Sunday, September 8, 2024

Rajasthan Election: मध्य प्रदेश का चुनाव खत्म, अब राजस्थान में BJP की जिम्मेदारी संभालेंगे CM शिवराज

जयपुर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब राजस्थान की जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। बता दें कि राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव है, जिसके लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान बुधवार से बीजेपी के पक्ष में प्रचार करने राजस्थान पहुंच रहे हैं। इस दौरान सीएम शिवराज 22 और 23 नवंबर को 6 विधानसभाओं में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

सीएम शिवराज की डेढ़ सौ से ज्यादा सभाएं

दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में ताबड़तोड़ सभाएं और रैलियां की। इतना ही नहीं उन्होंने एक दिन में करीब 8 से 10 सभाओं को संबोधित किया था। जबकि चुनावी सीजन में उन्होंने डेढ़ सौ से ज्यादा सभाओं को संबोधित किया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो चुनावी समर में महज ढाई घंटे ही सोते थे। मध्य प्रदेश में चुनाव खत्म होने के बाद पार्टी ने शिवराज सिंह को नई ड्यूटी दे दी है। अब वो राजस्थान की जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं।

सीएम शिवराज के आज के कार्यक्रम

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 22 से 23 नवंबर तक राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। अपने इस दौरे का आगाज करते हुए सीएम शिवराज आज बुधवार को राजस्थान की वैर, देवली और हिंडौली विधानसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान सुबह 11:30 बजे जयपुर में पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर चुके हैं। इसके तुरंत बाद 12:10 बजे वैर, 1:10 बजे देवली और 2 बजे हिंडौली विधानसभा में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

Ad Image
Latest news
Related news