Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • पहलगाम हमले से बौखलाए पूर्व सीएम अशोक गहलोत, आतंकवादियों को दे डाली चुनौती

पहलगाम हमले से बौखलाए पूर्व सीएम अशोक गहलोत, आतंकवादियों को दे डाली चुनौती

जयपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 27 लोग मारे गए। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद गृह मंत्री अमित शाह, एलजी सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह बुधवार सुबह श्रीनगर पहुंचे। जहां उन्होंने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। हमले का जिम्मेदार लश्कर-ए-तैयबा […]

Advertisement
Ashok Gehlot on pahalgam attack
  • April 23, 2025 11:26 am IST, Updated 9 hours ago

जयपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 27 लोग मारे गए। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद गृह मंत्री अमित शाह, एलजी सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह बुधवार सुबह श्रीनगर पहुंचे। जहां उन्होंने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।

हमले का जिम्मेदार लश्कर-ए-तैयबा

बता दें कि इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के विंग द रजिस्टेंस फ्रंट ने ली है। जानकारी के मुताबिक उरी में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 2 आतंकवादियों को सेना ने मार गिराया है। आतंकवादी हमले में यूपी, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र और ओडिशा के पर्यटक हैं। नेपाल और UAE के एक-एक टूरिस्ट और 2 स्थानीय लोग भी इस हमले का शिकार हो गए। इस घटना को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने दुख जताया है।

पर्यटकों को बनाया निशाना

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने एक्स पर लिखा कि ‘पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले ने हम सबकोको अंदर से झकझोर कर रख दिया है। पहलगाम कोई सीमावर्ती इलाका नहीं है बल्कि कश्मीर का अंदरूनी इलाका है जो काफी मशहूर है, जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। कश्मीर घूमने पहुंचे पर्यटकों को आतंकियों ने अपना निशाना बनाया। इस घटना से देश के लोगों में आक्रोश है। इस घटना को नफरत फैलाने के नापाक इरादे से अंजाम दिया गया है।’

आतंकियों को देंगे मुंहतोड़ जवाब

सीएम गहलोत ने आगे लिखा कि ‘आतंकियों ने पत्नियों और बच्चों को अलग कर कोई रहम नहीं दिखाया बल्कि ऐसा इसलिए किया ताकि महिलाएं और बच्चे अपनेउनके पति और पिता को उनकी आंखों के सामने मरते हुए देखें। आंखों के सामने पति और पिता के मरने का दुख जीवनभर रहेगा। हथियारों के बल पर निहत्थों को निशाना बनाने वाले समझ लें कि भारत देश कभी ऐसे कायराना हमलों से न डरा है और न ही डरेगा। ऐसे आतंकियों को हमारे जवान मुंहतोड़ जवाब देंगे।


Advertisement