Monday, October 21, 2024

यूपी में नगर निकाय चुनाव में 97 सीटों पर बीजेपी आगे, 5 सीटों पर कांग्रेस

उत्त्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के परिणाम आज घोषित हो जाएंगे । इसके लिए वोटो की गिनती सुबह 8 बजे से ही शरू को गई है. बता दें कि यूपी में 4 मई और 11 मई को दो चरणों में वोटिंग हुई थी. यहां 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 अगर पंचायत सीटें हैं.

आज आएंगे परिणाम

आपको बता दें कि यूपी में आज नगर निकाय चुनाव के परिणाम आज घोषित कर दिए जाएंगे। यूपी निकाय चुनाव को 2024 का लिटमस टेस्ट मन जा रहा है. इन चुनावों में बीजेपी, कांग्रेस, सपा, समेत सभी राजनितिक पार्टियां रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे है. जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश में 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचयात की सीटें हैं. शुरुआती चरण में 37 जिलों के 9 मंडलों में 10 नगर निगम, 820 पार्षद, 103 नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, 2740 नगर पालिका परिषद सदस्य, 275 नगर पंचायत अध्यक्ष और 3745 नगर पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव हुए हैं। उसी तरह, दूसरे चरण में 38 जिलों के 9 मंडलों में 7 नगर निगम, 95 नगर पालिका, 267 नगर पंचायत पद और पार्षद सीटों पर चुनाव हुए हैं।

Ad Image
Latest news
Related news