Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू और गर्म हवाओं को लेकर अलर्ट जारी, तपन से परेशान लोग

राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू और गर्म हवाओं को लेकर अलर्ट जारी, तपन से परेशान लोग

जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। प्रदेश के कई जिलों में लू चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर और कोटा जैसे जिलों में लू चलने को लेकर के आसार है। इसके साथ ही कुछ हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की […]

Advertisement
rajasthan weather forecast
  • April 19, 2025 12:13 pm IST, Updated 3 days ago

जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। प्रदेश के कई जिलों में लू चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर और कोटा जैसे जिलों में लू चलने को लेकर के आसार है। इसके साथ ही कुछ हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

सबसे ज्यादा तापमान चूरू में

मौसम विभाग ने कई जिलों में धूल भरी आंधी चलने के भी संभावना जताई हैं। दिन के समय मौसम शुष्क रहेगा। मौसम शुष्क रहने से लोगों को चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ेगा। फिलहाल लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं है। बता दें कि आने वाले 24 घंटों में श्रीगंगानगर और चूरू प्रदेश के सबसे गर्म जिले रहे। श्रीगंगानगर और चूरू का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.6 डिग्री ज्यादा है।

सबसे कम तापमान प्रतापगढ़ में

मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा ने बताया कि जोधपुर और बीकानेर के कुछ हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल सकती हैं। साथ ही दोपहर के समय धूल भरी आंधी चलने के भी आसार हैं। प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू और गर्मी से रात के समय भी मौसम तपन भरा रहेगा। बीकानेर संभाग में तेज हवाएं चलने से लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। वहीं कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी रिकॉर्ड की गई। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान प्रतापगढ़ का रहा। प्रतापगढ़ का न्यूनतम 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Advertisement