Thursday, September 19, 2024

राजस्थान: प्रदेश में मौसम ने बदला अपना रुख, वातावरण हुआ बर्फीला

जयपुर। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है जिसके कारण प्रदेश का मौसम बदल गया है. शनिवार के दिन तापमान नौ डिग्री तक निचे चला गया था.

आज का मौसम

आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार 30 अप्रैल यानि आज भी प्रदेश के अधिकांश जिलों आंधी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 1 मई को राज्य के उत्तरी और पूर्वी भागों में आंधी बारिश का दौर जारी रहने की आशंका है। 2 मई से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है जिससे एक बार फिर से 2-3 मई को आंधी बारिश में बढ़ोतरी होगी।

बर्फिस्तान बना राजस्थान

29 अप्रैल यानी शनिवार के दिन राजस्थान में तापमान समान्य से काफी काम दर्ज किया गया. पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान बर्फिस्तान में बदल गया। तापमान में गिरावट के बाद प्रदेश में जमकर ओलावृष्टि हुई। रोल, नागौर के डेह तरनाऊ सहित आसपास के गांवों में इतने ओले गिरे कि खेत के खेत ओलों से भर गए। ओले गिरने से हर जगह बर्फ ही बर्फ नजर आ रहा था. पूरा का पूरा नजारा ऐसा लगा मानों जैसे जम्मू या कश्मीर के किसी पहाड़ी इलाके में बर्फबारी हुई हो।

तापमान में अभी और गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को जयपुर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य दिनों के तापमान से 8.8 डिग्री कम हैं। वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य दिनों के तापमान से 3.9 डिग्री कम है। राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है।

Ad Image
Latest news
Related news