Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • राजस्थान में कांग्रेस की हार पर बोले गहलोत- काम करने के बाद भी हारे

राजस्थान में कांग्रेस की हार पर बोले गहलोत- काम करने के बाद भी हारे

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी की आंधी आ गई। बीजेपी ने राज्य में प्रचंड बहुमत हासिल किया है। अब तक जारी वोटों की गिनती में बीजेपी 117 सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस के 67 सीटों पर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपना सीएम फेस घोषित नहीं किया है। पार्टी पीएम मोदी के […]

Advertisement
  • December 3, 2023 11:57 am IST, Updated 1 year ago

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी की आंधी आ गई। बीजेपी ने राज्य में प्रचंड बहुमत हासिल किया है। अब तक जारी वोटों की गिनती में बीजेपी 117 सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस के 67 सीटों पर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपना सीएम फेस घोषित नहीं किया है। पार्टी पीएम मोदी के चेहरे पर चुनावी मैदान में उतरी और बंपर जीत दर्ज की। इसी बीच प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत ने परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

हमें वोट नहीं मिला- गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं जन सेवक हूं, मैं अंतिम सांस तक प्रदेश वासियों की सेवा करूंगा। चुनाव में राहुल गांधी, खरगे जी सभी ने कोई कमी नहीं रखी। मैं कार्यकर्ताओं से कहना चाहूंगा चुनाव में हार और जीत होते रहती है, कई कारण बन जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमने सोचा था कि लोग हमारी मौजूदा योजनाओं के आधार पर हमें वोट देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हम इसका विश्लेषण करेंगे।

कई दिग्गज हारें

बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज शाम राजभवन जाकर अपना इस्तीफा देंगे। वहीं परसादी लाल मीणा, प्रताप सिंह खाचरियावास सहित कांग्रेस के 25 में से 17 मंत्री चुनाव हार गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी को भी हार का सामना करना पड़ा है। लक्ष्मणगढ़ से गोविंद सिंह डोटासरा चुनाव जीत गए हैं। वहीं आरएलपी के हनुमान बेनीवाल चुनाव हार गए हैं।


Advertisement