Friday, October 18, 2024

राजस्थान: कंपनी की वजह से युवक ने आत्महत्या

जयपुर: ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने अपनी मौत का जिम्मेदार कंपनी को बताया है जिसमे वह काम करता था। मरने से पहले युवक ने एक सुसाइड नोट लिखा जिसमे उसने अपनी मौत का जिम्मेदार कंपनी को बताते हुए मैनेजर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सुसाइड नोट अपने पास रखकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवक के सुसाइड को लेकर जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया है।
पुलिस ने बताया कि मृतक शुभम दीक्षित ब्रह्मपुरी कागदीवाड़ा इलाके का रहने वाला था और एक फाइनेंस कंपनी में करीब आठ महीने से काम कर रहा था। पिछले तीन-चार महीने से ज्यादा परेशान था। सुसाइड नोट में कंपनी के मैनेजर संजीव सैनी का नाम लिखा गया है। पुलिस कंपनी में काम करने वाले अन्य लोगों से भी इस बारे में पूछताछ कर सकती है।

युवक के पिता कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज कराएंगे

इस संबंध में मृतक के पिता का भी कहना है कि वह कंपनी के मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज करवा रहे है। शुभम के पिता सुरेंद्र दीक्षित ने बताया- बेटा जिस कम्पनी में काम करता था, वहां पर मैनेजर संजीव सैनी उसे आए दिन परेशान करता था। दो माह से सैलरी भी नहीं दी जा रही थी। पैसा नहीं मिलने और दो माह से लगातार मैनेजर के प्रताड़ित करने के कारण शुभम ने हार मान ली। वह कुछ कहने की स्थिति में नहीं था। इसलिए उसने सुसाइड कर लिया।

Ad Image
Latest news
Related news