Friday, September 20, 2024

Rajasthan Cabinet: भजनलाल शर्मा कैबिनेट में कौन बनेगा मंत्री, अटकलें तेज

जयपुर। राजस्थान में मुख्यमंत्री और दो उप-मुख्यमंत्री के नामों के ऐलान को 15 दिन बीत गए लेकिन अभी तक भजनलाल की कैबिनेट का विस्तार नहीं हुआ है। प्रदेश में विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष के विधायक व्याकुल है। खबरें हैं आज मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।

भारत संकल्प यात्रा में शामिल होगे सीएम

बता दें, सीएम आज प्रधानमंत्री की विकसित भारत संकल्प यात्रा की वीसी में शामिल होंगे। सभी विधायकों को भी अपने क्षेत्र में रहकर वीसी से जुड़ने को कहा गया है। v.c के बाद सीएम भजनलाल टोंक के मालपुरा जाएंगे और विकसित भारत यात्रा का अवलोकन कर लाभार्थी से चर्चा करेंगे और शाम 4 बजे जयपुर पहुंचेंगे।

मंत्रिमंडल विस्तार कब होगा?

सूत्र की मानें तो शुक्रवार को विस्तार हो सकता है, जिसमें 17 से 18 मंत्री शपथ ले सकते हैं, जिसमे नए चेहरो को जगह मिल सकती है। विधायकों के साथ प्रोटोकाल अधिकारी को भी गुरुवार तक जानकारी दी जा सकती है। हालांकि, राजभवन की वीडियो सामने आई है, जहां तैयारी पूरी कर ली गई है। मंत्रिमंडल विस्तार में देरी को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं, जिसमें सबसे ऊपर नाम है पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को कहा जा रहा है। वसुधरा राजे अपने मंत्री बनाए जाने के लिए अड़ी हुई हैं। खबरें है कि वसुधरा राजे अपने 6 मंत्री मंत्रिमंडल में शामिल करने को लेकर अड़ी हुई हैं, जिसको लेकर बात नहीं बन पाई है।

ये चेहरे बन सकते हैं संभावित मंत्री:

  1. किरोड़ी लाल मीणा
  2. जोगेश्वर गर्ग
  3. राज्यवर्धन राठौड़
    4 नौक्षम चौधरी
  4. ललित मीणा
  5. हमीर सिंह
  6. संदीप शर्मा
  7. शत्रुघन गौतम
  8. बाबा बालकनाथ
  9. संजीव बेनीवाल
  10. झाबर सिंह खर्रा
  11. शैलेश सिंह
  12. उदयलाल भड़ाना
  13. हीरालाल नागर
  14. अविनाश गहलोत
  15. पब्बाराम विश्नोई
  16. अरुण चौधरी
    18 वसुधरा राजे

Ad Image
Latest news
Related news