में 32,990 रुपये में ले सकते है. कंपनी का कहना है कि ये एसी 52 डिग्री टेम्प्रेचर पर भी कूल करेगा। इस एसी को 129 रुपये प्रति दिन की खर्च पर लोग ले रहे हैं।
रायपुर: आज देश में कई ऐसे फ़ोन मिल रहे हैं जो 10 हजार से भी कम दामों में आप खरीद सकते हैं। (Smartphones) इन दिनों कई ऐसे स्मार्टफोन के ब्रांड्स है जो इंडियन मार्केट को देखते हुए ₹10,000 से भी कम दामों में अपने स्मार्टफोन लॉन्च कर रहे हैं. अगर आपको भी बजट के हिसाब से Android फोन लेना है तो आप भी 10,000 रुपये से भी कम में 5जी फ़ोन का लुफ्त उठा सकते है। तो चलिए ऐसे में जानते है इस रेंज में आने वाले कुछ बेस्ट स्मार्टफोन के बारे में.
Infinix Hot 40i
इस फोन में 6.6 इंच का 90hz wala HD+ LCD डिसप्ले मिलने वाला है, प्रोसेसर के मामले में इसमें unisoc का T606 लगा हुआ है, इसी के साथ-साथ इस फोन में भी 5G के 7 bands मौजूद हैं, इसमें 50MP का डुअल कैमरा मिलने वाला है. साथ ही सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है. बैटरी की बात करें तो तो इस फोन में 18W की चार्जिंग के साथ 5000mAH बैटरी कैपेसिटी मौजूद है। इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 8 हजार 999 हैं. आप इस रेंज में आसानी से 5G का लुफ्त उठा सकते हैं।
Samsung Galaxy F14 5G
आपको सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 6.56 इंच की 90hz की FHD+ डिस्प्ले मिलेगा. इसमें 6000mAH की बैटरी उपलब्ध है, Exynos 1330 ऑक्टा कोर 5G प्रोसेसर भी मौजूद है. बात करें इसकी कैमरा की तो इस फोन में पीछे डुअल कैमरा लगा हुआ है जिसमें मेन कैमरा 50 MP का और सेकेंडरी कैमरा 2MP का आता है. इसी के साथ 13MP का फ्रंट कैमरा है. स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 4GB RAM, और 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगा. इसकी शुरुआती रेट ₹9,990 है। (ऑफर के साथ).
जयपुर : बढ़ते टेक्नोलॉजी के जरिए आज देश में कई ऐसे फ़ोन आ गए है जो 10 हजार से भी कम दामों में मिल रहे हैं। (5G Smartphones Under 10000) इन दिनों कई ऐसे स्मार्टफोन ब्रांड्स है जो इंडियन मार्केट को देखते हुए ₹10,000 से भी कम दामों में अपने स्मार्टफोन लॉन्च कर रहे हैं. अगर आपको भी बजट के हिसाब से Android फोन लेना है तो आप भी 10,000 रुपये से भी कम में 5जी फ़ोन का लुफ्त उठा सकते है। तो चलिए ऐसे में जानते है इस रेंज में आने वाले कुछ बेस्ट स्मार्टफोन के बारे में. ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकता हैं.
Samsung Galaxy F14 5G
आपको सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 6.56 इंच की 90hz की FHD+ डिस्प्ले मिलेगा. इसमें 6000mAH की बैटरी उपलब्ध है, Exynos 1330 ऑक्टा कोर 5G प्रोसेसर भी मौजूद है. बात करें इसकी कैमरा की तो इस फोन में पीछे डुअल कैमरा लगा हुआ है जिसमें मेन कैमरा 50 MP का और सेकेंडरी कैमरा 2MP का आता है. इसी के साथ 13MP का फ्रंट कैमरा है. स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 4GB RAM, और 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगा. इसकी शुरुआती रेट ₹9,990 है। (ऑफर के साथ).
Redmi 13C 5G
Redmi के इस स्मार्टफोन की शुरुआत ₹9,499 (ऑफर के साथ) है, इसमें Mediatek Dimensity 6100+ प्रोसेसर, 5000mAH बैटरी मिलेगा, 6.74 इंच की HD+ डिस्प्ले, मिलेगा, 50MP के साथ Ai सेंसर और फ्रंट में 5MP कैमरा मिलने वाला है, स्टोरेज के मामले में यह फोन 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलने वाला है, साथ ही 5000mAH बैटरी के साथ 18W की क्विक चार्जिंग मिलने वाला है। इसमें भी 5G के 7 bands मिलते हैं.
Infinix Hot 40i
इस फोन में 6.6 इंच का 90hz wala HD+ LCD डिसप्ले मिलने वाला है, प्रोसेसर के मामले में इसमें unisoc का T606 लगा हुआ है, इसी के साथ-साथ इस फोन में भी 5G के 7 bands मौजूद हैं, इसमें 50MP का डुअल कैमरा मिलने वाला है. साथ ही सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है. बैटरी की बात करें तो तो इस फोन में 18W की चार्जिंग के साथ 5000mAH बैटरी कैपेसिटी मौजूद है। इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 8 हजार 999 हैं. आप इस रेंज में आसानी से 5G का लुफ्त उठा सकते हैं।
जयपुर: रिलायंस Jio ने अपने कस्टमर के लिए नया ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किया है. (Tech News) Jio ने जियोफाइबर और जियोएयरफाइबर के लिए नया प्लान लॉन्च किया है। ये धमाका खासतौर पर उनके लिए है जो OTT पर मूवी और वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं. बता दें कि Jio कंपनी ने इस बंपर प्लान की कीमत मात्र 888 रुपये रखी है और इस प्लान के तहत कंपनी ग्राहकों को 15 OTT प्लैटफॉर्म का फायदा दे रही है. वहीं रिलायंस जियो इस प्लान के लिए 888 रुपये प्रति माह ले रही है। 888 रुपये में 30Mbps की स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा दिया जा रहा है. इसमें JioAirFiber के लिए 1000GB और JioFiber के लिए 3300GB का FUP मिल रहा है. जानकारी के लिए बता दें कि इसके लिए जीएसटी चार्ज अलग से देने होंगे। इसलिए मंथली बिल थोड़ा अधिक होगा. सबसे अहम बात ये है कि इस प्लान जरिए यूज़र्स को 15+ OTT ऐप का लाभ भी मिलेगा, इस 15+ OTT ऐप में नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा. तो आइए जानते हैं OTT प्लैटफॉर्म की लिस्ट।
15 OTT मिलेगा इस प्लान के तहत
रिलायंस Jio ने अपने इस प्लान में नेटफ्लिक्स (Basic), Sun NXT, Hoichoi, Discovery+, ALT Balaji, Eros Now, Lionsgate Play, अमेज़न प्राइम लाइट, Disney+ Hotstar, Sony Liv, Zee5, JioCinema Premium, ShemarooMe, DocuBay, EPICON, ETV Win (Via JioTV+) शामिल किया है.
Jio यूज़र्स My Jio ऐप का यूज़ कर इस नए 888 रुपये के ब्रॉडबैंड प्लान की मेंबरशिप इस प्रकार से ले सकते हैं.
Step 1- अपने स्मार्टफोन पर My Jio ऐप ओपेन करें.
Step 2-अब अपने फोन नंबर और OTP से लॉगइन करें.
Step 3- ऐप में आने के बाद Fiber पर टैप करें.
Step 4- अब आप सारे प्लान को सामने देख पाएंगे. यहां से 888 रुपये वाले प्लान को सेलेक्ट कर दें.
Step 5- अब आप इस प्लान की मेंबरशिप मंथली, क्वार्टरली, सेमी-अनुअल और अनुअली ले सकते है . जो लोग अनुअल या सेमी-अनुअल प्लान की मेंबरशिप लेते हैं, उन्हें 50 दिन तक का अडिशनल समय और मिलता है।
Step 6- अब आप पेमेंट सेक्शन चुने और Continue पर क्लिक करें. बस इसके बाद आप नए प्लान से सब्सक्राइब कर चुके होंगे।
जयपुर: आए दिन टेक्नोलॉजी अपडेट होती जा रही है। (Tech News) ऐसे में आज के युग में लगभग सभी लोग वॉट्सऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं. जिनके पास स्मार्टफोन है, वो सभी लोग WhatsApp का यूज़ कर ही रहे है. जानकारी के लिए बता दें कि शुरुआत में जब वॉट्सऐप की एंट्री हुई तो यूजर को बहुत लिमिटेड फीचर ही मिले थे लेकिन समय के साथ धीरे-धीरे WhatsApp अपने लिमिटेड फीचर में कई खास फीचर्स ऐड किया है। इससे यूजर्स को अब काफी सहूलियत भी मिल रही है.
आज सारा काम हो रहा वॉट्सऐप के जरिए
आसानी से कोई भी वॉट्सऐप यूजर्स इसके जरिए एक दूसरे से कनेक्ट करते हैं और कुछ यूजर्स तो ऐसे भी हैं जो पूरा दिन चैटिंग में लगे रहते हैं. बता दें कि वॉट्सऐप के माध्यम से लोग फोटो भेजना, वीडियो सेंड करना या कोई डॉक्यूमेंट भेजना बड़ी आसानी से कर ले रहे हैं। आज के टाइम में लोग सारा काम वॉट्सऐप के जरिए ही कर रहे है. लेकिन कभी-कभी हमे यह देखने को मिलता हैं कि हम किसी को लगातार मैसेज कर रहे हैं और सामने से कोई रिस्पांस नहीं मिल रहा है. तो ऐसे में हम आपको बताएंगे कि आपको ब्लॉक कर दिया गया है या कुछ और।
इन संकेतों से पता करें ब्लॉक व अनब्लॉक
काफी टाइम ऐसा होता है कि जब हमे पता तक ही नहीं रहता हैं कि हम ब्लॉक हो चुके हैं. या अनब्लॉक है। तो इस हालात में अगर आपको भी कभी ये ख्याल आए कि कहीं आप ब्लॉक तो नहीं हैं तो हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे संकेत के बारे में जो आपको वॉट्सऐप पर दिखे तो समझ लीजिए कि आप ब्लॉक हैं.
अगर आपको Last seen नहीं दिखाई दे रहा है तो आपको अगले ने ब्लॉक कर दिया है. हालांकि इस दौरान यह भी ख्याल रखें कि हो सकता है कि उस यूजर ने अपनी प्राइवेसी सेटिंग से लास्ट सीन बंद किया हो.
अगर आपको किसी का बायो लंबे समय तक नहीं दिख रहा है तो हो सकता है अगले ने आपको ब्लॉक कर दिया गया है.
अगर आपको लंबे टाइम तक किसी का स्टेटस नहीं दिख रहा है तो ये हो सकता है आपको ब्लॉक किया गया है.
जयपुर: इन दिनों एक ई-कॉमर्स यानि ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग डेज़ का सिलसिला चल रहा है। (Phone News) आखिर इस बिग सेविंग डेज़ का आज आखिरी दिन है और अगर आप अभी तक किसी प्रकार के डिस्काउंट का लुफ्त नहीं लिए है तो आपके लिए आज आखिरी चांस है. फ्लिपकार्ट पर कुछ बड़े ब्रांड के फोन काफी कम रेट पर मिल रहा है. ऐसे में अगर आपको भी अच्छी डील की तलाश हैं तो हम आपके लिए एस ऐसा फोन बताएंगे जिसकी खरीद पर 6000 रुपये की डिस्काउंट मिलने वाली है. यहां हम बात कर रहे हैं Vivo T2 Pro 5G फोन की. जिसे लेने पर आपको 6000 रुपये की डिस्काउंट मिलने वाली है।
ऑफिसियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी
फ्लिपकार्ट पेज द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वीवो के T2 प्रो को 26,999 रुपये के बजाए 20,999 रुपये में सेल किया जा रहा है. यानी इस फोन पर 6000 रुपये की डिस्काउंट मिल रही है. (Phone News) वहीं इसमें बैंक ऑफर भी ऐड है. बता दें कि आप इसे खीरदने के लिए अगर SBI कार्ड का यूज़ करते हैं तो आप अलग से 10% का डिस्काउंट का लाभ ले सकते है। इस फ़ोन के कैमरे की बात करें तो इस 5G फोन में डुअल कैमरे सेटअप मिलता है. सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.
22 मिनट में 0 से 50% तक चार्ज
बता दें कि पावर के लिए Vivo T2 Pro 5G में 4,600mAh की बैटरी इस फोन में मौजूद है, जो कि 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलता है. (Phone News) कंपनी का दावा है कि ये मोबाइल 22 मिनट में 0 से 50% तक चार्ज होता है. सिक्योरिटी के लिए इस मोबाइल में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा रहा है.
जयपुर: आए दिन तकनीकी क्षेत्र में नए-नए बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बीच एक नई जानकारी सामने आ रही है कि OpenAI अपने नया सर्च इंजन लॉन्च की तैयारी में है। माना जा रहा है कि OpenAI के इस नए सर्च इंजन से Google के सर्च इंजन को टक्कर का सामना करना पड़ सकता है। (OpenAI) ऐसे में इस घोषणा के बाद से यह भी बताया जा रहा है कि तकनीकी जगत में एक बड़े बदलाव होंगे।
इवेंट की योजना बना रहा ओपनएआई
मीडिया रिपर्ट्स के मुताबिक OpenAI कंपनी इस माह में एक इवेंट की योजना बना रही है। (OpenAI) इस इवेंट में कंपनी कुछ नए और खास घोषणाएं कर सकती है। इस मिशन के लिए कंपनी अपनी तैयारी में जुटी हुई है। इस विषय में जिमी एप्पल्स संभावित रूप से जून में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन कर सकती है। (OpenAI) इसके पहले कंपनी जनवरी में इन-हाउस इवेंट स्टाफ और इवेंट मार्केटिंग के लिए स्टाफ भर्ती कर रहे थे और पिछले महीने ही एक इवेंट मैनेजर को इस कार्य हेतू नियुक्त किया गया था। बताया जा रहा है ओपनएआई अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट का अनावरण जल्द करने की तैयारी में है।
OpenAI लाएगा नया सर्च इंजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर इन अफवाहों को सच माना जाए तो OpenAI का सर्च इंजन 14 मई, 2024 के लिए निर्धारित Google I/O को बाधित कर सकता है।
बता दें कि OpenAI सर्च को माइक्रोसॉफ्ट द्वारा चलाया जा सकता है, बिंग रिपोर्ट्स ने इशारा किया है कि OpenAI एक वेब सर्च प्रोडक्ट विकसित करने में जुटा हुआ है, जो Google के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकता है।
OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने कुछ समय पहले ही हुए पोडकास्ट के माध्यम सर्च में लार्ड लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम) की क्षमता को स्वीकार किया और कहा कि LLM और सर्च को सही तरीके से साथ नहीं लाया गया है। मुझे ऐसे चैलेंज से निपटना अच्छा लगता है, यह बेहद ही रोमांचक होने वाला है।
जयपुर। राजस्थान में 25 नवंबर यानी दो दिन बाद विधानसभा चुनाव है। ऐसे में महत्वपूर्ण बात यह है कि आज शाम से चुनावी भगदड़ रुक जाएगी। आज शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार-प्रसार पर रोक लगा दिया जाएगा। जिसके बाद रैलियां, सभाएं और रोड शो नहीं किए जा सकेंगे। इसके मद्देनजर बीजेपी और कांग्रेस की ओर से अंतिम दिन पूरी ताकत के साथ सभाएं आयोजित की जा रही हैं। बता दें कि आज मेवाड़-वागड़ की विधानसभा सीटों को साधने के लिए बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज नेता सभाएं और रोड शो करेंगे। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, तीन राज्यों के मुख्यमंत्री और एक पूर्व मुख्यमंत्री यहां यहां पहुंचने वाले हैं।
पीएम मोदी की सभा
इन दिग्गज नेताओं में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं। बता दें कि पीएम मोदी ने बुधवार को भी डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा में सभा की। वहीं आज वो राजसमंद जिले के मगरांचल मेवाड़ की संगम स्थली देवगढ़ करणी माता खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह भीम, ब्यावर और आसींद के बीजेपी प्रत्याशियों के लिए चुनावी सभा में करेंगे।
सीएम बघेल करेंगे संबोधित
वहीं दूसरी तरफ राजस्थान के सीएम भूपेश बघेल भी आज मेवाड़ में कांटे की टक्कर वाली राजसमंद जिले की नाथद्वारा विधानसभा सीट पर जनसभा करेंगे। बता दें कि यह सभा कांग्रेस प्रत्याशी सीपी जोशी के समर्थन आयोजित की जा रही है। इसके साथ ही सीएम बघेल उदयपुर शहर में कांग्रेस प्रत्याशी गौरव वल्लभ के समर्थन में रोड शो भी करेंगे।
नाथद्वारा में गरजेंगे अमित शाह
इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह भी नाथद्वारा में बीजेपी प्रत्याशी और राजघराने के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ के समर्थन में रोड शो करने आएंगे। यही नहीं वह चित्तौड़गढ़ जिले की निंबाहेड़ा विधानसभा में भी रोड शो करेंगे। यह रोड शो बीजेपी प्रत्याशी श्रीचंद कृपलानी के समर्थन में की जा रही है।
सीएम हिमंत बिस्वा की सभा
यही नहीं आज असम राज्य के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा भी राजस्थान के चित्तौड़गढ़ विधानसभा के बस्सी कस्बे में जनसभा करेंगे। इन दिनों हिमंत बिस्वा भी लगातार जनसभाएं कर रहे हैं।
एमपी सीएम की सभा
चुनाव के मद्देनजर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी वागड़ में बांसवाड़ा जिले की बागीदौरा विधानसभा के रोहनवाड़ी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि बुधवार को भी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में तीन सभाएं की थी।
चित्तौड़गढ़ में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे
बता दें कि आज पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया भी चित्तौड़गढ़ जिले की बेगूं विधानसभा के जोगणिया माताजी मंदिर में पहुंचने वाली हैं।
जयपुर: आर्थिक कारणों से पेरोल का लाभ नहीं लेने वाले कैदियों को लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राजस्थान हाईकोर्ट ने गृह सचिव को आदेश दिए हैं कि वह उन कैदियों के संबंध में जानकारी करें। जो आर्थिक कारणों के चलते पेरोल का लाभ नहीं ले पाते हैं। इसके साथ ही अदालत ने ऐसे मामलों में जमानत देने की शर्त में शिथिलता देने को कहा है।
जस्टिस पंकज भंडारी और जस्टिस भुवन गोयल की खंडपीठ ने यह साबिर हुसैन की आपराधिक याचिका पर सुनवाई करते हुए यह बात कही। इसके साथ ही अदालत ने याचिकाकर्ता पर जमानत पेश करने की लगाई शर्त को हटाते हुए उसे सिर्फ व्यक्तिगत मुचलके पर ही पेरोल का लाभ देने के आदेश दिए हैं।
कोर्ट ने गृह सचिव को दिया आदेश
याचिका में अधिवक्ता विश्राम प्रजापति ने अदालत को बताया कि सांगानेर की खुली जेल में सजा काट रहे बिहार निवासी याचिकाकर्ता को राज्य सरकार ने 7 फरवरी को पेरोल का लाभ दिया था। इसके लिए याचिकाकर्ता को पचास हजार रुपये स्वयं का मुचलका और पचास हजार रूपये की दो तस्दीकशुदा जमानते पेश करने को कहा था. याचिका में कहा गया कि उसके आर्थिक हालात ऐसे हैं कि वह दो तस्दीकशुदा जमानते पेश नहीं कर सकता है।
ऐसे में इस शर्त को हटाया जाए। ताकि उसे पेरोल का लाभ मिल सके। वहीं राज्य सरकार की ओर से बिहार के गोपालगंज पुलिस की ओर से मिली रिपोर्ट को पेश किया गया। रिपोर्ट में भी बताया गया कि याचिकाकर्ता की आर्थिक स्थिति बेहद सामान्य है और वह राज्य सरकार की ओर से लगाई जमानत पेश करने की शर्त पूरी नहीं कर सकता है. जिसे स्वीकार करते हुए हाईकोर्ट ने गृह सचिव को ऐसे कैदियों के संंबंध में जानकारी लेने के आदेश देते हुए ऐसे मामलों में जमानते देने की शर्त में शिथिलता देने को कहा है।