Wednesday, September 25, 2024

Rajasthan Weather: आज से पश्चिम विक्षोभ का असर! इन जिलों में होगी बारिश

जयपुर। राजस्थान में तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रहा है। इस करण प्रदेश भर में ठंड का एहसास होने लगा है। बता दें कि आज से प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इस कारण कुछ इलाकों में हल्की से तेज बारिश होने का अनुमान है। आगामी दिनों में बारिश का दौर खत्म होते ही तापमान और नीचे दर्ज किया जा सकता है।

छाए रहेंगे बादल

जयपुर मौसम वैज्ञानिक ने बताया हैं कि राज्य के अधिकांश जिलों में अगले 7 दिनों तक मौसम सामान्य बना रहेगा। वहीं 27 और 28 अक्टूबर को एक कमजोर पश्चिमी विश्व का प्रभाव पूरे राज्य में देखने को मिलेगा। इस कारण पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग और सीमावर्ती इलाकों में बदल छाने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। जिस कारण प्रदेश भर में सर्दी बढ़ सकती है।

तापमान में गिरावट

बता दें कि प्रदेश भर में हल्की ठंड के प्रभाव से सीकर जिले और माउंट आबू इलाके का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। राज्य की लगभग सभी जिलों में तापमान 2 से 3 डिग्री नीचे लुढ़क रहा है। इस कारण अब प्रदेश भर का औसतन न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। माउंट आबू में सर्दी का दौरा शुरू हो गया है। यहां रात का न्यूनतम पारा 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है ।

गांव में भी सर्दी बढ़ गई

पश्चिमी विक्षोभ लगातार सक्रिय होने के कारण शेखावाटी क्षेत्र के साथ-साथ गांव में भी सर्दी बढ़ गई है। IMD के अनुसार आगामी दिनों में तापमान और नीचे दर्ज किया जा सकता है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि 7 दिनों के अंदर तक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का असर नहीं होने से राज्य में कोई नया मौसम सिस्टम बनने का असर नहीं दिख रहा है। बता दें कि इस कारण मौसम में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिल सकता है। हालांकि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकता है।

10 शहरों का तापमान

जिला – अधिकतम – न्यूनतम

सीकर – 31 – 13 डिग्री सेल्सियस
फतेहपुर – 32.1 – 14.4 डिग्री सेल्सियस
भीलवाड़ा – 33.8 – 14.8 डिग्री सेल्सियस
बारां – 33.4 – 15.2 डिग्री सेल्सियस
हनुमानगढ़ – 30.8 – 15.2 डिग्री सेल्सियस
पिलानी – 32.7 – 15.7 डिग्री सेल्सियस
चूरू – 31.9 – 15.8 डिग्री सेल्सियस
अलवर – 31.2 – 16.5 डिग्री सेल्सियस
उदयपुर – 32.8 – 17.4 डिग्री सेल्सियस
अजमेर – 31.9 – 17.7 डिग्री सेल्सियस

Ad Image
Latest news
Related news