Friday, October 18, 2024

Big B Birthday: आम बच्चों की तरह खूब पिटे हैं अमिताभ, इसके पीछे है एक रोमांचक किस्सा

जयपुर। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का आज जन्मदिन है। वह अपना 82वां बर्थडे मना रहे हैं। बिग बी को उनके खास दिन पर दुनिया से बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं बॉलीवुड के शहंशाह की जन्मस्थल प्रयागराज भी खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रही है।

प्यार से मुन्ना बुलाते थे

प्रयागराज के लोग अमिताभ बच्चन को प्यार से मुन्ना ही बुलाते हैं। जोकि उनके बचपन का नाम है। अमिताभ बच्चन ने इलाहाबाद की जमीन पर आंख खोली थी और अपने बचपन के तकरीबन 12 साल यहां बिताए थे। प्रयागराज में अमिताभ बच्चन से जुड़ी तमाम बातों पर चर्चा होती है। जानकारी के मुताबिक बिग बी को बचपन में साइकिल चलाना बहुत पसंद था। छोटी उम्र में ही वह साइकिल चलाने लगे थे। उनके पिता हरिवंश राय बच्चन ने काफी जिद्द करने के बाद उन्हें साइकिल दिलाई थी।

पढ़ाई के लिए साइकिल पर जाते थे

एक बार साइकिल चलाते हुए सड़क पर गिरने से उन्हें काफी चोट भी आई थी। प्रयागराज के पुराने लोगों के मुताबिक अमिताभ बच्चन के साथ के तमाम बच्चे सिविल लाइंस और आसपास के इलाकों से बॉयज हाई स्कूल में पढ़ाई करने के लिए साइकिल पर सवार होकर जाते थे। अमिताभ ने दोस्तों की साइकिल लेकर साइकिल चलाना सीखा था। इसके बाद वह जब भी पिता हरिवंश राय और मां तेजी बच्चन से साइकिल मांगने की जिद करते तो वह दोनों डांटकर उन्हें चुप करा देते थे।

पिता ने खूब पिटाई की

एक बार साइकिल के लिए जिद पकड़ने पर हरिवंश राय बच्चन ने उनकी खूब पिटाई कर दी थी। हमेशा पिता के प्यार में बड़े हुए अमिताभ बच्चन पिता की पिटाई से खासे आहत हुए थे। वह कई दिनों तक बुखार में तपते रहे थे। जिसके बाद घर वालों ने उन्हें साइकिल दिलाई थी। नई साइकिल मिलने के कुछ दिन बाद ही वह सड़क पर गिर गे थे। उन्हें काफी चोटें आई थी। चोट लगने की वजह से घर वाले कहीं साइकिल चलाने से मना ना करे दे, इस वजह से उन्होंने अपनी चोट लगने वाली बात नहीं बताई।

Ad Image
Latest news
Related news