Saturday, July 27, 2024

Kamla Beniwal Death: पूर्व डिप्टी सीएम कमला बेनीवाल का निधन, सीएम भजनलाल शर्मा ने शोक व्यक्त किया

जयपुर। राजस्थान की पूर्व उपमुख्यमंत्री कमला बेनीवाल (Kamla Beniwal Death) का बुधवार (15 मई) को निधन हो गया। बता दें कि कमला बेनीवाल की उम्र 97 साल थी। उन्होंने आज राजधानी जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। बता दें कि कमला राजस्थान की पहली महिला मंत्री बनी थीं। उनके निधन पर सीएम भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत समेत कई नेताओं शोक जताया है।

11 साल की उम्र में भारत छोड़ो आंदोलन का हिस्सा बनीं

बता दें कि कमला बेनीवाल (Kamla Beniwal Death) गुजरात की राज्यपाल और 7 बार विधायक रह चुकी है। जब वह गुजरात में राज्यपाल थी तो उस वक्त के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से उनकी कई मामलों में अनबन हुई थी जिसकी काफी चर्चा हुई थी। यही नहीं कमला बेनीवाल गहलोत सरकार (Ashok Gehlot) में भी मंत्री पद संभाल चुकी थीं। उनका नाम कांग्रेस के बड़े नेताओं में शामिल है। यही नहीं उन्होंने 11 साल की उम्र में ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन में हिस्सा भी लिया था। वह दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा ताम्रपत्र से सम्मानित की गई थीं।

कमला बेनीवाल का जन्म 12 जनवरी 1927 में राजस्‍थान के झुंझुनू जिले के गोरिर गांव में जाट परिवार में हुआ था। उनकी स्कूली शिक्षा (Kamla Beniwal Education) झुंझनूं में ही हुई थी। आगे चलकर उन्होंने अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र और इतिहास में स्नातक की डिग्री हासिल की। उन्होंने इतिहास विषय से MA किया था। कमला बेनीवाल तैराकी, घुड़सवारी और आर्ट प्रेमी थीं। वह कांग्रेस की वरिष्ठ राजनेता थी। साथ ही गुजरात समेत त्रिपुरा, मिजोरम की राज्यपाल रह चुकी हैं। इसके अलावा राजस्थान में कांग्रेस की सरकार में भी वह कई अहम पदों पर रह चुकी थीं।

सीएम भजनलाल शर्मी ने शोक व्यक्त किया

कमला बेनीवाल के निधन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने शोक व्यक्त किया है। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि गुजरात की पूर्व राज्यपाल व राजस्थान की पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. कमला बेनीवाल जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Latest news
Related news