जयपुर। राजस्थान में नए सीएम (Rajasthan New Chief Minister)के नाम का ऐलान कर दिया गया है। भजन लाल शर्मा को प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने हैं। बीजेपी विधायक दल की बैठक में भजन लाल शर्मा के नाम का ऐलान हुआ। ब्राह्मण समुदाय से आने वाले भजल लाल सांगनेर सीट से विधायक हैं। विधायक दल की […]
जयपुर। राजस्थान में नए सीएम (Rajasthan New Chief Minister)के नाम का ऐलान कर दिया गया है। भजन लाल शर्मा को प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने हैं। बीजेपी विधायक दल की बैठक में भजन लाल शर्मा के नाम का ऐलान हुआ। ब्राह्मण समुदाय से आने वाले भजल लाल सांगनेर सीट से विधायक हैं। विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों ने उन्हें सर्वसम्मति से अपना नेता चुना।
जानकारी के मुताबिक भजन लाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव वसुंधरा राजे ने ही रखा था। बता दें कि भजन लाल शर्मा संघ पृष्ठभूमि से आते हैं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेहद करीबी बताये जाते हैं। मालूम हो कि 55 वर्षीय भजन लाल शर्मा पहली बार विधानसभा चुनाव लड़े और जीत हासिल की। सांगनेर सीट से मौजूदा विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटकर इन्हें मैदान में उतारा गया था। उन्हें अपने पहले चुनाव में 1,45,162 मत प्राप्त हुए। वहीं उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 97,081 वोट मिले। 48,081 वोटों से इन्होंने कांग्रेस नेता को शिकस्त दी थी।