Monday, September 16, 2024

मुख्यमंत्री गहलोत का सवाईमाधोपुर आने का कार्यक्रम रद्द

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सवाईमाधोपुर आने का कार्यक्रम रद्द हो गया है. आज सीएम गहलोत का हेलीकॉप्टर से सुबह 9:40 बजे सवाईमाधोपुर आने का कार्यक्रम प्रस्तावित था।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रद्द

राजस्थान 2030 विजन को लेकर राजीव गांधी संग्रालय पर एक बैठक का आयोजन हुआ था जिसे मुख्यमंत्री द्वारा संबोधित किया जाता और इसके बाद प्रियंका गांधी और अशोक गहलोत को हेलीकॉप्टर से निवाई जाना था, लेकिन अब सीएम का कार्यक्रम रद्द हो गया।

प्रियंका गांधी निवाई में करेंगी जनसभा

प्रियंका गांधी अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और बच्चों के साथ सुबह रणथंभौर नेशनल टाइगर पार्क विजिट पर निकली हैं. सफारी के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा का आज टोंक जिले के निवाई विधानसभा क्षेत्र के झिलाय गांव में पहुचेंगी और जनसभा को संबोधित करेंगी।

रणथंभौर नेशनल पार्क के भ्रमण पर प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी के साथ उनके पति बिजनेस मैन रॉबर्ट वाड्रा और बच्चे भी रणथंभौर नेशनल पार्क के भ्रमण पर हैं। रणथंभौर नेशनल पार्क के बाहरी जोन में प्रियंका गांधी वाड्रा अपने परिवार के साथ टाइगर सफारी कर रही हैं। इससे पहले भी प्रियंका गांधी बच्चों और पति रॉबर्ड वाड्रा के साथ रणथंभौर नेशनल पार्क भ्रमण कर चुके हैं।

जनसभा में कौन-कौन होगा शामिल ?

सफारी के उपरांत प्रियंका गांधी वाड्रा आज टोंक जिले के निवाई विधानसभा क्षेत्र के झिलाय गांव में पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगी। इस कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, सचिन पायलट समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे। कांग्रेस के मौजूदा विधायक प्रशांत बैरवा के समर्थन में यह जनसभा रखी गई है।

Ad Image
Latest news
Related news