Advertisement
  • होम
  • देश
  • अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी उषा का भारतीय कनेक्शन, जानें उनसे जुड़ी 5 बातें

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी उषा का भारतीय कनेक्शन, जानें उनसे जुड़ी 5 बातें

जयपुर। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने 4 दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं। इस दौरान वह राजस्थान का भी दौरा करेंगे। वह सोमवार यानी 21 अप्रैल को दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पहुंचे, जहां केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उनका स्वागत किया। दौरे के पहले दिन जेडी वेंस दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर गए। […]

Advertisement
JD Vance's wife Usha
  • April 21, 2025 10:29 am IST, Updated 14 hours ago

जयपुर। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने 4 दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं। इस दौरान वह राजस्थान का भी दौरा करेंगे। वह सोमवार यानी 21 अप्रैल को दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पहुंचे, जहां केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उनका स्वागत किया। दौरे के पहले दिन जेडी वेंस दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर गए।

दिल्ली के कई आयोजनों में हिस्सा लेंगे

दिल्ली में कुछ अन्य आयोजनों में हिस्सा लेने के बाद वह जयपुर के लिए रवाना होंगे। जहां वह 24 अप्रैल की सुबह तक प्रदेश में मौजूद रहेंगे। जयपुर में वह आमेर पैलेस और सिटी पैलेस का भ्रमण करेंगे। वेंस परिवार आगरा घूमने भी जाएंगे। जयपुर में वह रामबाग पैलेस में रात को रुकेंगे। 24 अप्रैल को सुबह 6:30 बजे वह जयपुर से प्लेन में बैठकर अमेरिका लौट जाएंगे। यह अमेरिकी उपराष्ट्रपति का पहला भारत दौरा है।

आइए जानते हैं उषा वेंस का भारत से जुड़ाव

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ उनकी पत्नी उषा वेंस और 3 बच्चे भारत आए हैं। जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस का भारत से गहरा नाता है। आइए जानते हैं उषा वेंस और भारत से जुड़ी 5 बातें।

उषा का आंध्र प्रदेश से ताल्लुक

उषा वेंस का शादी से पहले सरनेम चिलुकुरी था। उनके पिता का नाम राधाकृष्ण कृष चिलुकुरी और मां का नाम लक्ष्मी चिलुकुरी है। उनके माता-पिता पहले आंध्र प्रदेश में रखते थे, जो 1970 के दशक में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अमेरिका चले गए थे।

उषा का पैतृक गांव वडलुरू

उषा वेंस के दादाजी का नाम रामशास्त्री चिलुकुरी था। वह आईआईटी मद्रास में फ़िज़िक्स के प्रोफ़ेसर हुआ करते थे। उनका परिवार आंध्र प्रदेश के एक गांव वडलुरू में रहता था। बाद में वह काम की वजह से वडलुरू से चेन्नई रहने लगे। हालांकि, वडलुरू में अब भी उनका पैतृक घर मौजूद है।

उषा वेंस 2 बहनें

उषा वेंस के माता-पिता अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया के कॉलेज में प्रोफेसर हैं। उनकी दो बेटियां हैं, उषा और श्रेया। उषा वेंस ने बताया कि उनके माता-पिता आध्यात्मिक हैं और दोनों बहनें घर में अपने धार्मिक माहौल में पली-बढ़ी हैं।

उषा की मां प्रोवोस्ट

उषा वेंस की मां लक्ष्मी चिलुकुरी सैन यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ सैन डिएगो में प्रोफ़ेसर हैं। वह मॉलिक्यूलर बायोलॉजी पढ़ाती है। वह सिक्स्थ कॉलेज की प्रोवोस्ट भी हैं, जो अमेरिका का एक प्रशासनिक पद है।

उषा के पिता प्रोफेसर

उषा वेंस के पिता राधाकृष्ण चिलुकुरी भी पेश से एक प्रोफेसर है। वह सैन डिएगो स्टेट यूनिवर्सिटी में इंजीनियर के प्रोफेसर हैं। वह एयरोस्पेस इंजीनियरिंग पढ़ाते हैं। उषा वेंस ने अमेरिका की प्रतिष्ठित येल यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की है। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ़ केम्ब्रिज से फ़िलॉसोफ़ी में मास्टर्स की डिग्री ली है।


Advertisement