Friday, September 20, 2024

Rajasthan Cabinet: मंत्रिमंडल विस्तार में दिग्गजों को लगेगा बड़ा झटका

जयपुर। राजस्थान में सीएम और डिप्टी सीएम के कार्यभार संभालने के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज है। संभावित मंत्रियों के नाम पर चर्चा चल रही है। कुछ दिनों में मंत्री बनने वाले विधायकों के नामों का ऐलान किया जा सकता है। मांतिमंडल को लेकर राजधानी दिल्ली में मंथन जारी है। पार्टी ने सीपी जोशी, चंद्रशेखर, राजेंद्र राठौड़ और अरुण सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है। ये चारों नेता केंद्रीय नेतृत्व को फीडबैक दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि जल्द ही मंत्रिमंडल का ऐलान किया जा सकता है।

युवाओं को मौका

वहीं दिल्ली में हुई बैठक में युवा चेहरे पर सहमति बनी है। कुछ लोगों का नाम फाइनल कर लिया गया है। कहा जा रहा है कि भजनलाल शर्मा में 15 से अधिक युवा विधायकों को जगह दी जा सकती है। ऐसे में पार्टी के कई बड़े दिग्गजों को फिर से झटका लग सकता है। इधर, सीएम भजनलाल शर्मा एक्शन मोड में हैं। उन्होंने पेपर लीक माफिया को खत्म करने के लिए SIT का गठन किया है। डीजीपी वीके सिंह को इसकी कमान सौंपी गई है। इसके अलावा एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का नेतृत्व एडीजी क्राइम दिनेश एनएम करेंगे।

अशोक गहलोत को मिली नई जिम्मेदारी

वहीं विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद अशोक गहलोत को कांग्रेस ने अब नई जिम्मेदारी दी है। दरअसल कांग्रेस ने 2024 के आम चुनाव के लिए पांच सदस्यीय राष्ट्रीय गठबंधन समिति का गठन किया है। इसके संयोजक मुकुल वासनिक बने हैं जबकि अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश इसके अन्य सदस्य होंगे।

Ad Image
Latest news
Related news