Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Rajasthan Cabinet Expansion: भजनलाल कैबिनेट का हुआ विस्तार, इन मंत्रियों ने ली शपथ

Rajasthan Cabinet Expansion: भजनलाल कैबिनेट का हुआ विस्तार, इन मंत्रियों ने ली शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा कैबिनेट का विस्तार शुरू हो गया है। जयपुर स्थित राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिला रहे हैं। अब तक 9 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ में ली हैं। इसमें सांसद पद छोड़कर विधायक बने राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और किरोड़ीलाल मीणा भी […]

Advertisement
  • December 30, 2023 10:15 am IST, Updated 1 year ago

जयपुर। भजनलाल शर्मा कैबिनेट का विस्तार शुरू हो गया है। जयपुर स्थित राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिला रहे हैं। अब तक 9 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ में ली हैं। इसमें सांसद पद छोड़कर विधायक बने राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और किरोड़ीलाल मीणा भी हैं। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक 25 मंत्री शपथ लेंगे। जिसमें 15 कैबिनेट और 4 स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री हो सकते हैं।

अब तक इन्होंने ली शपथ

  • किरोड़ीलाल मीणा
  • गजेंद्र सिंह खींवसर
  • राज्यवर्धन सिंह राठौड़
  • बाबूलाल खराड़ी
  • अविनाश गहलोत
  • जोराराम कुमावत
  • मदन दिलावर
  • जोगाराम पटेल
  • सुरेश सिंह रावत

वसुंधरा नहीं हुईं शामिल

  • राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे आज शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुईं हैं। जानकारी के मुताबिक वसुंधरा आज उत्तर प्रदेश में हैं क्योंकि उनके बेटे दुष्यन्त के ससुर का निधन हो गया है। इस वजह से वो शोक व्यक्त करने लखनऊ में रहेंगी।

Advertisement