Saturday, July 27, 2024

Rajasthan Lok Sabha Result: BJP को 14 और इंडि को 11 सीटें पर मिली जीत, इन 25 नेता का दिल्ली जानें का कटा टिकट

जयपुर : लोकतंत्र का महापर्व समाप्त हो चुका है। ऐसे में चुनावी परिणाम चार जून को जारी हो चुके हैं। हालांकि किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। इस बीच बात करें राजस्थान की तो राज्य में बीजेपी को बड़ा नुकसान पहुंचा है। बीजेपी ने यहां 11 लोकसभा सीटें गंवा दी हैं, जबकि 14 सीटों पर जीत हासिल हुई है। एग्जिट पोल्स में बीजेपी को एक से सात सीट के नुकसान बताएं गए थे, लेकिन नतीजों ने पार्टी को तगड़ा झटका दिया है।

चुनाव के परिणाम काफी चौकानें वाले

राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों के परिणाम सामने आ चुके हैं। बीजेपी ने 14, कांग्रेस ने आठ और अन्य दलों ने एक-एक सीट पर जीत हासिल किया है। बता दें कि जहां बीजेपी 400 पार का नारा लगा रही थी, वहीं बीजेपी को इस बार के परिणाम से झटका लगा है। इस साल के लोकसभा चुनाव के परिणाम काफी चौकानें वाले हुए हैं। पिछले दो चुनावों की तुलना में देखें तो भाजपा को यहां 11 सीटों का नुकसान पंहुचा है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस के लिए 8 सीटें जीतना कम नहीं है। इसके साथ सीपीएम, आरएलपी और बाप पार्टी ने भी एक-एक सीट अपने नाम किया है।

केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी की हुई हार

बीजेपी के केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को बाड़मेर सीट से चुनाव हार हुई है। यहां वे तीसरे स्थान प्राप्त किए है। कांग्रेस उम्मीदवार उम्मेदाराम बेनीवाल ने निर्दलीय उम्मीदवार रविंद्र सिंह भाटी को 112524 वोटों से हरा दिया है। इसके साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालौर से हार का सामना करना पड़ा है। बीजेपी के लुंबाराम चौधरी ने वैभव गहलोत को 201543 वोटों से हराया है।

इन सीटों पर खिला कमल

सीट जीते हारे वोट का अंतर

बीकानेर अर्जुनराम मेघवाल, भाजपा गोविंदराम मेघवाल, कांग्रेस 55711

जयपुर मंजू शर्मा, भाजपा प्रताप सिंह खाचरियावास, कांग्रेस 331767

अलवर भूपेंद्र यादव, भाजपा ललित यादव, कांग्रेस 48282

अजमेर भागीरथ चौधरी, भाजपा रामचंद्र चौधरी, कांग्रेस 329991

पाली पीपी चौधरी, भाजपा संगीता बेनीवाल, कांग्रेस 244123

जालौर लुंबाराम चौधरी, भाजपा वैभव गहलोत, कांग्रेस 201543

उदयपुर मन्नालाल रावत, भाजपा ताराचंद मीणा, कांग्रेस 261608

राजसमंद महिमा कुमारी, भाजपा दामोदर गुर्जर, कांग्रेस 392223

भीलवाड़ा दामोदर अग्रवाल, भाजपा डॉ. सीपी जोशी, कांग्रेस 354606

कोटा ओम बिरला, भाजपा प्रहलाद गुंजल, कांग्रेस 41974

झालावाड़-बारां दुष्यंत सिंह, भाजपा उर्मिला जैन, कांग्रेस 370989

जोधपुर गजेंद्र शेखावत, भाजपा करण सिंह, कांग्रेस 115677

जयपुर ग्रामीण राव राजेंद्र सिंह, भाजपा अनिल चोपड़ा, कांग्रेस 1615

चित्तौड़गढ़ सीपी जोशी, भाजपा उदयलाल आंजना, कांग्रेस 389877

इन सीटों पर कांग्रेस और गठबंधन के उम्मीदवार जीते

सीट जीते हारे वोट का अंतर

श्रीगंगानगर कुलदीप इंदोरा, कांग्रेस प्रियंका बैलान, भाजपा 88153

चूरू राहुल कस्वां, कांग्रेस देवेंद्र झाझड़िया 72737

झुंझुनू बृजेंद्र ओला, कांग्रेस शुभकरण चौधरी, भाजपा 18235

भरतपुर संजना जाटव, कांग्रेस रामस्वरूप कोली, भाजपा 51983

करौली-धौलपुर भजनलाल जाटव, कांग्रेस इंदुदेवी, भाजपा 98945

दौसा मुरालीलाल मीणा, कांग्रेस कन्हैयालाल मीणा, भाजपा 237340

टोंक-सवाई माधोपुर हरीशचंद्र मीणा, कांग्रेस सुखबीर जौनापुरिया, भाजपा 64949

बाड़मेर उम्मेदाराम बेनीवाल, कांग्रेस रविंद्र सिंह भाटी, निर्दलीय 118176

सीकर अमराराम, सीपीएम सुमेधानंद सरस्वती, भाजपा 72896

नागौर हनुमान बेनीवाल, आरएलपी ज्योति मिर्धा, भाजपा 42225

बांसवाड़ा राजकुमार रोत, बीएपी महेंद्रजीत सिंह मालवीया, भाजपा 247054

Latest news
Related news