Tuesday, September 24, 2024

CM बोले- इस बार चुनाव मैं नहीं, आम जनता लड़ रही है’

जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान नर्सिंग काउंसिल के द्वितीय राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते वक्त कहा कि इस बार चुनाव मैं नहीं, आम जनता लड़ रही है। आप लोग लड़ रहे हैं और अपने हित के लिए लड़ रहे हैं। चुनाव में हम कैंपेन करेंगे ही, लेकिन जनता इस बार खुद चुनाव मैदान में उतरेगी और हमारी सरकार को फिर से दोहराएगी। जनता का मूड पता चल गया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में खनिज का भंडार है। केंद्र सरकार योजनाओं को बंद कर रही है। गहलोत ने कहा कि जनता को गुड गवर्नेंस चाहिए वो हमने दी है। गहलोत ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री विश्व गुरू तब बनेंगे जब देश से भुखमरी और असमानता पूर्ण रूप से खत्म होगी। गहलोत ने प्रधानमंत्री मोदी से सामाजिक सुरक्षा पर कानून बनाने की भी मांग की (राइट टू सोशल एक्ट)। गहलोत ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि जनता को सामाजिक सुरक्षा का कानून की पूर्ण रुप से गारंटी दी जाए।

नींद खुल जाए तो समझ जाना गुजरात आ गए

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की सड़कें शानदार है। पहले गुजरात की सड़कें शानदार होती थी। पहले कहा जाता था कि गुजरात से वाहन में आते वक्त रास्ते मे नींद खुल जाए तो समझो राजस्थान आ गया। अब हालात उलटे हो गए हैं। अब राजस्थान से जाते वक्त सड़क के गड्ढों से नींद खुल जाए तो समझ जाओ गुजरात आ गया है।

राजस्थान को कर्ज़दार बताकर जनता को गुमराह कर रहे हैं

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि विपक्षी दलों के नेता चुनाव से पहले जनता को गुमराह कर रहें हैं कि राजस्थान पर कर्ज का बोझ बढ़ गया है, राज्य और केंद्र सरकारें भी कर्ज लेती है, एक समय-सीमा तक कर्ज लिया जाता है। बिना केंद्र की अनुमति के एक रुपया भी कर्ज नहीं ले सकते हैं। राजस्थान का वित्तीय प्रबंधन शानदार है इसलिए हम योजनाएं लेकर आए हैं। उन्होंने कहा की उत्तर भारत में राजस्थान नंबर वन है और और देश में दूसरे नंबर पर हैं।

राजस्थान को मॉडल स्टेट बनाने में कर्मचारियों की भूमिका

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्मचारियों से कहा कि हमारी योजनाओं के दम पर राजस्थान आज देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रदेश को मॉडल स्टेट बनाने में कर्मचारियों की अहम भूमिका रही है। गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार ने कर्मचारियों के हित में कई फैसले लिए हैं। ओपीएस जैसा फैसला लिया है, जिससे कर्मचारी को फायदा होगा। गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार को भी ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करना चाहिए।

सत्ता में आते ही हमारी योजनाएं बंद

मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता में रहते हम जो योजनाएं लाते हैं, भाजपा सत्ता में आते ही उन योजनाओं को बंद कर देती है, रिफायनरी, मेट्रो प्रोजेक्ट बंद कर दिए, लेकिन हम ईर्ष्या की भावना से काम नहीं करते हैं और न ही भाजपा के शासनकाल की योजनाओं में दखल देते हैं।

Ad Image
Latest news
Related news