Advertisement
  • होम
  • बड़ी खबरे
  • नेशनल हेराल्ड केस के खिलाफ जयपुर में प्रदर्शन, कांग्रेस के कई नेता शामिल

नेशनल हेराल्ड केस के खिलाफ जयपुर में प्रदर्शन, कांग्रेस के कई नेता शामिल

जयपुर। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई के विरोध में राजस्थान कांग्रेस कमेटी के निर्देश के मुताबिक अजमेर शहर में जिला कांग्रेस कमेटी ने गांधी भवन पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल इस प्रदर्शन का नेतृत्व पीसीसी […]

Advertisement
National Herald case
  • April 17, 2025 11:20 am IST, Updated 2 days ago

जयपुर। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई के विरोध में राजस्थान कांग्रेस कमेटी के निर्देश के मुताबिक अजमेर शहर में जिला कांग्रेस कमेटी ने गांधी भवन पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल

इस प्रदर्शन का नेतृत्व पीसीसी सदस्य महेंद्र सिंह रलावता ने किया। प्रदर्शन में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही कहा कि केंद्र सरकार लोकतंत्र की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेसियों का आरोप है कि विपक्ष के नेताओं को झूठे आरोपों में फंसाकर उन्हें डराया जा रहा है। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य महेंद्र सिंह रलावता ने कहा कि राहुल गांधी सच्चाई की निडर आवाज हैं।

राहुल गांधी झुकने वाले नहीं हैं

भाजपा के हर षड्यंत्र का डटकर सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी झुकने वालों में नहीं हैं। जनता से जुड़े मुद्दों को बेखौफ होकर उठाते हैं। रलावता ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक डरा हुआ तानाशाह अपने राजनीतिक प्रतिशोध की आग में लोकतंत्र की हत्या करने पर तुला है। यही कारण है कि वह बार-बार राहुल गांधी को निशाना बना रहा है। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे इस राजनीतिक उत्पीड़न के खिलाफ चुप नहीं बैठेंगे। सड़कों से लेकर संसद तक सरकार की जवाबदेही तय करेंगे।

सरकार को दी चेतावनी

इस प्रदर्शन में कांग्रेस के कई प्रमुख नेता शामिल हुए, जिनमें अजमेर के जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिव कुमार बंसल, डॉ. संजय पुरोहित, पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता, राजेंद्र वर्मा, राजकुमार गर्ग, आजाद लखन, अशोक सुकरिया,अहमद हुसैन, महेंद्र कटारिया, योगेश जाटोलिया, अकरम कुरैशी, रामचंद्र बीजावत, हिमांशु गर्ग और पप्पू इलाहाबादी शामिल रहे। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने विपक्षी नेताओं के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई बंद नहीं की, तो विरोध और ज्यादा उग्र होगा।


Advertisement