Thursday, October 24, 2024

राजस्थान: राजधानी जयपुर में अगले महीने 1018 डेयरी बूथ खोले जाएंगे

जयपुर में जल्द ही लोगों के घर के पास डेयरी बूथ खोले जाएंगे। शहर में अगले महीने 1018 नए डेयरी बूथ खुलेंगे। इसकी तैयारी हो चुकी है। निगम अधिकारियों के अनुसार मई महीने में लोगों को 1018 डेयरी बूथ आवंटन किए जाएंगे।

जयपुर को मिली सौगात

आपको बता दें कि जयपुर में जल्द की लोगों के घर के पास डेयरी बूथ होंगे। शहर में अगले माह 1018 नए डेयरी बूथ खुलेंगे। इसकी तैयारी हो चुकी है। हैरिटेज नगर निगम क्षेत्र में 455 डेयरी बूथों खुलेंगे। वहीं जयपुर ग्रेटर निगम क्षेत्र में 563 डेयरी बूथों खुलेंगे। दोनों नगर निगमों ने इसके लिए लॉटरी निकाल ली है। निगम प्रशासन 22 अप्रेल तक आवेदकों के दस्तावेजों की जांच करेगा। इसके बाद सफल आवेदकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। निगम अधिकारियों की मानें तो मई माह में लोगों को 1018 डेयरी बूथ आवंटन किए जाएंगे।

तैयारी है जारी

नगर निगम जयपुर ग्रेटर में डेयरी बूथ आवंटन समिति ने 6 अप्रेल को लाॅटरी के माध्यम से जिन 2252 आवेदकों का चयन किया था। इन आवेदकों के मूल दस्तावेजों की जांच का काम किया जा रहा है। निगम प्रशासन 22 अप्रेल यानी कल तक आवेदकों के दस्तावेजों की जांच करेगा। इसके बाद सफल आवेदकों को बुलाया जाएगा। इसमें सफल 563 आवेदकों को डेयरी बूथ आवंटन किया जाएगा।

Ad Image
Latest news
Related news